Pakistan: लग्जीरियस स्यूट जैसी जेल में रहते हैं इमरान खान, नाश्ता-खाना एकदम लजीज, जेल प्रशासन ने दिया ब्योरा
पाकिस्तान सहित आस पास के देशों में इमरान खान चर्चा का विषय बने हुए हैं. हर तरफ उनके स्वास्थ्य के बारे में सवाल खड़े हो रहे हैं. इमरान खान की पार्टी और उनके समर्थकों का दावा है कि पाकिस्तान की शरीफ सरकार और वहां के आर्मी चीफ आसिम मुनीर इमरान खान पर जुल्म कर रहे हैं. पाकिस्तान के विपक्षी नेता इमरान खान के स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए इस्लामाबाद में पिछले छह दिनों से धरने पर बैठा हुआ है. इसके अलावा, दुनिया भर के 14 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने इमरान के समर्थन में पाक सरकार को लेटर तक लिख दिया है.
तमाम खींचतान के बीच इमरान खान को दी जा रही सुविधाओं को लेकर अदियाला जेल के एसपी ने पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में एक रिपोर्ट जमा की है. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, रिपोर्ट तीन पन्नो की है, जिसमें इमरान के रहने, खाने-पीने और सुविधाओं का पूरा ब्योरा दिया गया है.
7 कमरों वाले जेल कैंपस में रहते हैं इमरान
इमरान को सात कमरों वाले एक स्पेशल जेल कंपाउंड में रखा गया है. खान के जेल परिसर में 57 फीट लंबा और 14 फीट चौड़ा एक गलियारा है. इस जगह पर 30 से 35 कैदियों को रखने की जगह है. खान अपना अधिकांश समय लॉन में धूप में बैठकर किताबें और अखबार पढ़कर बिताते हैं. उनके स्वास्थ्य के लिए उन्हें साइकिल मशीन और जिम उपकरण भी दिए गए हैं.
लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट में ये सब खाते हैं इमरान खान
रिपोर्ट में बताया गया है कि इमरान को नाश्ते में अखरोट, खजूर, शहद, दलिया, लस्सी, गरम दूध, चिया सीड्स, कॉफी और अनार का जूस दिया जाता है. लंच में देसी चिकन, मटन, सलाद, मिक्स आचार, आलू के चिप्स, तले हुए अंडे और दालें दी जाती हैं. शाम को इमरान खान बादाम, किशमिश, कद्दूकस नारियल, दूध, खजूर, केले और सेब को शेक बनाकर लेते हैं.
इमरान को मिलती है ताजी हवा
जेल प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इमरान को पूरे दिन प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा मिलती है. उनको सुरक्षित माहौल में रखा गया है. उनके जरूरत की हर आवश्यक चीजें उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही है.
Acharya Balkrishna Health Tips: रूसी से हैं परेशान? आचार्च बालकृष्ण ने बताया नीम का आसान उपाय
Acharya Balkrishna Health Tips: कुछ लोगों को डैंड्रफ की समस्या रहती है. सर्दियों में ये परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. हालांकि, इसका इलाज ढूंढने के लिए लोग कई महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उसके बावजूद भी इसका इलाज नहीं हो पाता है. डैंड्रफ या रूसी को हम आसानी से घर में बिना खर्चे के कर सकते हैं. जी हां, पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि नीम के पत्तों में मौजूद गुणों से रूसी खत्म हो जाती है. मगर उसका सही प्रकार से इस्तेमाल जरूर करें. आइए जानते हैं उपाय.
क्या है नीम का उपाय?
आचार्य बालकृष्ण ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने रूसी के घरेलू उपाय के बारे में बताया है. इस उपाय में आपको नीम के पत्ते का पानी बालों में लगाना है. उपाय के अनुसार, आपको नीम के ताजे पत्तों को पानी में उबालना है. इसके बाद एक गाढ़ा पेस्ट बनाना है. इस पेस्ट को बालों में लगाने के बाद आधे घंटे तक रहने दें और धो लें. इस घरेलू उपचार को हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं. ऐसा करने से रूसी समाप्त हो जाती है.
नीम के पत्तों में मौजूद औषधीय गुण
नीम के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं. इन पत्तों में एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं. बालों और स्किन में रूसी या घाव होने पर नीम के पत्ते के प्रयोग से आपकी समस्या दूर हो सकती है. ये किटाणुओं को नष्ट करता है.
नीम के पत्ते खाने के फायदे
- नीम के पत्ते खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी की परेशानियां कम होती हैं.
- डायबिटीज की समस्या को दूर करने के लिए भी नीम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए और पाचन की समस्याओं को दूर करने के लिए नीम के पत्तों को खा सकते हैं.
- नीम के पत्तों को चबाने से मुंह के बैक्टीरिया मरते हैं और सांसों की बदबू नहीं आती है. नीम के पत्ते मसूड़ों को मजबूत बनाते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















