Responsive Scrollable Menu

शारदीय नवरात्र में 3.81 लाख श्रद्धालुओं ने किए Vaishno Devi के दर्शन

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और 11 अक्टूबर से अब तक 3.81 लाख से अधिक भक्त माता के दर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दशहरे के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।

मंदिर के आधार शिविर कटरा में मौसम साफ रहने और उत्सव का माहौल होने के बीच यात्रा सुचारू रूप से जारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘शारदीय नवरात्र के दौरान सोमवार दोपहर दो बजे तक 3.81 लाख श्रद्धालु त्रिकूटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।’’ शारदीय नवरात्र वर्ष में मनाए जाने वाले दो प्रमुख नवरात्र उत्सव में से एक है। दूसरा चैत्र नवरात्र है।

शारदीय नवरात्रि का आयोजन शरद ऋतु में सितंबर-अक्टूबर के दौरान होता है। अधिकारियों के अनुसार, नवरात्र के पहले आठ दिनों में 3.62 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए, जबकि सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में मत्था टेका। आंकड़ों के अनुसार, 11 अक्टूबर को कुल 47,574 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।

इसके बाद 12 अक्टूबर को 48,400 श्रद्धालुओं, 13 अक्टूबर को 46,558 श्रद्धालुओं, 14 अक्टूबर को 41,961 और 15 अक्टूबर को 39,951 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं, 16 अक्टूबर को 41,750 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जबकि 17 अक्टूबर को 48,500 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में मत्था टेका। 18 अक्टूबर को 47,700 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर तक 20,000 से अधिक श्रद्धालु माता के भवन की ओर रवाना हो चुके हैं। दशहरे के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है। परंपरागत रूप से इस उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में प्रार्थनाओं और वैदिक अनुष्ठानों के साथ आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सोमवार को नौवें दिन जारी रहा। माता के दरबार, यात्रा मार्ग और कटरा शहर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं जिनमें निःशुल्क घोड़ा और बैटरी चालित वाहन सेवा, प्राथमिकता के आधार पर दर्शन तथा सहायता के लिए विशेष केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा, यात्रा मार्ग पर पेयजल, स्वच्छता और चिकित्सा सहायता जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मार्ग के प्रमुख स्थानों पर आपातकालीन सहायता दल भी तैनात किए गए हैं।

जम्मू में अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को भारी भीड़ के बीच दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता काली मंदिर में दर्शन किए। यह मंदिर लोकप्रिय रूप से ‘बावे वाली माता’ के नाम से जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता, विपक्ष के नेता एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा तथा पंजाबी अभिनेत्री प्रीति सप्रू ने भी मंदिर में दर्शन किए।

Continue reading on the app

खत्म हुआ 78 साल का इंतजार! रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार ने ठोके 400 रन, ब्रायन लारा और ब्रैडमैन के खास क्लब में हुए शामिल

Chinmay Sutar: मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने घरेलू क्रिकेट में नाबाद 400 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। चिन्मय सुतार फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ही पारी में 400 रन बनाने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 10वें खिलाड़ी बने। इससे पहले भारत के लिए ये रिकॉर्ड करीब 78 साल पहले देखने को मिला था

Continue reading on the app

  Sports

Virender Sehwag Birthday: सहवाग ने टीम को बचाने के मैदान से बाहर फेंक दी थी गेंद, हैरतअंगेज कहानी

20 अक्टूबर, 1978 को जन्मे वीरेंद्र सहवाग आज 48 साल के हो गए हैं. सहवाग ने अपने जन्मदिन के मौके पर ही रिटायरमेंट भी लिया था. Tue, 20 Oct 2026 12:13:59 +0530

  Videos
See all

Varanasi Air Show: नमो घाट पर ‘Wings Over Ganges’ की तैयारी, वायुसेना करेगी भव्य प्रदर्शन | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:46:16+00:00

Nonstop: Tiger Shroff Firing Case | Mumbai Police | Dussehra | PM Modi | Delimitation bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:51:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers