Responsive Scrollable Menu

UP Accident: उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार कार नहर में पलटी, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां मगोर्रा इलाके के नगला दैवीया इलाके के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. चारों युवक उसी तेज रफ्तार कार में बैठे हुए थे, जो आनियंत्रित होकर नहर में पलट गहई थी. घटना मथुरा जिले की है. 

पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. कार में फंसे लोगों को पुलिस ने बाहर निकाला लेकिन तब तक सभी कार सवारों की मौत हो चुकी थी. 

मृृतकों की पहचान हुई

चारों मृतकों में तीन की पहचान कर ली गई है. एक का नाम राहुल वर्मा (23) था, जो सिलाई का काम करता था. अमित (23) पढ़ाई करता था. तीसरे मृतक का नाम मोहित (22) था, जो लॉ स्टूडेंट था. अमित और मोहित दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे. चौथे मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई. पुलिस उसकी पहचान में जुटे हुए हैं.

तीन मृतक एक ही परिवार के थे, इलाके में मचा कोहरा

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हादसाग्रस्त कार एडवोकेट सज्जन सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है. सज्जन राहुल वर्मा के भाई थे. चारों युवक शाम करीब 6.30 से 7 बजे के बीच महावन से निकले थे. चारों किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. कहा जा रहा है कि मृतकों में शामिल तीनों व्यक्ति एक ही परिवार के सदस्य थे. हादसे के बाद से इलाके में कोहराम मच गया. 

पुलिस ने शुरू कर दी जांच

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि थाना मगोर्रा में एक कार नहर में पलट गई है, जिस वजह से चार युवकों की मौत हो गई है. पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेज दिया गया है. मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. 

 

 

 

 

Continue reading on the app

गेमर्स के लिए खुशखबरी, रिडीम करें आज के कोड और पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स

Garena द्वारा जारी किए गए Free Fire Max Redeem Codes लिमिटेड टाइम के लिए ही एक्टिव रहते हैं. ऐसे में अगर आप भी फ्री में एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स पाना चाहते हैं, तो फिर जल्दी करिए. वरना मौका हाथ से निकल जाएगा.

The post गेमर्स के लिए खुशखबरी, रिडीम करें आज के कोड और पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

बिल गेट्स ने दिल्ली AI समिट में अपना भाषण किया रद्द, जानें क्या है इसके पीछे की वजह?

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार बिल गेट्स ने नई दिल्ली में चल रही AI समिट से अपना नाम वापस ले लिया है। वह इस समिट में एक मुख्य भाषण देने वाले थे, लेकिन अब वे इसमें शामिल नहीं होंगे। गेट्स फाउंडेशन ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा … Thu, 19 Feb 2026 10:10:18 GMT

  Videos
See all

Action On Galgotia University Live : गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर बहुत बड़ा एक्शन! |AI Impact Summit 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:33:39+00:00

PM Modi in AI Impact Summit: भारत मंडपम में दिखा फ्यूचर का Jio AI होम | News | Bharat Mandapam #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:45:01+00:00

PM Modi in AI Impact Summit Live: इंडिया AI समिट में पीएम मोदी, भारत मंडपम से LIVE | Bharat Mandapam #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:34:56+00:00

India AI Summit में भारत-गूगल की नई रणनीति | New Delhi | Sundar Pichai #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:39:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers