Responsive Scrollable Menu

Realme P4 Lite: 6300mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले के साथ 20 फरवरी को होगा लॉन्च, जानें पूरी डिटेल

Realme ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि Realme P4 Lite को भारत में 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन की डिजाइन, कलर ऑप्शन और कई अहम फीचर्स की जानकारी साझा कर दी है। यह स्मार्टफोन बैटरी लाइफ, मजबूती और रोजमर्रा के उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Realme P4 Lite: डिजाइन और कलर ऑप्शन
रियलमी P4 Lite को Beach Gold, Obsidian Black और Sea Blue कलर में पेश किया जाएगा। फोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन दिया गया है। पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप के साथ दो बड़े सर्कुलर मॉड्यूल नजर आते हैं। बैक पैनल पर रिंग स्टाइल Pulse Light दी गई है, जिसमें नौ अलग रंग और पांच ग्लो मोड मिलेंगे। वहीं, फ्रंट में स्लिम बेजल और वॉटर ड्रॉप नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा।

90Hz डिस्प्ले और स्मार्ट टच फीचर
फोन में 6.74 इंच की Eye Comfort डिस्प्ले दी जाएगी, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करेगी। इसकी पीक ब्राइटनेस 563 निट्स बताई गई है।

Smart Touch फीचर के जरिए गीले हाथ, ऑयली स्क्रीन या ग्लव्स पहनकर भी आसानी से टच रिस्पॉन्स मिलेगा। इसमें Always On Display का भी सपोर्ट रहेगा।

प्रोसेसर, रैम और सॉफ्टवेयर
Realme P4 Lite में ऑक्टा कोर 12nm चिपसेट दिया जाएगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। AnTuTu स्कोर लगभग 2.8 लाख बताया गया है। फोन में 18GB तक डायनेमिक रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह Android 15 आधारित Realme UI पर चलेगा।

AI Boost, AI Eraser, AI Clear Face, AI Image Matting और Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। Mini Capsule फीचर भी इसमें शामिल है।

कैमरा और ऑडियो अपग्रेड
Realme P4 Lite में 13MP AI रियर कैमरा दिया जाएगा। ऑडियो के लिए 300 प्रतिशत Ultra Volume, AI Call Noise Reduction 2.0 और Speaker Cleaner फीचर मिलेगा, जो वाइब्रेशन के जरिए स्पीकर में फंसा पानी हटाने में मदद करेगा।

बैटरी और चार्जिंग
फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिसे कंपनी दो दिन तक चलने लायक बता रही है। यह 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। USB Type C पोर्ट के जरिए चार्जिंग होगी और बॉक्स में चार्जर भी मिलेगा।

मजबूत बॉडी और IP54 रेटिंग
Realme P4 Lite को MIL STD 810H मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस टेस्ट से गुजराया गया है। यह 1.8 मीटर तक गिरने की स्थिति में भी सुरक्षित रहने का दावा करता है। फोन को IP54 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा। इसकी मोटाई 7.94mm और वजन 201 ग्राम बताया गया है।

Realme P4 Lite उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है जो लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत डिजाइन और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर फीचर्स के साथ एक भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं। लॉन्च के बाद इसकी कीमत का खुलासा होगा।

Continue reading on the app

पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के सात जवानों को बीएलए ने किया गिरफ्तार, शहबाज सरकार को दिया अल्टीमेटम

पाकिस्तान में बीएलए और पाकिस्तानी आर्मी के बीच लंबे वक्त से संघर्ष जारी है. इस बीच बीएलए ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के सात सदस्यों को हिरासत में लिया है. बीएलए ने दावा किया है कि उन्होंने इन कैदियों की अदला-बदली के लिए पाकिस्तानी सरकार को सात दिनों को अल्टीमेटम दिया है. 

पाकिस्तानी सरकार को दिया अल्टीमेटम

पाकिस्तान की बलूच आर्मी ने पाकिस्तानी सरकार को चेतावनी दी है कि अगर इन सात दिनों में कोई बातचीत नहीं हुई तो उन कैद पाकिस्तानी सेना के जवानों को फांसी दे दी जाएगी. बीएलए ने इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तानी सरकार के लिए एक वीडियो मैसेज भी जारी किया है, जिसमें लड़ाकों का कहना है कि डेडलाइन खत्म होने में अब सिर्फ छह दिन बाकी है. मामले में अब तक पाकिस्तानी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

10 लोगों को चेतावनी देकर रिहा किया

बीएलए के दावों के अनुसार, कैदियों को ऑपरेशन हेरोफ के दूसरे फेज के दौरान पकड़ा गया था. संगठन का कहना है कि उसके लड़ाकों ने ऑपरेशन के दौरान, अलग-अलग ऑपरेशनल फ्रंट पर पाकिस्तानी सुरक्षाबल के कुल 17 लोगों को हिरासत में लिया था. बीएलए ने आगे बताया कि उन्होंने 10 लोगों को चेतावनी देकर अपनी हिरासत से रिहा कर दिया था. रिहा हुए 10 जवानों की पहचान बलूच के रूप में ही हुई थीं. वे लोकल पुलिस से जुड़े हुए थे.

सात जवान पाकिस्तानी आर्मी के सदस्य

बीएलए के अनुसार, बाकी के सात जवान पाकिस्तान सेना की एक बटालियन के सदस्य हैं. संगठन ने कहा कि ये लोग अब भी उनकी कस्टडी में हैं. उन पर बलूच नेशनल कोर्ट में कार्रवाई की गई.

 

Continue reading on the app

  Sports

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2026 से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विद्यार्थियों को खास संदेश, कहा – ‘डर नहीं आत्मविश्वास बनाएं ताकत’

छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं का आगाज होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश भर के विद्यार्थियों के लिए एक भावनात्मक और प्रेरक संदेश जारी किया है। आत्मीयता भरे अंदाज में उन्होंने कहा – “ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों।” यह संदेश केवल औपचारिक शुभकामनाओं तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसमें छात्रों के मनोबल को … Tue, 17 Feb 2026 10:50:35 GMT

  Videos
See all

Yogi-Akhilesh Clash on Bengal Babri Masjid LIVE: बाबरी पर भिड़े योगी-अखिलेश! | Humayun | Bulldozer #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:50:54+00:00

West Bengal News: Bengal Vidhan Sabha Election से ठीक पहले CM Mamata का बड़ा ऐलान! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:50:26+00:00

France President Emanuel Macron on India Visit:भारत आए इमैनुएल मैक्रों,होने जा रही ये बड़ी डील #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:50:49+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | पीएम मोदी के AI वाले महाकुंभ देख दुनिया हैरान ! | Ai Summit Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T05:02:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers