Responsive Scrollable Menu

झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाबी कलाकारों की चुप्पी पर उठ रहे सवालों के बीच अब कई कलाकार उनके परिवार के समर्थन में सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर कलाकारों से सवाल किया जा रहा था कि वे पंजाब के मुद्दों पर कब बोलेंगे। अब सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने 19 अक्टूबर को होने वाला बेटे का ‘साइन टू गॉड’ शो रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए पहले मानसा है, फिर बेटे का टूर। वहीं सिंगर रणजीत बावा और बब्बू मान व आर नेत झोटा के परिवार से मिलने पहुंचे। जबकि दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम स्टोरी में झोटा को शहीद बताते हुए परिवार को इंसाफ मिलने की बात कही। पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने भी अपनी फिल्म ‘थापी’ की स्क्रीनिंग रोकने का ऐलान किया है। मेडिकल स्टोर पर नशा बेचने का विरोध करने पर 13 अक्टूबर को गोली मारकर झोटा की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से परिवार धरना पर बैठा हुआ है, जिसका आज 7वां दिन है। अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। परिवार मामले की CBI जांच समेत 5 मांगों को पूरा करने पर अड़ा हुआ है। जानिए झोटा के मर्डर पर किसने क्या कहा… सिद्धू मूसेवाला के पिता ने ये पोस्ट शेयर की… ************ ये खबर भी पढ़ें: झोटा हत्याकांड, शाह के दौरे पर विवाद: एक्शन कमेटी बोली- मंच नहीं देंगे, परिवार न मिले; एक्टिविस्ट के पिता बोले- बिना बताए फैसले ले रहे मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 20 अक्टूबर के दौरे को लेकर विवाद हो गया। शाह कल मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इनमें 2 की हत्या हुई जबकि एक ने सुसाइड कर लिया था। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

दीपावली पर उदयपुर का जलवा, देश के टॉप-10 पर्यटन स्थलों में मिला दूसरा स्थान; झीलों और महलों की खूबसूरती बनी आकर्षण

दीपावली पर उदयपुर का जलवा, देश के टॉप-10 पर्यटन स्थलों में मिला दूसरा स्थान; झीलों और महलों की खूबसूरती बनी आकर्षण

Continue reading on the app

  Sports

Virender Sehwag Birthday: सहवाग ने टीम को बचाने के मैदान से बाहर फेंक दी थी गेंद, हैरतअंगेज कहानी

20 अक्टूबर, 1978 को जन्मे वीरेंद्र सहवाग आज 48 साल के हो गए हैं. सहवाग ने अपने जन्मदिन के मौके पर ही रिटायरमेंट भी लिया था. Tue, 20 Oct 2026 12:13:59 +0530

  Videos
See all

Varanasi Air Show: नमो घाट पर ‘Wings Over Ganges’ की तैयारी, वायुसेना करेगी भव्य प्रदर्शन | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:46:16+00:00

Nonstop: Tiger Shroff Firing Case | Mumbai Police | Dussehra | PM Modi | Delimitation bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:51:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers