Responsive Scrollable Menu

अनुभव सिन्हा ने इस एक्टर को नहीं सुनाई थी पूरी स्क्रिप्ट, 'अस्सी' डायरेक्टर ने खुद ही खोली पोल

फिल्म ‘अस्सी’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है, खासतौर पर बाल कलाकार अद्विक जायसवाल अपने दमदार अभिनय की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं. उनका किरदार कहानी को गहरी भावनात्मक परत देता है और यह दिखाता है कि एक बच्चा अपने आसपास की जटिल दुनिया को कैसे समझता है. सहज और सच्चे अभिनय के जरिए उन्होंने दर्शकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ा है. निर्देशक अनुभव सिन्हा ने भी बताया कि बच्चे के साथ संवेदनशील तरीके से काम किया गया, ताकि स्क्रीन पर भावनात्मक सच्चाई बनी रहे और उसकी मासूमियत सुरक्षित रह सके.

Continue reading on the app

अब 'नौकरी लगते ही घर' का ट्रेंड:सर्वेः 35 की उम्र से पहले 74% जेन-जी बन रहे मकान मालिक

पैसा जमा करो... फिर घर खरीदो। कम से कम डाउनपेमेंट जितनी रकम तो हो। आम भारतीय प​रिवारों की ये सोच अब पुरानी हो रही है। अब ट्रेंड शुरू हुआ है- नौकरी लगते ही घर खरीद लो। देश में ​बिकने वाले 74% घर 35 वर्ष से कम उम्र वाले खरीद रहे हैं। इनमें भी 32% खरीदार 25 साल से छोटे हैं। घर खरीदने वालों की औसत आयु महज 6 साल के अंदर 38 से घटकर 34 साल रह गई। ये बातें होम लोन एग्रीगेशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म बे​​​सिक होम लोन के सर्वे ‘घर का सपना कैसे पूरा करता है भारत’ में सामने आईं। रिपोर्ट के अनुसार, अपने घर की चाह इतनी गहरी है​ कि उच्च आय वर्ग सालाना कमाई में से 50% तक ईएमआई भरने को तैयार है। डिजिटल प्लेटफाॅर्म के ज​रिए हो रही तेज प्रोसेसिंग नई उम्र के खरीदारों को लुभाती है। हालांकि, ये उसी वित्तीय संस्था से लोन लेने पर जोर देते हैं, जो कम से कम 50 साल पुरानी और विश्वसनीय हो। सर्वे अलग-अलग उम्र और आय वर्ग के 23 हजार लोगों पर ​किया गया। इनमें से 31% की सालाना आय 50 लाख से ज्यादा थी। इनके अलावा, 5 लाख तक वाले 29%, 5 से 10 लाख के 20% , 11 से 20 लाख के 7%, 21 से 35 लाख के 4% और 36 से 40 लाख तक आमदनी वाले 9% उत्तरदाता शामिल थे। इनमें 91% पुरूष व 9% महिलाएं थी। महिलाओं की घर खरीदने में हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। महिलाओं ने 2024 में शीर्ष शहरों मे्ं 1.29 लाख आवासीय लेनदेन किए। यह उन शहरों में हुए कुल सौदों का 14% था। कम आय वाले आमदनी की 25% ईएमआई को तैयार 5 लाख तक आय वाले आमदनी का 25% हिस्सा ईएमआई में देने को तैयार हैं। 11 से 40 लाख तक आय वाले 40% ईएमआई को तैयार थे। इससे ऊपर वाले 50% हिस्से से ईएमआई भरकर घर खरीदना चाहते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान की टीम से किया गया बाहर, दुनिया का नंबर 3 खिलाड़ी भी OUT

पाकिस्तान की टीम ने बड़ा फैसला लेते हुए शाहीन अफरीदी को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया. शाहीन ने टी20 वर्ल्ड कप में बेहद खराब प्रदर्शन किया है. उनके ससुर और पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी उन्हें बाहर करने की वकालत की थी. Wed, 18 Feb 2026 15:15:27 +0530

  Videos
See all

सजुल टुडू ने तय किए 13,800 किमी – हौसलों की मिसाल #SajulTudu #JharkhandPride #Inspiration #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T09:40:16+00:00

बठिंडा में हालात बेकाबू, पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस छोड़ा | Punjab | Farmers Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T09:41:21+00:00

कटड़ा में रोपवे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन | #katda #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T09:39:38+00:00

एक हाथ और एक पैर नहीं, फिर भी सजुल टुडू का मिशन जारी #SajulTudu #JharkhandPride #Inspiration #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T09:39:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers