Responsive Scrollable Menu

सलमान को शूटिंग के दौरान सिर में चोट लगी थी:हार्निया और गंभीर बीमारियों से भी जूझे; सर्जरी हुई थी, जानिए कब-कब लगी चोटें

सलमान खान ने बुधवार को शो ‘कॉफी विद करण 9’ में बताया कि फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग के दौरान उनके सिर में चोट आई थी। एक्टर ने बताया कि उन्हें हार्निया की तकलीफ हुई और उनका एक कंधा भी चोटिल हो गया था। इसके अलावा, उनके घुटने और पीठ में भी चोटें आई थीं। एक्टर ने ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया और ब्रेन एन्यूरिज्म का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन परेशानियों के बावजूद वह अपनी हालत को फिट न रहने का बहाना नहीं मानते। इससे पहले, जून 2025 में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में सलमान ने बताया था कि उन्हें AV मालफॉर्मेशन की समस्या है। 2011 में सलमान की अमेरिका में सर्जरी हुई थी सलमान काफी समय तक ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नाम की एक गंभीर बीमारी से जूझ चुके हैं। ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया चेहरे की नस से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जिसमें अचानक बहुत तेज दर्द हो सकता है। यह दर्द चेहरे के एक तरफ, गाल, जबड़े या आंख के आसपास महसूस हो सकता है। कई बार चेहरे को छूने, दांत साफ करने, खाना चबाने या बोलने से भी दर्द शुरू हो जाता है। कुछ लोगों को ऐसा लगता है, जैसे चेहरे पर बिजली का झटका लगा हो। दर्द कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनट तक रह सकता है। हालांकि, हर मरीज में इसके लक्षण एक जैसे नहीं होते। सलमान को 2007 में चेहरे के एक तरफ दर्द महसूस हुआ था। बाद में यह परेशानी फिर सामने आई। साल 2011 में उन्होंने अमेरिका में इस बीमारी के इलाज के लिए सर्जरी कराई थी। सलमान ने सितंबर 2025 में शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल में बताया था कि वे ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के दर्द से लगभग साढ़े सात साल तक जूझते रहे। उन्होंने कहा कि उस दौरान दर्द से उनकी हालत बहुत खराब हो जाती थी। उन्होंने बताया था कि हर 4-5 मिनट में दर्द का दौरा पड़ता था। नाश्ता करने में उन्हें करीब डेढ़ घंटा लग जाता था और फिर वे सीधे रात का खाना खाते थे। एक साधारण ऑमलेट खाने में भी बहुत समय लगता था, क्योंकि दर्द के कारण खाना मुश्किल हो जाता था। दर्द निवारक दवाइयां भी कोई खास राहत नहीं देती थीं। शुरुआत में डॉक्टरों को लगा कि समस्या उनके दांतों में है, लेकिन बाद में पता चला कि यह नसों से जुड़ी बीमारी है। सलमान ने बताया कि उन्हें पहली बार यह दर्द 2007 में फिल्म 'पार्टनर' की शूटिंग के दौरान महसूस हुआ था। उस समय लारा दत्ता ने उनके चेहरे से बालों की एक लट हटाई थी। सलमान ने मजाक में कहा था, “मैंने कहा, 'वाह लारा, कितना इलेक्ट्रिफाइंग!' और वहीं से यह सब शुरू हुआ।” सलमान ने कहा था कि अब उनका वह दर्द पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी को 'सुसाइडल डिजीज' भी कहा जाता है, क्योंकि इसका दर्द इतना असहनीय होता है कि इसे सहना बहुत मुश्किल हो जाता है। सलमान ने बताया था कि आजकल इस बीमारी का इलाज किया जा सकता है। गामा नाइफ सर्जरी नाम की प्रक्रिया से इसका उपचार किया जाता है। इसमें इलाज के दौरान मरीज के सिर और चेहरे को कई घंटों तक स्थिर रखा जाता है। सलमान ने बताया था कि उनकी सर्जरी करीब आठ घंटे चली थी। डॉक्टरों ने कहा था कि सर्जरी के बाद दर्द शायद 20-30 प्रतिशत कम होगा, लेकिन उनकी किस्मत अच्छी रही और दर्द पूरी तरह खत्म हो गया। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें एन्यूरिज्म और आर्टिरियोवेनस मालफॉर्मेशन (AVM) जैसी दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं भी हैं। सलमान कई बार शूटिंग के दौरान चोटिल हुए हैं सलमान को फिल्मों की शूटिंग के दौरान पसलियों, कंधे, पैर और हाथ में चोटें आईं। ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान ने फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग के दौरान लगी चोटों का जिक्र किया। हालांकि, उन्हें कई बार चोट लग चुकी है। साल 2025 में फिल्म मातृभूमि (बैटल ऑफ गलवान) की लद्दाख में शूटिंग के दौरान सलमान को चोटें आई थीं। कठिन मौसम और मुश्किल हालात में शूटिंग के दौरान उन्हें चोटें लगीं। इसके बाद उन्होंने मुंबई में अगले शूटिंग शेड्यूल से पहले कुछ दिन आराम करने का फैसला किया था। सितंबर 2024 में फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग के दौरान सलमान की दो पसलियां टूट गई थीं। इसके बावजूद उन्होंने फिल्म और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की शूटिंग जारी रखी। इससे पहले मई 2023 में सलमान ने सोशल मीडिया पर कंधे पर पट्टी लगी अपनी तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि 5 किलो का डंबल उठाने के दौरान उन्हें चोट लगी थी। साल 2013 में फिल्म ‘जय हो’ की शूटिंग के दौरान भी सलमान के पैर में गंभीर चोट लगने की खबर आई थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके हाथ में भी चोट लगी थी। .............. यह खबर भी पढ़ें... सलमान खान बोले- मेरे बच्चे जरूर होंगे: शादी के फैसले पर भी बात की, संजय दत्त ने कहा- हमें भी गोद में छोटा सलमान चाहिए शो ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान ने कहा था कि भविष्य में उनके बच्चे जरूर होंगे। बुधवार को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हुए शो के पहले एपिसोड में उन्होंने शादी, अकेलेपन और निजी जिंदगी पर बात की थी। इस दौरान करिश्मा कपूर भी शो में पहुंची थीं। बातचीत के दौरान सलमान ने शादी, पिता बनने की इच्छा और अपनी जिंदगी पर फिल्म बनाए जाने से जुड़े सवालों के जवाब दिए। करण ने सलमान से पिता बनने की इच्छा के बारे में पूछा। इस पर एक्टर ने कहा कि किसी न किसी समय उनके बच्चे जरूर होंगे। उन्होंने करण के बच्चों का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनके लिए खुश हैं और उन्हें पिता बनने का अनुभव मिला है। पूरी खबर यहां पढ़ें… अनु अग्रवाल हादसे के बाद 29 दिन कोमा में थीं, महिमा चौधरी के चेहरे से निकाले गए थे कांच के टुकड़े एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बाली में हुए हादसे में घायल हो गई थीं। उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। आगे की सर्जरी के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया। इससे पहले भी अनु अग्रवाल और महिमा चौधरी गंभीर हादसों का सामना कर चुकी थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

बॉडी ही नहीं मन का भी होता है डिटॉक्सिफिकेशन, ये है तरीका

देखभाल, साफ-सफाई और मरम्मत की जरूरत सबको होती है, हमारे मन को भी। कैसे करें मन का डिटॉक्सिफिकेशन, बता रही हैं डॉ. मोनिका शर्मा। शरीर की तरह ही मन को भी बीमारियां, थकान और भावनात्मक टूटन तभी घेरती है,...

Continue reading on the app

  Sports

Virender Sehwag Birthday: सहवाग ने टीम को बचाने के मैदान से बाहर फेंक दी थी गेंद, हैरतअंगेज कहानी

20 अक्टूबर, 1978 को जन्मे वीरेंद्र सहवाग आज 48 साल के हो गए हैं. सहवाग ने अपने जन्मदिन के मौके पर ही रिटायरमेंट भी लिया था. Tue, 20 Oct 2026 12:13:59 +0530

  Videos
See all

Varanasi Air Show: नमो घाट पर ‘Wings Over Ganges’ की तैयारी, वायुसेना करेगी भव्य प्रदर्शन | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:46:16+00:00

Nonstop: Tiger Shroff Firing Case | Mumbai Police | Dussehra | PM Modi | Delimitation bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:51:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers