Responsive Scrollable Menu

CBSE 10th First Paper: सीबीएसई की 10वीं के गणित का पेपर आसान रहा या मुश्किल, जानिये दिल्ली के स्टूडेंट्स की जुबानी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की दसवीं परीक्षा का पहला पेपर मंगलवार को हुआ। दिल्ली में भी यह परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संचालित हुई। कहीं से भी बवाल की खबर सामने नहीं आई। गणित का पश्न पत्र आसान था या नहीं, इस पर भी दिल्ली के स्टूडेंट्स की प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है। 

निजामुद्दीन के दिल्ली पब्लिक स्कूल से जब विद्यार्थी गणित का पेपर देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर खुशी नजर आई। छात्रा ओमिशा धौंडियाल ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल का गणित का पेपर आसान था। गणित के पेपर को लेकर थोड़ी घबराई थी, लेकिन पेपर देखने के बाद आत्मविश्वास आ गया और समय से पहले ही इस पेपर को पूरा कर लिया। 

एयर फोर्स बाल भारती स्कूल के छात्र अक्षत कश्यप को भी गणित का पेपर बेहद आसान लगा। उन्होंने कहा कि स्कूल ने जब गणित पेपर लिया तो वो मुश्किल था, लेकिन बोर्ड परीक्षा का गणित का पेपर स्कूल के मुकाबले आसान था। उन्होंने कहा कि अंकों को लेकर थोड़ी चिंता थी, लेकिन जैसे ही लिखना शुरू किया तो लय मिल गई और लगा कि सब ठीक होगा। 

इतने विद्यार्थी बैठेंगे सीबीएसई की परीक्षा में 

सीबीएसई के मुताबिक, इस साल देशभर से कुल 43,67,870 परीक्षार्थी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में बैठेंगे। इनमें दसवीं के छात्रों की संख्या 25,08,319 और 12वीं के कुल विद्यार्थियों की संख्या 18,59,551 है। कक्षा 10 में 14,08,546 और 10,99,773 छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। 12वीं की बात करें तो छात्रों की संख्या 10,27,552 और छात्राओं की संख्या 8,31,999 हैं।

यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा वेस्ट वालों के लिए गुड न्यूज, एक्वा लाइन के इस चौक का होगा विस्तार

यह भी पढ़ें : दिल्ली का मौसम साफ, फिर भी एक्यूआई 300 के पार, कई इलाकों की हवा बेहद जहरीली

शिक्षकों को कैसा लगा गणित का पेपर

शिक्षकों को भी सीबीएसई का दसवीं का गणित का पेपर आसान लगा है। शिक्षकों ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल का गणित का पेपर सरल था। जो छात्र गणितीय समझ रखते हैं, वे इस पेपर में ज्यादा अंक हासिल कर सकते हैं। मानक परीक्षा के कुछ प्रश्न  अवधाराओं के प्रत्यक्ष अनुप्रयोग पर आधारित थे। वहीं बुनियादी परीक्षा में उसी विषय पर प्रश्न पूछकर जटिल व्याख्या मांगी थी। समझाया जाए तो मानक परीक्षा में प्रश्न सूत्र आधारित था, जबकि बुनियादी परीक्षा में आंकड़ों के साथ साथ विस्तृत व्याख्या की आवश्यकता होती है। इसी तरह ज्यामिति में भी कई चरणों वाली तर्क प्रक्रिया के लिए कई प्रश्न पूछे गए, जबकि स्टैंडर्ड पेपर में वे प्रश्न सरल थे। कुल मिलाकर बेसिक प्रश्न पत्र की तुलना में सीबीएसई का दसवीं का गणित का पेपर बेहद सरल रहा है। 

Continue reading on the app

T20 World Cup: वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का धमाका, कनाडा को 8 विकेट से रौंदकर सुपर 8 में बनाई जगह, ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी

NZ vs CAN T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मैच में न्यूजीलैंड और कनाडा का आमना-सामना हुआ। इस मैच को न्यूजीलैंड ने आसानी से 8 विकेट से जीत लिया है। रचिन और फिलिप्स ने अर्धशतक लगाया।

Continue reading on the app

  Sports

T20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका को बड़ा झटका, मथीशा पथिराना तीन हफ्तों के लिए बाहर, सुपर 8 के लिए बिगड़ा समीकरण

सुपर8 से पहले पथीराना के बाहर होने की खबर श्रीलंका के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि वे अपनी 'स्लिंग' एक्शन वाली तेज गेंदों और सटीक यॉर्कर के दम पर टीम के मुख्य स्ट्राइक गेंदबाज बन चुके थे. श्रीलंका के लिए ये दूसरी बड़ी इंजरी है इससे पहले हसारंगा भी चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके है. Wed, 18 Feb 2026 16:33:56 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | EMMANUEL MACRON से BOLLYWOOD CELEBS की मुलाकात, तस्वीरें वायरल! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T11:02:47+00:00

India vs Pakistan Match Reaction LIVE: हार के बाद पाकिस्तान का बड़ा ऐलान | Breaking News | World Cup #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T11:06:24+00:00

Pakistan Cricket को Tape लगाने की जरूरत! Namibia के साथ मैच पर Experts की बड़ी राय|News18 Stump Mic #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T11:04:52+00:00

प्लेन क्रैश पर रोहित पवार का बड़ा आरोप #ajitpawarplanecrash #rohitpawar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T11:03:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers