Responsive Scrollable Menu

वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी-सहायक निदेशक भर्ती एग्जाम कल से:16 अक्टूबर तक चलेंगे, एडमिट कार्ड अपलोड; एक घंटे पहले मिलेगी एंट्री

राजस्थान लोक सेवा आंयोग (RPSC) की ओर से सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 13 से 16 अक्टूबर तक होगा। परीक्षा दो पारियों में सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक होगी। परीक्षा सेंटर पर निर्धारित समय से एक घंटे पहले तक ही एंट्री मिलेगी। प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थियों को पहचान के लिए परीक्षा सेंटर पर नवीनतम मूल रंगीन आधार कार्ड लेकर उपस्थित होना होगा। ओएमआर शीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड कर सकेंगे। एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन एप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। यह है परीक्षा कार्यक्रम वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा में फिजिक्स डिवीजन की परीक्षा 13 अक्टूबर प्रातः 10 से 12.30 बजे तक, बायोलॉजी डिवीजन, बैलिस्टिक डिवीजन की परीक्षा 13 अक्टूबर दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक, डीएनए डिवीजन की परीक्षा 14 अक्टूबर प्रातः 10 से 12.30 बजे तक, केमिस्ट्री डिविजन की परीक्षा 14 अक्टूबर दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक, नारकोटिक्स डिवीजन की परीक्षा 15 अक्टूबर प्रातः 10 से 12.30 बजे तक, सेरोलॉजी डिवीजन की परीक्षा 15 अक्टूबर दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक तथा टॉक्सिकोलॉजी डिवीजन की परीक्षा 16 अक्टूबर प्रातः 10 से 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। सहायक निदेशक (डीएनए डिवीजन) के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 13 अक्टूबर को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक किया जाएगा। एक घंटे पहले मिलेगी एन्ट्री एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों को एग्जाम शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर ऑरिजनल आधार कार्ड लेकर जाना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य फोटो युक्त पहचान-पत्र, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें नई और कलर फोटो स्पस्ष्ट रूप से हो, उसे लेकर एग्जाम सेंटर पर जा सकेंगे। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को प्रवेश-पत्र पर नया रंगीन फोटो लगाना होगा। किसी के बहकावे में नहीं आएं आरपीएससी की ओर से आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि किसी दलाल, मीडिएटर, या अपराधी के बहकावे में नहीं आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाए जाने या अनुचित कार्यों में लिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना और चल-अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है। …… पढें ये खबर भी… RPSC में अधिकारी के सामने बैठकर समस्या बता सकेंगे कैंडिडेट्स:हर 15 दिन में 30 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा ऑफिस; जानिए- क्या होगा प्रोसेस राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में कैंडिडेट्स को भर्ती से संबंधित कोई समस्या होने पर वह अधिकारी के सामने बैठकर बता सकेंगे। हर महीने में 2 बार आयोग अध्यक्ष, मेंबर और अफसर कैंडिडेट्स की समस्याएं सुनेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने पर हर 15 दिन में करीब 30 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन होगा। RPSC ने इसी महीने के आखिर तक संवाद पोर्टल लॉन्च करने की प्लानिंग की है। (पूरी खबर पढें)

Continue reading on the app

करेंट अफेयर्स 12 अक्टूबर:PM मोदी ने ₹13,000 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स शुरू किए, भारत में 40 से ज्यादा देशों की एयर एक्सरसाइज पूरी हुई

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी ने ₹13,000 करोड़ परियोजनाओं का उद्घाटन किया 2. इंडियन एयरफोर्स का तरंग शक्ति 2026' आज पूरा होगा इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार साइप्रस, ग्रीस का दौरा करेंगे स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता लॉन बाउल्स - एक घास के मैदान पर खेला जाने वाला सटीक निशानेबाजी का खेल है, जिसमें खिलाड़ियों को अपनी बड़ी गेंद (बाउल) को एक छोटी सफेद या पीले रंग की गेंद (जैक) के जितना हो सके करीब पहुंचाना होता है। 5. क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने सस्पेन्ड किया आज का इतिहास ------------------------- ये खबर भी पढ़ें.. करेंट अफेयर्स 10 अक्टूबर:इजराइल का राष्ट्रपति नागरिक वीरता पुरस्कार स्मित मच्छर को, नवनीतम पिल्लै शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

  Sports

Rajasthan के Sachin Yadav और Karan Lamba ने ठोके 194 रन Railways के खिलाफ 338 रन की साझेदारी

रणजी ट्रॉफी में राजस्थान और रेलवे के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रख सकते हैं। राजस्थान के बल्लेबाज सचिन यादव और करण लांबा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 194-194 रन बनाए, लेकिन दोनों ही खिलाड़ी दोहरे शतक से केवल 6 रन दूर रह गए। दोनों का एक ही स्कोर पर आउट होना इस मुकाबले का सबसे खास संयोग बन गया।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रुप डी के इस मुकाबले में राजस्थान ने दूसरे दिन सुबह 247 रन पर 2 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। सचिन और करण ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और रेलवे के गेंदबाजों को लंबे समय तक विकेट के लिए तरसाया। दोनों के बीच 338 रन की बड़ी साझेदारी हुई, जिसने राजस्थान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हालांकि, सचिन के आउट होने के बाद मेजबान टीम की पारी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 497 रन बनाकर आउट हो गई।

सचिन यादव ने अपनी 194 रन की पारी के लिए 358 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 4 छक्के लगाए। दूसरी ओर, अपना 11वां फर्स्ट क्लास मुकाबला खेल रहे करण लांबा ने केवल 284 गेंदों पर 194 रन बनाए। उनकी पारी में 19 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। करण ने इस दौरान अपना तीसरा रणजी शतक भी पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों ने धैर्य और आक्रामकता के बीच अच्छा तालमेल दिखाया।

सुबह नई गेंद आने के बाद बल्लेबाजों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रेलवे के गेंदबाजों ने किनारे लगवाने में सफलता हासिल की, लेकिन खराब क्षेत्ररक्षण के कारण टीम कुछ आसान मौके गंवा बैठी। इसका फायदा राजस्थान के बल्लेबाजों को मिला। शुरुआती दबाव से निकलने के बाद सचिन और करण ने खुलकर रन बनाए और रेलवे के गेंदबाजी आक्रमण को थका दिया। सचिन स्टंप आउट हुए, जबकि करण पॉइंट पर कैच दे बैठे।

दोनों बल्लेबाज कई वर्षों से राजीव गांधी क्रिकेट अकादमी में साथ अभ्यास करते रहे हैं। करण ने बताया कि लंबे समय से साथ खेलने के कारण दोनों एक-दूसरे की ताकत और खेल को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने यह भी माना कि दोहरे शतक से चूकने का थोड़ा अफसोस जरूर था, लेकिन वह इस बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोच रहे थे। करण के मुताबिक, घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए इतनी अच्छी पिच कम ही मिलती है और उन्होंने लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहने की कोशिश की।

दिन के आखिरी सत्र में राजस्थान के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज दानिश भांबू ने सटीक गेंदबाजी की, जबकि चेतन शर्मा और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने उनका साथ दिया। बाएं हाथ के स्पिनर मोहित चांगड़ा ने सलामी बल्लेबाज विवेक सिंह को पगबाधा आउट कर रेलवे को पहला झटका दिया।

दिन का खेल समाप्त होने तक रेलवे ने 1 विकेट पर 46 रन बना लिए थे और वह राजस्थान से 451 रन पीछे है। ऐसे में मुकाबले में वापसी करने के लिए रेलवे के बल्लेबाजों को अगले दिन बड़ी साझेदारियां करनी होंगी।

Mon, 19 Oct 2026 22:45:00 +0530

  Videos
See all

Overnight curfews announced in parts of Paris and other cities after riots across France. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T21:00:20+00:00

8th Pay Commission News: केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़ गया? | Salary Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T21:30:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers