तुम्हें इंतजार करना होगा... वैभव सूर्यवंशी के साथ फिर नाइंसाफी? श्रेयस अय्यर ने खुद बताई सच्चाई
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर रही. इस सीरीज में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया, तो कुछ प्लेयर ऐसे भी रहे जो मौके के इंतजार में रह गए. उन्हीं में से एक भारतीय टीम की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी हैं. वैभव को एक भी मैच में मौका नहीं मिला.
Aaj Ka Rashifal 18 October 2026: आज रविवार को सुकर्मा योग बनेगा, 4 राशियों को लाभ और नौकरी में प्रमोशन मिलेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 18 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज रविवार को 18 अक्टूबर 2026 को मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 जातकों के लिए शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन अत्यंत खास रहने वाला है. आज दुर्गा मां के आठवें स्वरूर मां महागौरी की पूजा करनी होगी. आज ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से विशेष लाभ हर राशि को होगा. पंचांग के अनुसार कल सुबह 08:29 मिनट तक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है और फिर अष्टमी का प्रारंभ हो जाएगा. वहीं, दोपहर 12:49 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा और फिर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शुरू हो जाएगा. आज दुर्गा मां के महागौरी स्वरूप के साथ-साथ भगवान सूर्य नारायण की पूजा करना भी अत्यंत शुभ माना जाएगा. इसके अलावा, योगों की बात की जाएं तो आज कल्याणकारी सुकर्मा योग बन रहा है. इसके बाद धृति योग बनेगा. चलिए अब पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Today's Horoscope 18 October 2026)
1.मेष
मेष राशि के लोगों को आज के दिन पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. आज के दिन रोग और शत्रु परास्त होंगे. षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और
आज चतुर्दिक लाभ होगा. व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी और माता-पिता का सुख मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं और भूमि, वाहन खरीदने के लिए उत्तम समय है.
- सावधानी- कटू भाषा से परहेज करें
- उपाय- लाल वस्तु का दान करें और ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् का जप करें
- शुभ अंक-1
- शुभ रंग-लाल
- लक मीटर-7
2.वृषभ
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. आज आपके परिवार में खुशहाली रहेगी और चतुर्दिक विकास हो सकता है. आज आपकी धन की स्थिति मजबूत रहेगी और प्रयासरत कार्यों में सफलता का योग बन रहा है. आज के दिन तीर्थाटन और देशाटन से लाभ मिलेगा. परीक्षा में सफलता मिल सकती है.
- सावधानी- परिवार को समय दें
- उपाय- गणेश जी की आराधना करें
- शुभ अंक-2
- शुभ रंग- आसमानी
- लक मीटर-7
3.मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन आय से अधिक खर्च हो सकता है. आज पूंजी निवेश करने से लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन इन्हें चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. करियर को लेकर समय उत्तम है और माली हालत सुदृढ़ होगी. रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग बन रहा है.
- सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
- उपाय- गाय को रोटी गुड़ खिलाएं और गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- सी ग्रीन
- लक मीटर- 8
4.कर्क
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपने कार्यों में सफलता मिल सकती है. आज के दिन आप लोगों को नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है और अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें. रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दूर देश की यात्रा कर सकते हैं. आज के माता-पिता का सुख मिलेगा. साहित्य के क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है.
- सावधानी- परिश्रम से पीछे न हटें
- उपाय- सफेद वस्तु का दान करें
- शुभ अंक- 4
- शुभ रंग- सफेद
- लक मीटर- 9
5.सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन रोग और चोट से बचने की जरूरत है. आज आप लोगों को नकारात्मक सोच से दूर रहना चाहिए. इन्हें अपने माता-पिता का सम्मान मिलेगा. आज के दिन नए व्यापार में लाभ मिलेंगे. आप लोगों के परिवार में मांगलिक कार्य होने का योग बन रहा है. इसके अलावा, आज विदेश से धन लाभ हो सकता है.
- सावधानी- नकारात्मक विचार से दूर रहें
- उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
- शुभ अंक-5
- शुभ रंग-केसरिया
- लक मीटर-8
6.कन्या
कन्या राशि के लोगों को आज का दिन मिलाजुला रहेगा. बौद्धिक क्षमता से धन अर्जित करेंगे और खेल के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. भूमि, भवन खरीद सकते हैं और संतान सुख मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. आज के दिन उच्च पद प्राप्ति का योग बन रहा है.
- सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
- उपाय- एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें
- शुभ अंक-6
- शुभ रंग-हरा
- लक मीटर-8
7.तुला
आज तुला राशि के लोगों को मान-सम्मान में वृद्धि होगी. रोजगार में लाभ मिल सकता है और आयात-निर्यात का योग बन रहा है. आज के दिन दूर देश की यात्रा होगी. विदेश से धन लाभ हो सकता है और भूमि, वाहन का सुख प्राप्त होगा. परिवार में शुभ कार्य होंगे और नई नौकरी मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.
- सावधानी- विवादों से दूर रहें
- उपाय- शिवजी की पूजा करें और ऊं नमः शिवाय मंत्र का जप करें
- शुभ अंक-2
- शुभ रंग-हरा
- लक मीटर-7
8.वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि के लोगों को चौतरफा धन लाभ होगा. आज परिवार में मांगलिक कार्य होने का प्रबल योग बन रहा है. रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन आप लोगों को भाई-बहन का सुख मिलेगा. आज आपकी व्यापारिक स्थिति मजबूत हो सकती है. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. आज आपको खेल के क्षेत्र में बड़ी सफलता का योग बन रहा है.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
- उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
- शुभ अंक-6
- शुभ रंग-केसरिया
- लक मीटर-8
9.धनु
धनु राशि के लोगों को आज के दिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज के दिन लेखन कार्यों से धन प्राप्ति का योग बन रहा है. आज प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है. आज शिक्षा के क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होंगे और सेहत को लेकर सतर्क रहें. नौकरी मिलने का प्रबल योग है. आज के दिन ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करें.
- सावधानी- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें
- उपाय- पीली वस्तु का दान करें
- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें
- शुभ अंक-8
- शुभ रंग-पीला
- लक मीटर-8
10.मकर
मकर राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए. आज के दिन तेज गति की गाड़ी चलाने से परहेज करना चाहिए. आज के दिन माता-पिता की आज्ञा का पालन करें. आज नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे और शुभ कार्य करने का योग बन रहा है. घर में नए मेहमान आ सकते हैं और रोग और शत्रु पराजित होंगे.
- सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
- उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 7
11.कुंभ
आज कुंभ राशि के लोगों के भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे. आज आप लोगों की अध्ययन में रुचि बढ़ेगी और कोई बड़ा कार्य पूर्ण होने का प्रबल योग है. मन प्रसन्न रहेगा और मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे. आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त कर सकते हैं. षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.
- सावधानी- साझेदारी में व्यापार न करें
- उपाय-बजरंग बाण का पाठ करें
- ऊं शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें
- शुभ अंक-7
- शुभ रंग- सफेद
- लक मीटर-7
12.मीन
मीन राशि के कई लोगों को महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. आज देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज के दिन साहित्य और संगीत से लाभ मिल सकता है. कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा और अपने छवि को लेकर सचेत रहें. बेवजह यात्रा करने से बचें और पारिवारिक सहयोग प्राप्त हो सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी.
- सावधानी- दूसरों की बातों पर ध्यान न दें
- उपाय- पीली वस्तु का दान करें और ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें
- शुभ अंक-9
- शुभ रंग-पीला
- लक मीटर-9
ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Ashtami-Navami: क्या 19 अक्टूबर को साथ मनाई जाएगी अष्टमी-नवमी? जानें कन्या पूजन किस दिन होगा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation







