Pakistan के खिलाफ विस्फोटक पारी का इनाम, Ishan Kishan की ICC T20 Ranking के Top 10 में धांसू एंट्री
इसे भी पढ़ें: Ranji Trophy Cricket Tournament | जम्मू-कश्मीर ने बंगाल को धूल चटाकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में रखा कदम
इसे भी पढ़ें: T20 World Cup से Australia की शर्मनाक विदाई, 17 साल बाद Group Stage में हुआ बाहर, Zimbabwe Super 8 में
निसान ग्रेवाइट ₹5.65 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च:7-सीटर कार में 19.6kmpl का माइलेज और 10 साल की वारंटी; रेनो ट्राइबर से मुकाबला
निसान इंडिया ने अपनी नई कॉम्पैक्ट MPV 'ग्रेवाइट' को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत ₹5.65 लाख (एक्स-शोरूम) रखी है। यह कीमत शुरुआती 5 हजार ग्राहकों के लिए लागू होगी। ग्रेवाइट को रेनो ट्राइबर के प्लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है। 5 हजार ग्राहकों को 5 साल तक फ्री सर्विस ग्रेवाइट पर 3 साल या 1 लाख किमी की स्टैंडर्ड वारंटी मिलेगी। लेकिन ग्राहक इसे अपनी जरूरत के हिसाब से 10 साल या 2 लाख किलोमीटर तक बढ़वा सकते हैं। पहले 5 हजार ग्राहकों को शुरुआती 5 सालों के लिए 'जीरो सर्विस कॉस्ट' का फायदा मिलेगा। साथ ही, इन ग्राहकों को कार अपग्रेड करने जैसे अन्य बेनेफिट्स भी दिए जाएंगे। इंजन और माइलेज: 19.3 kmpl का दावा निसान ने अपनी नई कार ग्रेवाइट में 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 72hp की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही डीलर लेवल पर इसमें 'डुअल-सिलेंडर CNG किट' लगवाने की सुविधा भी मिलेगी। इंटीरियर और सीटिंग: 7 लोगों के बैठने की जगह कार के अंदर 5+2 सीटिंग कॉन्फिगरेशन मिलता है। डैशबोर्ड का लेआउट सरल है। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर के लिए 7-इंच का डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। इंटीरियर की कलर स्कीम और ट्रिम्स ट्राइबर से अलग हैं, जिससे यह अंदर से फ्रेश महसूस होती है। इसमें वायरलेस चार्जिंग पैड और कूल्ड ग्लव बॉक्स जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। एक्सटीरियर: ट्राइबर जैसा लुक, लेकिन मॉडर्न टच ग्रेवाइट का बाहरी डिजाइन काफी हद तक ट्राइबर से मिलता-जुलता है, लेकिन निसान ने इसमें कई 'कॉस्मेटिक' बदलाव किए हैं। कार के फ्रंट में नई हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल और हेडलाइट्स में नए सिग्नेचर वाली DRLs दी गई हैं। इसके बंपर को दोबारा डिजाइन किया गया है। इसमें C-शेप के सिल्वर फिनिश वाले हिस्से मिलते हैं। कार को अलग पहचान देने के लिए इसके बोनट और पीछे के दरवाजे (टेलगेट) पर बड़े अक्षरों में 'GRAVITE' लिखा है। ग्राहक इसे पांच रंगों-फॉरेस्ट ग्रीन, ओनिक्स ब्लैक, ब्लेड सिल्वर, स्नो व्हाइट और मेटालिक ग्रे में खरीद सकते हैं। फीचर्स: सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स और क्रूज कंट्रोल निसान ने इसमें फीचर्स की लंबी लिस्ट दी है। टॉप मॉडल्स में वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमैटिक LED हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। लॉन्च एडिशन: 1,001 यूनिट्स के लिए खास ऑफर कंपनी ने ग्रेवाइट का एक 'लॉन्च एडिशन' भी पेश किया है। इसकी केवल 1,001 यूनिट्स बेची जाएंगी। इसमें JBL का साउंड सिस्टम, डैशकैम, एम्बिएंट लाइटिंग और एयर प्यूरीफायर जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स मिलेंगे। इसकी कीमत 8.35 लाख रुपए से शुरु होगी। नॉलेज बॉक्स 1. प्लेटफॉर्म शेयरिंग' क्या होती है जैसे मारुति और टोयोटा अपनी गाड़ियां शेयर करते हैं, वैसे ही निसान और रेनो ने एक ही ढांचे पर दो अलग दिखने वाली कारें बनाई हैं। इससे गाड़ियों की कीमत कम रखने में मदद मिलती है। 2. 10 साल की वारंटी का गणित मिडिल क्लास परिवार के लिए इसके दो बड़े फायदे हैं…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi



















