Holi 2026: होली पर पकवानों और केमिकल रंगों ने बिगाड़ दी है सेहत, एक्सपर्ट से जानें कैसे रखें खुद का ध्यान?
Holi 2026: होली खुशियों, रंगों और स्वादिष्ट पकवानों का त्योहार है. लेकिन आज के दौर में बदलती लाइफस्टाइल के साथ यह त्योहार अब सेहत के लिए चुनौती भी बनता जा रहा है. ज्यादा तले-भुने पकवान, मिठाइयां और केमिकल रंग कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकते हैं. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और एलर्जी से परेशान लोगों को इस दौरान ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है. ऐसे में चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं होली के दौरान सेफ और हेल्दी रहने के आसान टिप्स.
होली के पकवान क्यों बनते हैं नुकसानदायक?
एक्सपर्ट के मुताबिक, होली पर बनने वाली गुझिया, मालपुआ, दही भल्ला और ठंडाई स्वाद में बेहतरीन होती है. लेकिन इनमें ज्यादा घी, चीनी और मैदा होता है. अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट खराब, गैस, एसिडिटी और ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है. जिन लोगों को डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उन्हें खास सावधानी रखनी चाहिए.
केमिकल रंगों से होने वाली दिक्कतें
आजकल बाजार में मिलने वाले अधिकतर रंग केमिकल से बने होते हैं. ये रंग त्वचा में जलन, रैशेज और एलर्जी पैदा कर सकते हैं. आंखों में चले जाने पर इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है. लंबे समय तक इन रंगों के संपर्क में रहने से स्किन ड्राई और बेजान हो सकती है.
बच्चों की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है. उन पर केमिकल रंग जल्दी असर करते हैं. वहीं बुजुर्गों की इम्युनिटी कमजोर होती है. इसलिए दोनों ही वर्गों को नेचुरल रंगों से ही होली खेलने दें. खेलने के बाद तुरंत नहाना और मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी है.
एक्सपर्ट से जानें कैसे रखें सेहत का ध्यान?
- होली खेलने से पहले त्वचा पर नारियल तेल या मॉइश्चराइजर लगाएं
- हर्बल और नेचुरल रंगों का ही इस्तेमाल करें
- तले-भुने पकवान सीमित मात्रा में खाएं
- ज्यादा पानी पिएं और हल्का भोजन लें
- आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा पहन सकते हैं
- होली के बाद माइल्ड साबुन से स्नान करें
होली को बनाएं सेफ और हेल्दी
एक्सपर्ट का कहना है कि थोड़ी सी समझदारी और सावधानी से होली को सेफ और हेल्दी बनाया जा सकता है. रंगों की मस्ती और पकवानों का स्वाद तभी अच्छा लगता है, जब सेहत भी साथ दे. इस होली खुश रहें, लेकिन सेहत से समझौता न करें.
यह भी पढ़ें: Holi 2026: रंगों के त्योहार में हाइड्रेशन है जरूरी, पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स, दूर होगी थकान
इमरान खान के समर्थन में आए सुनील गावस्कर और कपिल देव, कर रहे हैं इंसानी बर्ताव की अपील
Sunil Gavaskar Kapil Dev Support Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान लंबे वक्त से जेल में बंद हैं. पिछले कुछ वक्त से जेल में उनकी तबियत बिगड़ने की खबरें सामने आ रही हैं. ऐसे में अब दुनियाभर के क्रिकेटर्स एकजुट होते दिख रहे हैं और वह पूर्व पाकिस्तानी कप्तान के साथ सही और इंसानी बर्ताव करने की मांग कर रहे हैं. इसी कड़ी में भारतीय दिग्गज कपिल देव और सुनील गावस्कर भी इमरान के समर्थन में खड़े हो गए हैं.
जेल में बिगड़ती जा रही है इमरान खान की सेहत
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान 3 साल से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं. जेल में उनकी सेहत बिगड़ती जा रही है. पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों इमरान खान की सेहत की जानकारी लेने के लिए सीनियर वकील सलमान सफदर को आडियाला जेल भेजा था. सलमान सफदर के हिसाब से अक्टूबर 2025 के बाद इमरान खान की आंखें खराब होने लगीं. वर्तमान में एक आंख से उन्हें बिलकुल भी दिखाई नहीं दे रहा है.
इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सरकार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा. कोर्ट ने कहा कि जब आप एक आम कैदी को इलाज दे सकते हैं तो इमरान खान को क्यों नहीं दे रहे हैं? सरकार ने उस वक्त सही तरीके से इलाज कराने की बात कही थी.
कपिल देव और सुनील गावस्कर भी सपोर्ट में आए
ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी ग्रेग चैपल के को-साइन वाली यह पिटीशन में दुनियाभर के क्रिकेटर्स साइन कर रहे हैं, जिसमें अब पूर्व भारतीय दिग्गज कपिल देव और सुनील गावस्कर भी शामिल हो गए हैं. साइन करने वाले पूर्व क्रिकेटरों ने इस बात पर जोर दिया है कि उनकी अपील राजनीतिक तालमेल के बजाय "खेल भावना और आम इंसानियत की भावना" पर आधारित है.
कपिल देव ने एनडीटीवी को बताया, "यह पिटीशन ग्रेग चैपल ने शुरू की थी. सुनील गावस्कर और मैंने इस पर हस्ताक्षर किए हैं."
पिटीशन में हो रही है अपील
ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी ग्रेग चैपल के को-साइन वाली पिटीशन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को लिखी गई है. इस पिटीशन के जरिए दुनियाभर के तमाम क्रिकेटर्स पिछले 3 सालों से जेल में बंद इमरान खान के साथ जेल के अंदर "सही और इंसानी बर्ताव" की मांग कर रहा है. पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तानी सरकार से तत्काल चिकित्सा सहायता दैने की अपील की है .
ये भी पढ़ें: NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को चटाई धूल रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स ने रहे जीत के हीरो
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















