Responsive Scrollable Menu

T20 World Cup 2026: श्रीलंका को सुपर-8 से पहले लगा झटका, खूंखार गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर

T20 World Cup 2026: श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ मथिशा पथिराना T20 वर्ल्ड कप से बाहर होना लगभग तय है, क्योंकि स्कैन में पिंडली में खिंचाव का पता चला है जिसे ठीक होने में कई हफ़्ते लग सकते हैं। समझा जाता है कि इस समय उनके IPL में खेलने पर कोई खतरा नहीं है।

पथिराना पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ श्रीलंका के मैच में चौथी गेंद फेंकने के बाद अपना बायां पैर पकड़कर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। वह उस पारी में गेंदबाजी करने के लिए वापस नहीं आए।

श्रीलंका के बैटिंग कंसल्टेंट विक्रम राठौर ने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ अपने आख़िरी ग्रुप मैच से पहले गुरुवार को पथिराना की चोट की गंभीरता की पुष्टि की। राठौर ने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्हें बाकी टूर्नामेंट के लिए अनफ़िट घोषित कर दिया गया है। मुझे लगता है कि अगर वह बाहर हो रहे हैं तो यह खबर जल्द ही सामने आएगी। जहाँ तक रिप्लेसमेंट की बात है, इस पर अभी भी चर्चा हो रही है।'

पथिराना शायद श्रीलंका के सबसे अच्छे डेथ बॉलर हैं। वह टीम के सबसे तेज़ गेंदबाज़ भी हैं। हालांकि, श्रीलंका के पास रिप्लेसमेंट चुनने के लिए कई ऑप्शन हैं- बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ दिलशान मदुशंका हाल ही में चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद मैच फिटनेस हुए हैं लेकिन उनका T20I रिकॉर्ड ठीक-ठाक है, बाएं हाथ के पेसर बिनुरा फर्नांडो और राउंड-आर्म स्लिंगर नुवान तुषारा पर भी विचार किया जा रहा। बैटिंग और स्पिन-बॉलिंग ऑप्शन पर भी चर्चा हो रही है।

श्रीलंका 2026 T20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ स्टेज के दौरान पल्लेकेले में इंग्लैंड से, खेतारामा में न्यूज़ीलैंड से, और पल्लेकेले में ही एक तीसरे अभी तक तय नहीं हुए विरोधी से खेलेगी।

Continue reading on the app

T20I Rankings: ईशान किशन ने सुपर-8 से पहले लगाई 17 पायदान की छलांग, टॉप-10 में भारत के 4 बैटर्स

T20I Rankings: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच आई ताज़ा आईसीसी टी20आई प्लेयर रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पाकिस्तान के सैम अयूब ने ऑलराउंडर की नंबर-1 कुर्सी पर फिर कब्जा कर लिया। पिछले कुछ हफ्तों से यह रेस बेहद रोमांचक बनी हुई थी, जिसमें अयूब और जिम्बाब्वे के सिकंदर रज़ा के बीच कड़ी टक्कर चल रही थी।इस बार बाजी अयूब के हाथ लगी।

कोलंबो में भारत के खिलाफ उनके तीन विकेट ने उन्हें फिर से शिखर पर पहुंचा दिया। नतीजा यह हुआ कि सिकंदर रज़ा एक पायदान फिसलकर दूसरे नंबर पर आ गए। नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी दो स्थान ऊपर चढ़ते हुए और अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई चार स्थान की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से काबिज हो गए हैं।

वहीं, बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में ईशान किशन ने बड़ी छलांग लगाई है। वो 17 पायदान ऊपर चढ़कर 8वें स्थान पर आ गए। अभिषेक शर्मा अभी भी पहले स्थान पर बने हुए हैं। तिलक वर्मा को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। सूर्यकुमार यादव छठे स्थान पर हैं। बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में भी हलचल है। श्रीलंका के आक्रामक बल्लेबाज़ पथुम निसांका ने कैंडीमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक जड़कर तीन स्थान की छलांग लगाई और तीसरे नंबर पर पहुंच गए।

दक्षिण अफ्रीका के रयान रिकेल्टन ने 22 पायदान की बड़ी छलांग लगाकर 11वां स्थान हासिल किया है, जबकि एडन मार्करम छह स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अमेरिका के साईतेजा मुक्कामल्ला 16 स्थान की बढ़त के साथ 21वें स्थान पर और इंग्लैंड के युवा जैकब बेथेल 22 स्थान चढ़कर 32वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप में दमदार पारियां खेली हैं।

गेंदबाज़ों की रैंकिंग में भी मुकाबला कांटे का है। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान एक स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और अब भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के बेहद करीब हैं, जो फिलहाल शीर्ष पर काबिज हैं।

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज़ ब्रैड इवांस ने लगातार दो मैचों में तीन-तीन विकेट लेकर 10 स्थान की छलांग लगाई और पांचवें नंबर पर पहुंच गए। भारत के अक्षर पटेल चार स्थान ऊपर चढ़कर 14वें और जसप्रीत बुमराह छह स्थान की बढ़त के साथ 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। आयरलैंड के स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रीज़ ने भी 23 स्थान की बड़ी छलांग लगाई है और अब 23वें स्थान पर हैं। टी20 वर्ल्ड कप के बीच यह रैंकिंग अपडेट साफ दिखा रही है कि हर मैच के साथ तस्वीर बदल रही है और नंबर-1 की जंग अभी जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

India vs Netherlands Live Score, T20 World Cup 2026: रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ सकते है पंड्या, अहमदाबाद में भारत-नीदरलैंड्स मैच

India vs Netherlands T20 World Cup: भारत और नीदरलैंड्स के बीच ग्रुप ए का आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. ये दोनों टीमों के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में 5वीं टक्कर है. Wed, 18 Feb 2026 17:32:00 +0530

  Videos
See all

Noida Sector 63 इमारत में भीषण आग | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T12:06:13+00:00

Delhi Hit and Run Case: साहिल की मां का फूटा गुस्सा! सरेआम कही ये बड़ी बात | Sahil Mother Reaction #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T12:15:00+00:00

Rashtravad Debate: Vande Mataram वाले सवाल पर एंकर ने Syed Javed को ले लिया आड़े हाथों! |Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T12:06:16+00:00

The Kerala Story-2 Controversy | फिल्म में केरल की कड़वी सच्चाई पर विपक्ष को क्यों आपत्ति ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T12:05:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers