Ind vs Wi 5th T20: पांचवें T20 में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-XI! जानिए किस-किस को मिलेगा मौका?
Ind vs Wi 5th T20: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पांचवां मुकाबला खेला जाने वाला है. ये सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ पहुंची है और अब पांचवां मैच ही निर्णायक साबित होगा. इस मैच से पहले भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के रूप में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. ऐसे में भारत की प्लेइंग-11 बदलना तो 100% तय है. लेकिन, इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि अर्शदीप सिंह की जगह प्लेइंग-11 में किसकी एंट्री हो सकती है. आपको सिर्फ एक नहीं बल्कि 3 ऐसे बदलावों के बारे में बताएंगे, जो पांचवें मैच में हो सकते हैं.
"डायरेक्टर ने साड़ी पहनकर सुनसान जगह बुलाया..." Sonali Kulkarni ने सुनाया कास्टिंग काउच का किस्सा, नाना पाटेकर को लेकर कही ऐसी बात
Sonali Kulkarni Casting Couch Experience: सोनाली कुलकर्णी इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं, जिन्होंने मराठी और हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री में शानदार काम किया है. इन दिनों सोनाली कुलकर्णी अपनी लेटेस्ट फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर चर्चा में हैं. सोनाली 'दिल चाहता है' और 'सिंघम' जैसी कई हिट फिल्मों में अपना दम दिखा चुकी हैं, लेकिन सोनाली के लिए इस मुकाम पर पहुंच पाना इतना आसान नहीं था. उन्होंने अपने करियर में बहुत कुछ झेला. सोनाली को अपनी डार्क स्किन की वजह से काफी ताने सहने पड़े.
हाल ही में अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सोनाली कुलकर्णी ने नाना पाटेकर के साथ अपने काम के एक्सपीरियंस, रंग को मिलने वाले ताने और अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे एक बार एक डायरेक्टर ने उनसे एक सुनसान सेट पर साड़ी पहनकर आने की डिमांड की थी. आइए जानें, सोनाली कुलकर्णी के कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस के बारे में...
नकली सेट और साड़ी पहनकर बुलाने का किस्सा
हटरफ्लाई यूट्यूब चैनल को दिए गए एक इंटरव्यू में सोनाली कुलकर्णी ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के अनुभव को साझा करते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनसे एक सेक्रेटरी ने कहा था कि डायरेक्टर ने उन्हें साड़ी पहनकर मिलने के लिए बुलाया है.
इसके बाद उन्हें एक सुनसान इलाके की एक बिल्डिंग में एक नकली सेटअप पर बुलाया गया, जो सोनाली को किसी के घर जैसा लग रहा था. डायरेक्टर ने उन्हें कहानी सुनाने के बहाने एक कमरे के अंदर आने को कहा. लेकिन जैसे ही सोनाली ने कमरे के अंदर कदम रखा, उन्होंने देखा कि वहां कमरे में बेड के अलावा और कुछ भी नहीं था, जिससे वहां का माहौल पूरी तरह अजीब लग रहा था.
डर और असहजता के बाद सेट से भाग निकलीं सोनाली
मामले की गंभीरता और कमरे के अजीब माहौल को तुरंत भांपते हुए सोनाली ने बिना देर किए वहां से निकल जाने का फैसला किया. एक्ट्रेस ने उस घटना को याद करते हुए बताया कि उन्होंने तुरंत कहा, "मैं जा रही हूं." उन्हें उस जगह पर बहुत अनकंफर्टेबल महसूस हुआ और उस वक्त वो बयां भी नहीं कर पा रही थीं कि वो वहां से क्यों भाग रही हैं.
सोनाली ने आगे बताया कि वह फिल्म बाद में बनी और रिलीज भी हुई, लेकिन उन्हें उन लोगों के लिए बुरा महसूस हुआ जिन्होंने उस डायरेक्टर के साथ काम किया होगा. उन्होंने अपनी इस सीख को साझा करते हुए कहा कि यदि आपको कभी भी ऐसा लगे कि कुछ गलत है, तो बिना सोचे वहां से भाग जाना ही बेहतर होता है.
ऑडियंस में सुने लोगों के भद्दे ताने
सोनाली कुलकर्णी इंडस्ट्री की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में शामिल हैं जिन्हें अपने सांवले रंग के कारण शुरुआती दिनों में काफी भेदभाव और ताने सुनने पड़े थे. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जब वे कास्टिंग के लिए जाती थीं, तो कई बार लोग उनके रंग पर ताने कसते थे.
लोग यह तक कहते थे कि उनकी बेटियां सोनाली से ज्यादा सुंदर हैं. सोनाली ने अपने पहले ऑडिशन का दर्द साझा करते हुए बताया कि जब वो मात्र 16 साल की थीं, तब एक महिला ने उनसे तंज कसते हुए कहा था, "तुम यहां ऑडिशन के लिए क्यों आई हो? क्या तुम्हें नहीं पता कि काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं?"
यह भी देखें- अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने की मलयालम सिनेमा के दिग्गज मोहनलाल की तारीफ
बचपन के तानों पर अब सोनाली को होता है गर्व
सोनाली ने दुख जताते हुए कहा कि उस समय अगर उनके अंदर थोड़ी हिम्मत होती, तो वे उस महिला को मुंहतोड़ जवाब देतीं और पूछतीं कि एक बच्चे से ऐसी बातें क्यों की जा रही हैं.
हालांकि, वक्त के साथ उनका नजरिया बदला है. आज के समय को याद करते हुए सोनाली गर्व से कहती हैं कि फिल्म 'पैराडाइज' के लिए उन्हें और भी ज्यादा काला होना पड़ा था और अब उन्हें अपने स्किल के कलर पर पूरी तरह गर्व महसूस होता है.
नाना पाटेकर के साथ काम करने पर बोलीं सोनाली
इसी इंटरव्यू में सोनाली ने दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के साथ अपने काम करने के एक्सपीरियंस का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर के साथ सेट पर और यहां तक कि टैक्सी में भी कई बार तीखी नोकझोंक और झगड़े हुए हैं, लेकिन आज वे दोनों अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जब तक आप नाना पाटेकर को करीब से नहीं जानते, तब तक उनके स्वभाव को लेकर लोगों के मन में गलतफहमी हो सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










