Responsive Scrollable Menu

अमेरिका ने ईरान को जिस 'मदर ऑफ़ ऑल बॉम्ब्स' की धमकी दी, वो कितना ख़तरनाक है?

अमेरिका ने ये बम इस्तेमाल किया तो ईरान को कितना नुक़सान होगा? ट्रंप की धमकी पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

Continue reading on the app

Poland PM Donald Tusk 21 अक्टूबर से भारत दौरे पर, PM Narendra Modi से करेंगे वार्ता

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर के बीच भारत के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने में मददगार साबित होगा। पोलैंड के प्रधानमंत्री के तौर पर टस्क की यह भारत की दूसरी यात्रा होगी; इससे पहले वे 2010 में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भारत आए थे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मोदी के निमंत्रण पर आ रहे पोलैंड के प्रधानमंत्री के साथ वित्त एवं अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमांस्की और एक बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

उसने कहा कि टस्क 22 अक्टूबर को मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। अगस्त 2024 में भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड यात्रा के दौरान इन संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाया गया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “वे आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क बेंगलुरु का दौरा भी करेंगे, जहां वे आईटी और अंतरिक्ष क्षेत्रों सहित विभिन्न व्यावसायिक हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे।” इसमें कहा गया है कि 22 अक्टूबर को नयी दिल्ली में और 23 अक्टूबर को बेंगलुरु में एक भारत-पोलैंड व्यापार मंच आयोजित किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा, “यह यात्रा भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा व्यापार और निवेश, रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे साझा हितों के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।” बयान में कहा गया, टस्क ने इससे पहले 2017 में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के तौर पर भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के लिए नयी दिल्ली का दौरा किया था।

Continue reading on the app

  Sports

Virender Sehwag Birthday: सहवाग ने टीम को बचाने के मैदान से बाहर फेंक दी थी गेंद, हैरतअंगेज कहानी

20 अक्टूबर, 1978 को जन्मे वीरेंद्र सहवाग आज 48 साल के हो गए हैं. सहवाग ने अपने जन्मदिन के मौके पर ही रिटायरमेंट भी लिया था. Tue, 20 Oct 2026 12:13:59 +0530

  Videos
See all

Varanasi Air Show: नमो घाट पर ‘Wings Over Ganges’ की तैयारी, वायुसेना करेगी भव्य प्रदर्शन | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:46:16+00:00

Nonstop: Tiger Shroff Firing Case | Mumbai Police | Dussehra | PM Modi | Delimitation bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:51:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers