शिवम दुबे ने तोड़ा हार्दिक-युवराज का रिकॉर्ड तो वरुण ने की अर्शदीप की बराबरी, भारत-नीदरलैंड मैच में बने कीर्तिमानों की लिस्ट
India vs Netherlands T20 World Cup Match Records: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अपने अजेय अभियान को जारी रखते हुए नीदरलैंड को भी शिकस्त दी. भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले अपने इस आखिरी ग्रुप मैच में नीदरलैंड को 17 रन से हराया. टीम इंडिया के लिए बैटिंग और बॉलिंग में शिवम दुबे ने धमाल मचाया, जबकि दूसरी पारी में वरुण चक्रवर्ती की फिरकी का जादू भी देखने को मिला. इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड भी बने. चलिए हम आपको बताते हैं.
HAL की ये चूक और टाटा-L&T की हुई चांदी! मिला F-35 की टक्कर का देसी जेट बनाने का मौका, इसके आगे राफेल भी भरेगा पानी
भारतीय वायुसेना की ताकत में इजाफा करने के लिए भारत के महत्वाकांक्षी पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर जेट (AMCA) प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है. DRDO ने इस स्वदेशी विमान के प्रोटोटाइप डिजाइन और विकास के लिए तीन बड़े दावेदारों को शॉर्टलिस्ट किया है. इसमें टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स, L&T-BEL का कंसोर्टियम और भारत फोर्ज-BEML-डेटा पैटर्न्स का समूह शामिल है. इस दौड़ में सबसे चौंकाने वाली खबर दिग्गज सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का बाहर होना है. तकनीकी कागजी कार्रवाई में हुई गलती के कारण HAL शॉर्टलिस्ट नहीं हो पाई है, जिससे निजी क्षेत्र की कंपनियों के लिए रक्षा निर्माण के बड़े रास्ते खुल गए हैं. राफेल एक 4.5 जनरेशन का जेट है। भारत का यह नया जहाज 5वीं पीढ़ी का होगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















