Responsive Scrollable Menu

Acharya Balkrishna Health Tips: रूसी से हैं परेशान? आचार्च बालकृष्ण ने बताया नीम का आसान उपाय

Acharya Balkrishna Health Tips: कुछ लोगों को डैंड्रफ की समस्या रहती है. सर्दियों में ये परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. हालांकि, इसका इलाज ढूंढने के लिए लोग कई महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उसके बावजूद भी इसका इलाज नहीं हो पाता है. डैंड्रफ या रूसी को हम आसानी से घर में बिना खर्चे के कर सकते हैं. जी हां, पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि नीम के पत्तों में मौजूद गुणों से रूसी खत्म हो जाती है. मगर उसका सही प्रकार से इस्तेमाल जरूर करें. आइए जानते हैं उपाय.

क्या है नीम का उपाय?

आचार्य बालकृष्ण ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने रूसी के घरेलू उपाय के बारे में बताया है. इस उपाय में आपको नीम के पत्ते का पानी बालों में लगाना है. उपाय के अनुसार, आपको नीम के ताजे पत्तों को पानी में उबालना है. इसके बाद एक गाढ़ा पेस्ट बनाना है. इस पेस्ट को बालों में लगाने के बाद आधे घंटे तक रहने दें और धो लें. इस घरेलू उपचार को हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं. ऐसा करने से रूसी समाप्त हो जाती है.

नीम के पत्तों में मौजूद औषधीय गुण

नीम के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं. इन पत्तों में एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं. बालों और स्किन में रूसी या घाव होने पर नीम के पत्ते के प्रयोग से आपकी समस्या दूर हो सकती है. ये किटाणुओं को नष्ट करता है.

 

नीम के पत्ते खाने के फायदे

  • नीम के पत्ते खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी की परेशानियां कम होती हैं.
  • डायबिटीज की समस्या को दूर करने के लिए भी नीम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए और पाचन की समस्याओं को दूर करने के लिए नीम के पत्तों को खा सकते हैं.
  • नीम के पत्तों को चबाने से मुंह के बैक्टीरिया मरते हैं और सांसों की बदबू नहीं आती है. नीम के पत्ते मसूड़ों को मजबूत बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: Acharya Balkrishna Health Tips: पाचन सुधारने के लिए खाएं अजवायन, आचार्य बालकृष्ण से जानें खाने का तरीका

Continue reading on the app

क्या होता है 'मेनोपॉज'? जिससे गुजर रहीं गोविंदा की पत्नी, बोलीं- 'मुझे पति की जरूरत है'

Sunita Ahuja on Govinda: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर पर उनकी पत्नी सुनीत आहूजाएक्ट्रा मैरिटल अफेयर से लेकर परिवार को सपोर्ट ना करने जैसा आरोप लगा चुकी हैं. वहीं, अब एक बार फिर से सुनीता ने गोविंदा को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि वो एक समस्या से गुजर रही हैं और उन्हें उनके पति की जरूरत है. 

सुनीता को क्यों है पति की जरूरत? 

लेटेस्ट व्लॉग में सुनीत ने अपीन मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते हुए कहा- 'कई लोगों ने मेरी मासूमियत का फायदा उठाया. मैंने बहुत कुछ सहा, लेकिन अब और नहीं. मैंने अब अपनी पहचान बना ली है. मैं हमेशा इमोशनल रहूंगी, लेकिन मैं मजबूत दिल वाली बन गई हूं.' वहीं, लगातार मीडिया कवरेज से सुनीता परेशान हैं और उन्होंने कहा- 'मैं न्यूज में सब कुछ नहीं सुनना चाहती. यह वह उम्र नहीं है जहां मैं इतना स्ट्रेस झेल सकूं, मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं. इस समय, आपको अपने पति और बच्चों की जरूरत है जो आपको सपोर्ट करें, न कि आप पर प्रेशर डालें.'

क्या होता है मेनोपॉज?

मेनोपॉज  महिलाओं के जीवन का वो प्राकृतिक समय होता है, जब उनके मासिक धर्म (पीरियड्स) हमेशा के लिए बंद हो जाते हैं और वे स्वाभाविक रूप से गर्भधारण नहीं कर सकतीं. यह तब माना जाता है जब लगातार 12 महीने तक पीरियड्स न आएं, जो आमतौर पर 45-55 वर्ष की उम्र के बीच होता है. ये एक सामान्य प्रक्रिया है, न कि कोई बीमारी है. इसके लक्षण के बारे में बताए तो इसमें, अचानक बहुत तेज गर्मी महसूस होती है, नींद में बहुत अधिक पसीना आता है, मूड बदलते हैं और चिड़चिड़ापन महूसस होता है. इसके अलावा हड्डियों में कमजोरी और वजन भी बढ़ता है.

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव ने जिस शख्स से लिए थे 5 करोड़ उधार, उसने एक्टर की पत्नी को लेकर किया बड़ा दावा

Continue reading on the app

  Sports

India vs Netherlands Live Score, T20 World Cup 2026: रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ सकते है पंड्या, अहमदाबाद में भारत-नीदरलैंड्स मैच

India vs Netherlands T20 World Cup: भारत और नीदरलैंड्स के बीच ग्रुप ए का आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. ये दोनों टीमों के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में 5वीं टक्कर है. Wed, 18 Feb 2026 17:32:00 +0530

  Videos
See all

Noida Sector 63 इमारत में भीषण आग | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T12:06:13+00:00

Rashtravad Debate: Vande Mataram वाले सवाल पर एंकर ने Syed Javed को ले लिया आड़े हाथों! |Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T12:06:16+00:00

The Kerala Story-2 Controversy | फिल्म में केरल की कड़वी सच्चाई पर विपक्ष को क्यों आपत्ति ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T12:05:00+00:00

Delhi Hit and Run Case: साहिल की मां का फूटा गुस्सा! सरेआम कही ये बड़ी बात | Sahil Mother Reaction #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T12:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers