Responsive Scrollable Menu

‘भारत क्लॉड का दूसरा सबसे बड़ा बाजार, सबसे मुश्किल काम कर रहे यहाँ के डेवलपर्स’: AI इम्पैक्ट समिट की मेजबानी के बीच एंथ्रोपिक ने बेंगलुरु में खोला ऑफिस

भारत Claude.ai का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बना है। इस बीच एंथ्रोपिक ने बेंगलुरु में नया ऑफिस खोलने की घोषणा की है। जानें क्यों भारत में आने के बेताब हैं बड़ी AI कंपनियाँ?

Continue reading on the app

बांग्लादेश: डेंगू का कहर जारी, 24 घंटे में 14 मामले आए सामने

ढाका, 17 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में डेंगू मरीजों की तादाद में एक ही रात में जबरदस्त इजाफा देखा गया है। मंगलवार को स्थानीय मीडिया ने स्वास्थ्य कर्मियों के हवाले से बताया कि पिछले 24 घंटों में डेंगू के 14 नए मामले सामने आए हैं।

ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (डीजीएचएस) के एक प्रवक्ता ने कहा, आज सुबह 8 बजे तक, 24 घंटों में डेंगू के 14 नए मामले सामने आए हैं।

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (डीजीएचएस) के एक बयान में कहा गया, 14 नए मामलों में से, नौ बारिसल डिवीजन में, चार खुलना डिवीजन में और एक राजशाही में रिपोर्ट हुआ। ये सभी अस्पताल में भर्ती हैं।

इस साल बांग्लादेश में डेंगू से अब तक चार लोगों की मौत हो गई है, और 1,361 लोग संक्रमित हुए हैं।

पिछले साल डेंगू ने देश में 413 लोगों की जान ले ली थी और 1,02,861 लोग इससे प्रभावित हुए थे। वहीं, 2024 में डेंगू ने 575 लोगों की जान ले ली थी और 1,01,214 लोगों को संक्रमित किया था।

बांग्लादेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंत्रालय इसके प्रसार को रोकने की गरज से दिशानिर्देश जारी करता है। इनमें उन जरूरी उपायों का जिक्र होता है जिससे लोगों की मदद हो। इसमें सुझाव दिया जाता रहा है कि बुखार होने या डेंगू के लक्षण दिखने पर प्रशिक्षित चिकित्सक से संपर्क करें और उनकी सलाह पर दवाई लें।

डेंगू एक वायरल इन्फेक्शन है जो डेंगू वायरस (डीईएनवी) से होता है। ये एडीज मच्छरों के काटने से इंसानों में फैलता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, डेंगू दुनिया भर में उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु वाले क्षेत्रों में फैलता है, ज्यादातर शहरी और कस्बाई इलाकों में इसके मच्छर पनपते हैं। डेंगू की रोकथाम और कंट्रोल वेक्टर कंट्रोल पर निर्भर करता है। डेंगू का कोई खास इलाज नहीं है, हालांकि, जल्दी पता चलने और सही मेडिकल केयर मिलने से मृत्यु दर पर लगाम लगाई जा सकती है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारत में शुरू हुआ रमजान, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी मुबारकबाद, कहा – ‘हर तरफ अमन-चैन बना रहे’

इस्लामी कैलेंडर के सबसे पवित्र महीने रमजान की शुरुआत हो गई है। भारत में 18 फरवरी को चांद दिखने की पुष्टि के बाद मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल है और 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा। इस मुबारक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम एक खास संदेश जारी किया। चांद … Thu, 19 Feb 2026 08:03:45 GMT

  Videos
See all

Indore MBA Student Murder: हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी...मौत, MBA छात्रा हत्याकांड की पूरी सच्चाई | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T02:15:09+00:00

Imran Khan Health Update: 8 बजते ही इमरान खान अस्पताल में भर्ती! | Gavaskar | Health | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T02:31:25+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान ने मार गिराए B-2 बॉम्बर! | Iran Protest Trump | Khamenei |US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T02:38:48+00:00

America Iran War Live Update: ईरान अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump |Khamenei | Netanyahu | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T02:41:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers