Responsive Scrollable Menu

VIDEO: समंदर में आतंकवाद और डकैती का होगा अंत! गोवा में 14 देशों के साथ भारतीय नौसेना की बड़ी घेराबंदी

Goa Maritime Conclave 2026: भारतीय नौसेना 21 फरवरी से गोवा में 'गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव-2026' की मेजबानी करने जा रही है. इस पांचवें संस्करण में हिंद महासागर क्षेत्र के 14 देशों के नौसेना प्रमुख और प्रतिनिधि शामिल होंगे. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समुद्री आतंकवाद, पायरेसी, डार्क शिपिंग और साइबर खतरों से निपटने के लिए साझा रणनीति बनाना है. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, जहाँ 'आत्मनिर्भर भारत' और समुद्री सुरक्षा पर विशेष चर्चा होगी.

Continue reading on the app

CBSE 10th First Paper: सीबीएसई की 10वीं के गणित का पेपर आसान रहा या मुश्किल, जानिये दिल्ली के स्टूडेंट्स की जुबानी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की दसवीं परीक्षा का पहला पेपर मंगलवार को हुआ। दिल्ली में भी यह परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संचालित हुई। कहीं से भी बवाल की खबर सामने नहीं आई। गणित का पश्न पत्र आसान था या नहीं, इस पर भी दिल्ली के स्टूडेंट्स की प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है। 

निजामुद्दीन के दिल्ली पब्लिक स्कूल से जब विद्यार्थी गणित का पेपर देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर खुशी नजर आई। छात्रा ओमिशा धौंडियाल ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल का गणित का पेपर आसान था। गणित के पेपर को लेकर थोड़ी घबराई थी, लेकिन पेपर देखने के बाद आत्मविश्वास आ गया और समय से पहले ही इस पेपर को पूरा कर लिया। 

एयर फोर्स बाल भारती स्कूल के छात्र अक्षत कश्यप को भी गणित का पेपर बेहद आसान लगा। उन्होंने कहा कि स्कूल ने जब गणित पेपर लिया तो वो मुश्किल था, लेकिन बोर्ड परीक्षा का गणित का पेपर स्कूल के मुकाबले आसान था। उन्होंने कहा कि अंकों को लेकर थोड़ी चिंता थी, लेकिन जैसे ही लिखना शुरू किया तो लय मिल गई और लगा कि सब ठीक होगा। 

इतने विद्यार्थी बैठेंगे सीबीएसई की परीक्षा में 

सीबीएसई के मुताबिक, इस साल देशभर से कुल 43,67,870 परीक्षार्थी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में बैठेंगे। इनमें दसवीं के छात्रों की संख्या 25,08,319 और 12वीं के कुल विद्यार्थियों की संख्या 18,59,551 है। कक्षा 10 में 14,08,546 और 10,99,773 छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। 12वीं की बात करें तो छात्रों की संख्या 10,27,552 और छात्राओं की संख्या 8,31,999 हैं।

यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा वेस्ट वालों के लिए गुड न्यूज, एक्वा लाइन के इस चौक का होगा विस्तार

यह भी पढ़ें : दिल्ली का मौसम साफ, फिर भी एक्यूआई 300 के पार, कई इलाकों की हवा बेहद जहरीली

शिक्षकों को कैसा लगा गणित का पेपर

शिक्षकों को भी सीबीएसई का दसवीं का गणित का पेपर आसान लगा है। शिक्षकों ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल का गणित का पेपर सरल था। जो छात्र गणितीय समझ रखते हैं, वे इस पेपर में ज्यादा अंक हासिल कर सकते हैं। मानक परीक्षा के कुछ प्रश्न  अवधाराओं के प्रत्यक्ष अनुप्रयोग पर आधारित थे। वहीं बुनियादी परीक्षा में उसी विषय पर प्रश्न पूछकर जटिल व्याख्या मांगी थी। समझाया जाए तो मानक परीक्षा में प्रश्न सूत्र आधारित था, जबकि बुनियादी परीक्षा में आंकड़ों के साथ साथ विस्तृत व्याख्या की आवश्यकता होती है। इसी तरह ज्यामिति में भी कई चरणों वाली तर्क प्रक्रिया के लिए कई प्रश्न पूछे गए, जबकि स्टैंडर्ड पेपर में वे प्रश्न सरल थे। कुल मिलाकर बेसिक प्रश्न पत्र की तुलना में सीबीएसई का दसवीं का गणित का पेपर बेहद सरल रहा है। 

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान की टीम से किया गया बाहर, दुनिया का नंबर 3 खिलाड़ी भी OUT

पाकिस्तान की टीम ने बड़ा फैसला लेते हुए शाहीन अफरीदी को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया. शाहीन ने टी20 वर्ल्ड कप में बेहद खराब प्रदर्शन किया है. उनके ससुर और पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी उन्हें बाहर करने की वकालत की थी. Wed, 18 Feb 2026 15:15:27 +0530

  Videos
See all

एक हाथ और एक पैर नहीं, फिर भी सजुल टुडू का मिशन जारी #SajulTudu #JharkhandPride #Inspiration #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T09:39:30+00:00

रोपवे परियोजना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन | #roapway #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T09:40:29+00:00

कटड़ा में रोपवे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन | #katda #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T09:39:38+00:00

बठिंडा में हालात बेकाबू, पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस छोड़ा | Punjab | Farmers Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T09:41:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers