Responsive Scrollable Menu

समुद्री सीमाओं पर देश की सेवा कर चुके हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता, नेवी में कप्तान के पद पर थे कार्यरत

Sidharth Malhotra Father Death: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के परिवार में इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्टर ने 14 फरवरी को अपने पिता सुनील मल्होत्रा (Sunil Malhotra) को खो दिया. उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में परिवार के बेहद करीबी सदस्यों की मौजूदगी में किया गया. बता दें, सिद्धार्थ के पिता लंबे समय से बीमार थे और वो विलचेयर पर रहते थे. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टर के पिता देश की सेवा कर चुके हैं. चलिए जानते हैं, इस बारे में-

पिता की मौत से भावुक हुए  सिद्धार्थ? 

सिद्धार्थ के पिता लंबे समय से बीमार था. उन्हें पैरालाइज्ड था और वो व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते थे. 'योद्धा' फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान, सिद्धार्थ को अपने पिता की देखभाल करते देखा गया था. अब पिता के चले जाने से एक्टर बेहद दुखी हैं. उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा- 'उन्होंने ऐसी वैल्यूज के साथ जिंदगी बिताई, जो कभी नहीं झुकीं. मर्चेंट नेवी कैप्टन के तौर पर समुद्र की कमान संभालने से लेकर शांत साहस के साथ बीमारी का सामना करने तक, उन्होंने कभी समझौता नहीं किया.'

क्या करते थे सुनील मल्होत्रा?

 सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पोस्ट में खुद बताया कि उनके पिता  मर्चेंट नेवी में कैप्टन के पद पर कार्यरत थे. सिद्धार्थ के जीवन पर उनका गहरा प्रभाव था. वहीं, एक्टर इससे पहले कई बार इंटरव्यू में अपने पिता को अपना 'पसंदीदा हीरो' बता चुके हैं. एक्टर ने कहा था कि उनके पिता परिवार में सभी के लिए प्रेरणा रहे हैं. एक्टर काम के लिए मुंबई में रहते हैं, ऐसे में उन्हें अपने पिता की चिंता सताती रहती थी.

ये भी पढ़ें- Pravina Deshpande Death: इस गंभीर बीमारी ने ली सलमान खान की को स्टार की जान, पूरे शरीर पर फैल गए थे दाने

Continue reading on the app

बांग्लादेश में हिंदू सहित दो अल्पसंख्यक बने कैबिनेट मंत्री, जानें किस मंत्रालय का मिला जिम्मा

तारिक रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं. राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मंगलवार को संसद भवन में तारिक को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई. मंगलवार दोपहर को बीएनपी के सांसदों ने उन्हें संसदीय दल का नेता चुना था, जिसके बाद शाम को उन्होंने पीएम पद की शपथ ग्रहण की.  

रहमान प्रधानमंत्री खालिदा जिया और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बेटे हैं. वे पिछले 17 वर्षों तक लंदन में रह रहे थे. दो महीने पहले भी वह बांग्लादेश लौटे थे. रहमान पहली बार प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे हैं. 

49 मंत्रियों ने ली शपथ

रहमान ने एक ओर जहां प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो वहीं 25 सासंदों ने कैबिनेट मंत्रियों की और 24 सासंदो ने राज्य मंत्रियों के पद की शपथ ली. 25 कैबिनेट मंत्रियों में 17 हिंदू चेहरे हैं तो वहीं 24 के 24 राज्य मंत्री नए चेहरे हैं. 

दो अल्पसंख्यकों को भी बनाया कैबिनेट मंत्री

खास बात है कि कैबिनेट मंत्रियों में दो अल्पसंख्यक भी हैं, जिसमें एक हिंदू तो दूसरे बौद्ध हैं. हिंदू मंत्री का नाम निताई रॉय चौधरी है और बौद्ध मंत्री का नाम दिपेन देवान चकमा है. चौधरी को बांग्लादेश का सांस्कृतिक और संस्कृति मंत्री बनाया गया है तो वहीं देवान चटगांव हिल ट्रैक्ट्स मामले के मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे हैं. 

किसने कौन सा मंत्रालय मिला

  1. तारिक रहमान- रक्षा मंत्रालय (प्रधानमंत्री पद के साथ-साथ एक और प्रभार)
  2. सलाहुद्दीन अहमद- गृह मंत्रालय
  3. डॉ. खलीलुर रहमान- विदेश मंत्रालय
  4. आमीर खसरो महमूद चौधरी- वित्त मंत्रालय
  5. खंदकर अब्दुल मुक्तादिर- कॉमर्स मंत्रालय
  6. मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर- लोकल गवर्नमेंट और ग्रामीण विकास एवं सहकारिता मंत्रालय

(ये लिस्ट अनौपचारिक रूप से बीएनपी ने जारी की है. आधिकारिक गजट जल्द जारी होने की उम्मीद है. )

पीएम मोदी ने किया इनवाइट

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तारिक को भारत आने का न्योता दिया है. बता दें, बांग्लादेश आम चुनावों में बीएनपी ने 299 में से 209 सीटों पर जीत हासिल की है.

 

Continue reading on the app

  Sports

हमारे जो दिग्गज हैं... उनसे जाकर पूछो, वर्ल्ड कप में कभी भारत को हराया है, शादाब खान को अफरीदी और मोहम्मद यूसुफ पर आया गुस्सा

Shadab Khan Angrily on Shahid Afridi: शादाब खान ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और मोहम्मद यूसुफ पर अपना गुस्सा निकाला है. शादाब का कहना है कि जो लोग हमारी आलोचना क रहे हैं उनसे जाकर पूछो कि उन्होंने कभी वर्ल्ड कप में भारत को हराया है जो हम पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. शादाब ने यह बात नामीबिया पर जीत दर्ज करने के बाद कही. पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. Wed, 18 Feb 2026 23:52:13 +0530

  Videos
See all

ब्राजील के राष्ट्रपति का दिल्ली पहुँचने पर स्वागत | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T23:30:04+00:00

US-Iran War : अमेरिका से बचोगे तो इज़राइल तड़पाकर मारेगा? | Trump | Ali Khamenei | Putin | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T23:30:11+00:00

Bangladesh New PM: Tarique Rahman की सरकार हिंदुओं के साथ क्या करेगी? | Bangladesh PM Oath Ceremony #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T23:30:09+00:00

Brazil के राष्ट्रपति Lula da Silva Delhi Airport पहुंचे #shorts #vitalshorts #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T23:40:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers