Responsive Scrollable Menu

बेंगलुरु में रिटायर्ड ISRO कर्मचारी ने पत्नी का मर्डर किया:तौलिये से गला दबाया; अपनी मौत के बाद पत्नी के भविष्य की चिंता थी

बेंगलुरु के अवलाहल्ली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी 65 साल के नागेश्वर राव ने अपनी पत्नी संध्या श्री तौलिये से गला दबाकर मार डाला। वारदात के बाद राव घर पर ही मौजूद रहा। इसके बाद में राव ने अपने पड़ोसी को फोन कर घटना के बारे में बताया। पड़ोसी ने तुरंत परिवार के एक जान-पहचान वाले डॉक्टर से संपर्क किया। फिर डॉक्टर ने अवलाहल्ली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संध्या के शव को पोस्टमार्ट के लिए भिजवाया और राव को हिरासत में ले लिया। व्हाइटफील्ड के डीसीपी सैदुलु अदावत ने बताया कि राव मानसिक रूप से परेशान थे और सुसाइड करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि यह कदम उठाने से पहले, उन्होंने अपनी पत्नी की हत्या करने का फैसला किया। पत्नी की हत्या के बाद खुद भी वह सुसाइड करना चाहते थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि अपनी मौत के बाद उन्हें पत्नी के भविष्य को लेकर चिंता थी। दंपति आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला था और पिछले तीन साल से बेंगलुरु के विर्तुसो कॉम्प्लेक्स के अपार्टमेंट में रह रहा था। उनकी बेटी अमेरिका में रहती है। उसे घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue reading on the app

गुणकारी है गुलाब की तरह दिखने वाला गंधराज, जान लें इसके फायदे

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। आमतौर पर घर को सजाने के लिए ऐसे पौधों को लगाया जाता है जिनकी देखभाल करना आसान हो और फूल भी बहुत ज्यादा लगें।

Continue reading on the app

  Sports

शिवम दुबे कहां से लाते हैं इतनी ताकत, किस टेक्निक से लगा पाते हैं इतने लंबे-लंबे छक्के?

Shivam Dube T20 World Cup: ज्यादा पुरानी बात नहीं है, जब शिवम दुबे तेज बॉडी लाइन और लैंथ बॉल न खेल पाने के लिए बदनाम थे. दुबे ने अपनी कमजोरी पर काम किया और अपने कोचों के साथ मिलकर उछाल भरी लाल मिट्टी की पिचों पर 18 गज की दूरी से लेंथ बॉल का सामना करना शुरू कर दिया, ताकि उनका रिएक्शन टाइम सुधर सके. Thu, 19 Feb 2026 10:17:05 +0530

  Videos
See all

PM Modi in AI Impact Summit Live: इंडिया AI समिट में पीएम मोदी, भारत मंडपम से LIVE | Bharat Mandapam #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:34:56+00:00

Action On Galgotia University Live : गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर बहुत बड़ा एक्शन! |AI Impact Summit 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:33:39+00:00

India AI Summit में भारत-गूगल की नई रणनीति | New Delhi | Sundar Pichai #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:39:31+00:00

Bangladesh में हिंदू हत्या का आरोपी गिरफ्तार | #bangladesh #delhinews #hindu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:46:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers