Responsive Scrollable Menu

मुकेश अंबानी बोले: AI आधुनिक युग का ‘अक्षय पात्र’, ₹10 लाख करोड़ निवेश से भारत बनेगा इंटेलिजेंस सुपरपावर

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 तहत गुरुवार को कहा कि हम साबित करेंगे कि AI नौकरियां नहीं छीनता, बल्कि हाई-स्किल काम के नए मौके देता है। 

मुकेश अंबानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को महाभारत के ‘अक्षय पात्र’ से जोड़ते हुए इसे आधुनिक युग की सबसे परिवर्तनकारी शक्ति बताया। उनका कहना है कि जिस तरह अक्षय पात्र कभी खाली नहीं होता था, उसी तरह AI संभावनाओं का ऐसा स्रोत है जो निरंतर नई ऊर्जा, दक्षता और विकास के अवसर देता रहेगा।

अंबानी ने कहा, “AI एक शक्तिशाली मंत्र है जो हर मशीन, हर सिस्टम और हर बिज़नेस प्रोसेस को अधिक तेज़, अधिक स्मार्ट और अधिक कुशल बना सकता है। हम AI युग की शुरुआत में खड़े हैं, और इसका सबसे स्वर्णिम दौर अभी आना बाकी है।”

₹10 लाख करोड़ निवेश: ‘इंटेलिजेंस युग’ की ओर भारत
उन्होंने घोषणा की कि Reliance Industries और Jio Platforms अगले सात वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेंगे। इस निवेश का उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र- कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, विनिर्माण और सेवाओं को AI से जोड़ना है।

अंबानी ने कहा कि जिस तरह जियो ने डेटा को सस्ता और सुलभ बनाया, उसी तरह AI की लागत भी तेज़ी से कम की जाएगी ताकि यह तकनीक केवल बड़े उद्योगों तक सीमित न रहकर हर भारतीय तक पहुंचे।

भारत का अपना सॉवरेन कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर
जियो इंटेलिजेंस के माध्यम से भारत में स्वतंत्र और सॉवरेन कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। इसके तहत गीगावाट स्तर के अत्याधुनिक डेटा सेंटर स्थापित किए जाएंगे। गुजरात के जामनगर में मल्टी-गीगावाट AI-रेडी डेटा सेंटर का निर्माण शुरू हो चुका है और 2026 के दूसरे हिस्से तक 120 मेगावाट से अधिक क्षमता चालू होने की उम्मीद है।

रिलायंस के पास अपनी ऊर्जा उत्पादन क्षमता और देशव्यापी एज कंप्यूट नेटवर्क होने से AI सेवाएं तेज़, किफायती और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

भारत का वैश्विक लक्ष्य
अंबानी ने विश्वास जताया कि 21वीं सदी में लोकतंत्र, जनसंख्या शक्ति, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा उत्पादन के मामले में भारत दुनिया की अग्रणी ताकत बनेगा। उनका मानना है कि AI भारत को ‘इंटेलिजेंस युग’ में ले जाकर वैश्विक नेतृत्व की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा।

Continue reading on the app

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा उदयपुर में कर सकते शादी:एकलिंगजी की वादियों के बीच लेंगे सात फेंरे; हैदराबाद में होगा रिसेप्शन

बॉलीवुड फिल्म एनीमल की हीरोईन रश्मिका मंदाना और साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। दोनों के उदयपुर की एकलिंगजी की वादियों में स्थित एक होटल में सात फेरे लेने की चर्चा है। शादी का कार्ड और विजय देवरकोंडा के घर का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि दोनों का कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। दोनों इसे बेहद प्राइवेट रखना चाहते हैं। सोर्स के अनुसार- शादी की लोकेशन ITC ममेंटोस उदयपुर है। ये होटल उदयपुर से करीब 25 किमी दूर एकलिंगजी के पास है। होटल पहाड़ियों के बीच है और मुख्य रोड से भी अंदर है। शादी के बाद 3 या 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा, जिसमें बॉलीवुड और साउथ से जुड़े कई बड़े स्टार शामिल होंगे। शादी का कार्ड हुआ था लीक हाल में सोशल मीडिया पर एक कार्ड भी सामने आया,जिसमें विजय देवरकोंडा का नाम लिखा है। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि ये दोनों की शादी का कार्ड है। कार्ड में लिखा है- परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26 फरवरी को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे। इस शादी में उदयपुर सिर्फ करीबी परिवारजन और कुछ चुनिंदा दोस्त ही शामिल होंगे। दूल्हे का घर फूलों से सजाया गया एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विजय देवरकोंडा का घर फूलों और लाइट्स से सजा नजर आ रहा है। हालांकि दोनों स्टार्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। उदयपुर शाही शादियों का केंद्र बन चुका उदयपुर शाही शादियों का केंद्र बन चुका है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर को कई नामी हस्तियों ने चुना है। यहां पर परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, हार्दिक पांड्या, आमिर खान की बेटी की शादी, रवीना टंडन की शादी, अंबानी परिवार से लेकर कई बिजनेसमैन यहां आकर शादी कर चुके है। तीन महीने पहले उदयपुर में अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी वामसी गडिराजू से हुई। रिसेप्शन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर भी शामिल हुए थे। --- ये खबर भी पढ़िए- रॉयल वेडिंग के लिए उदयपुर में अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे:बॉलीवुड स्टार्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, जेनिफर लोपेज भी पहुंचीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शुक्रवार रात उदयपुर पहुंचे। (पढ़िए पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

'मेरा जबरदस्ती अबॉर्शन कराया' पाकिस्तानी क्रिकेटर पर एक्स वाइफ का बड़ा आरोप, पीसीबी से की सजा देने की अपील

Sannia Ashfaq Imad Wasim Allegations: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम पर उनकी एक्स वाइफ सानिया अशफाक ने 'जबरन गर्भपात' और 'बेवफाई' के गंभीर आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है. सानिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर दावा किया कि दिसंबर 2023 में इमाद ने उन्हें मजबूरन गर्भपात कराने पर विवश किया, जिसे उन्होंने हत्यारा करार दिया है. उन्होंने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी और पीएम शहबाज शरीफ से न्याय की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. Thu, 19 Feb 2026 16:45:50 +0530

  Videos
See all

UP News : Swami Avimukteshwaranand Saraswati का बयान, बढ़ा घमासान! | Hind News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T11:15:01+00:00

AI हमारे काम को और स्मार्ट बनाएगा - PM Modi #aajtak #shorts #viral #viralshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T11:15:04+00:00

Galgotias university के अनोखे Drone की उड़ी धज्जियां #shorts #viral #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T11:15:08+00:00

AAJTAK 2 LIVE | YOGI VS AVIMUKTESWARANAND | Brajesh Pathak के बटुक पूजा पर क्या बोले स्वामी ?| AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T11:15:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers