Live मैच के दौरान अंपायर की हुई मौत, यूपी के उन्नाव में क्रिकेट के मैदान पर किया मधुमक्खियों ने हमला
Cricket News: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर आपको खेल का रोमांच देखने को मिलता है.
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, आयरलैंड के बाद T20 World Cup 2026 में ऐसा करने वाली बनी दूसरी टीम
T20 World Cup 2026: आज किन 6 टीमों के बीच होंगे 3 मुकाबले, जानिए कब और कहां आप देख पाएंगे मैच
T20 World Cup 2026: आज यानी 19 फरवरी (गुरुवार) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 6 टीमों के बीच 3 मुकाबले खेले जाने वाले हैं. आज वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान जैसे मजबूत टीमों के अलावा 4 अन्य टीमें भी अपने-अपने मुकाबले खेलने वाली हैं. ये ग्रुप स्टेज के अंतिम कुछ मुकाबले हैं, इनका सुपर-8 पर अब कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाली है. क्योंकि सुपर-8 की सभी टीमें पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं. तो आइए जानते हैं कि आज कौन सी टीम किसके साथ कब और कहां पर मैच खेलने वाली है.
वेस्टइंडीज और इटली के बीच होगा मुकाबला
आज के दिन का पहला मैच वेस्टइंडीज और इटली के बीच होगा. ये मैच दोपहर 11 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जगह बना चुकी है, जबकि इटली ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो चुकी है. अब ये मैच वेस्टइंडीज के लिए सुपर-8 से पहले तैयारी का मौका होगा, जहां उसके सामने साउथ अफ्रीका और भारत जैसी मजबूत टीमें आए वाली हैं.
इटलीका स्क्वाड: जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, मार्कस कैम्पोपियानो, जियान मीडे (विकेट कीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिशन कलुगामागे, अली हसन, सैयद नकवी, ज़ैन अली, थॉमस ड्रका, वेन मैडसेन.
वेस्टइंडीज का स्क्वाड: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, रोमारियो शेफर्ड, जेडन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन, जॉनसन चार्ल्स.
More action to come today! ????
— ICC (@ICC) February 19, 2026
Keep up with the #T20WorldCup here ???? https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/QLmvbWa9eG
श्रीलंका की जिम्बाब्वे से होगी टक्कर
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर किया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर-8 से बाहर करने की नींव रखी, जिस पर आखिरी प्रहार श्रीलंका ने कंगारुओं को हराकर किया. अब ये दोनों टीम सुपर-8 की तैयारी के लिए अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में उतरने वाली हैं. इन दोनों टीमों के बीच मैच आज दोपहर 3 बजे कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है.
जिम्बाब्वे का स्क्वाड: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), डियोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुज़रबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा.
श्रीलंका का स्क्वाड: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालेज, दुश्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, कामिल मिशारा, चरिथ असलांका, जनिथ लियानागे, प्रमोद मदुशन
अफगानिस्तान कनाडा से करेगा दो-दो हाथ
राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान भले ही टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई है, लेकिन इस टीम ने टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया, जिसमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका डबल सुपर ओवर भी शामिल है. अब अफगानिस्तान अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में कनाडा के साथ आज भिड़ने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा.
कनाडा का सक्वाड: युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, हर्ष ठाकर, दिलोन हेलीगर, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), साद बिन ज़फ़र, शिवम शर्मा, जसकरन सिंह, अंश पटेल, कंवरपाल तथगुर, अजयवीर हुंदल, कलीम सना, रविंदरपाल सिंह.
अफगानिस्तान का स्क्वाड: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, ज़ियाउर रहमान शरीफ़ी, अब्दुल्ला अहमदज़ई, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल.
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, आयरलैंड के बाद T20 World Cup 2026 में ऐसा करने वाली बनी दूसरी टीम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















