Responsive Scrollable Menu

रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर की एंट्री, जानिए कौन हैं बेन ट्रेलोर जो भारत में करेंगे काम?

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अंपायरिंग के स्तर को बढ़ाने के लिए एक खास प्रोग्राम शुरू किया है जिसके तहत अब ऑस्ट्रेलियाई अंपायर रणजी ट्रॉफी और भारतीय अंपायर शेफील्ड शील्ड में अंपायरिंग करेंगे.

Continue reading on the app

Pakistan ने 2025-26 के लिए GDP विकास दर का अनुमान घटाकर 3.65 फीसदी किया

पाकिस्तान सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को मामूली घटाकर 3.65 प्रतिशत कर दिया है। औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों की वृद्धि में हल्की सुस्ती को इसका प्रमुख कारण बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले मई, 2026 में सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक वृद्धि दर 3.70 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था, जिसे पहले के चार प्रतिशत के अनुमान से घटाया गया था।

‘डॉन’ की खबर के अनुसार, ताजा संशोधन से संकेत मिलता है कि पाकिस्तान अपने आर्थिक वृद्धि दर के लक्ष्य से पीछे रहेगा। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो में सोमवार को हुई राष्ट्रीय लेखा समिति (एनएसी) की 118वीं बैठक में इस संशोधन को मंजूरी दी। समिति के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.50 प्रतिशत, औद्योगिक क्षेत्र की 3.34 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र की 3.81 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

इससे पहले इन क्षेत्रों की वृद्धि दर क्रमशः 2.89 प्रतिशत, 3.51 प्रतिशत और 4.09 प्रतिशत आंकी गई थी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वित्त वर्ष 2025-26 में पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि दर 3.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। वहीं, विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने इसके 3.7 प्रतिशत रहने की संभावना व्यक्त की है।

पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने भी आर्थिक वृद्धि दर लगभग 3.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। संशोधित आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का आकार वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 450.4 अरब डॉलर हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 410.96 अरब डॉलर था। इसमें सेवा क्षेत्र का सबसे अधिक योगदान रहा।

देश की प्रति व्यक्ति आय वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 1,896 डॉलर हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष में 1,824 डॉलर थी। हालांकि, यह क्षेत्र में सबसे कम बताई गई है। आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय 1,551 डॉलर, 2021-22 में 1,766 डॉलर और 2020-21 में 1,677 डॉलर थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, महंगाई के असाधारण दबाव के कारण लोगों की क्रय शक्ति प्रभावित हुई है। इससे उनकी वस्तुओं और सेवाओं पर खर्च करने, बचत करने तथा निवेश करने की क्षमता सीमित हुई है। प्रति व्यक्ति आय में डॉलर के संदर्भ में वृद्धि के बावजूद आम लोगों के जीवन स्तर और आर्थिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने की बात कही गई है।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 30 दिन का बैन, 13 हजार करोड़ के मालिक पर लगा इतने रुपये का जुर्माना

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल की फुटबॉल फेडरेशन ने 30 दिनों के लिए बैन कर दिया है. वो नेशनल कैंप से बाहर निकल गए थे. साथ ही उनपर आर्थिक जुर्माना भी लगा है. Tue, 20 Oct 2026 11:41:03 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: Priyanka Gandhi के घर Congress की बैठक, सपा से गठबंधन पर बनी रणनीति #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:49:18+00:00

Nonstop: Tiger Shroff Firing Case | Mumbai Police | Dussehra | PM Modi | Delimitation bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:51:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers