Responsive Scrollable Menu

West Bank में यूरोपीय राजनयिकों के काफिले पर हमला, नकाबपोशों ने फ्रांसीसी मेयर को भी निशाना बनाया

बेल्जियम के विदेश मंत्री ने कहा कि शनिवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक की यात्रा पर गए यूरोपीय राजनयिकों के एक दल पर नकाबपोश लोगों ने हमला किया। जैतून की फसल की कटाई के संवदेनशील दौर के दौरान फलस्तीनियों और अन्य लोगों पर हमलों का यह लगातार दूसरा दिन है। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में कटाई शुरू होने के बाद से कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

बेल्जियम के विदेश मंत्री मैक्सिम प्रेवो ने बताया कि तैयबेह गांव में हमलावरों ने बेल्जियम के महावाणिज्यदूत, फ्रांस और पोलैंड के राजनयिकों तथा कैथोलिक प्रतिनिधियों को निशाना बनाया। एक फ्रांसीसी मेयर पर हमला किया गया और बेल्जियम के एक वाहन को नुकसान पहुंचाया गया। हालांकि, दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

प्रेवो ने इजराइल की ‘‘अवैध बस्ती नीति’’ को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया और यूरोपीय संघ के अतिरिक्त प्रतिबंधों की मांग की। वहीं, इजराइली सेना ने शनिवार को इस घटना को गंभीर हिंसा बताया। इजराइली पुलिस ने कहा कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है।

Continue reading on the app

'काला चश्मा' गाने पर बच्ची के जबरदस्त डांस ने मचाया धमाल, एक्सप्रेशन देख फैन हुए लोग!

'काला चश्मा' गाने पर एक छोटी बच्ची के जबरदस्त डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. बच्ची ने गाने की धुन पर शानदार डांस मूव्स और क्यूट एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीत लिया. उसके डांस करने का अंदाज इतना प्यारा है कि लोग वीडियो को बार-बार देख रहे हैं. बच्ची के स्टाइल और एनर्जी की सोशल मीडिया यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं. छोटी सी उम्र में उसके शानदार डांस ने लोगों को हैरान कर दिया है. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. Video Credit: Instagram-@manna_queen17

Continue reading on the app

  Sports

तुम्हें इंतजार करना होगा... वैभव सूर्यवंशी के साथ फिर नाइंसाफी? श्रेयस अय्यर ने खुद बताई सच्चाई

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर रही. इस सीरीज में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया, तो कुछ प्लेयर ऐसे भी रहे जो मौके के इंतजार में रह गए. उन्हीं में से एक भारतीय टीम की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी हैं. वैभव को एक भी मैच में मौका नहीं मिला. Sun, 18 Oct 2026 06:15:43 +0530

  Videos
See all

Kolkata Durga Puja Accident LIVE: जहां गिरा पंडाल वहीं से लाइव तस्वीरें | Durga Pandal Collapsed #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T02:11:22+00:00

Gwalior Truck Accident: ग्वालियर में बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा! Gwalior Breaking News | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T02:17:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers