"डायरेक्टर ने साड़ी पहनकर सुनसान जगह बुलाया..." Sonali Kulkarni ने सुनाया कास्टिंग काउच का किस्सा, नाना पाटेकर को लेकर कही ऐसी बात
Sonali Kulkarni Casting Couch Experience: सोनाली कुलकर्णी इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं, जिन्होंने मराठी और हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री में शानदार काम किया है. इन दिनों सोनाली कुलकर्णी अपनी लेटेस्ट फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर चर्चा में हैं. सोनाली 'दिल चाहता है' और 'सिंघम' जैसी कई हिट फिल्मों में अपना दम दिखा चुकी हैं, लेकिन सोनाली के लिए इस मुकाम पर पहुंच पाना इतना आसान नहीं था. उन्होंने अपने करियर में बहुत कुछ झेला. सोनाली को अपनी डार्क स्किन की वजह से काफी ताने सहने पड़े.
हाल ही में अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सोनाली कुलकर्णी ने नाना पाटेकर के साथ अपने काम के एक्सपीरियंस, रंग को मिलने वाले ताने और अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे एक बार एक डायरेक्टर ने उनसे एक सुनसान सेट पर साड़ी पहनकर आने की डिमांड की थी. आइए जानें, सोनाली कुलकर्णी के कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस के बारे में...
नकली सेट और साड़ी पहनकर बुलाने का किस्सा
हटरफ्लाई यूट्यूब चैनल को दिए गए एक इंटरव्यू में सोनाली कुलकर्णी ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के अनुभव को साझा करते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनसे एक सेक्रेटरी ने कहा था कि डायरेक्टर ने उन्हें साड़ी पहनकर मिलने के लिए बुलाया है.
इसके बाद उन्हें एक सुनसान इलाके की एक बिल्डिंग में एक नकली सेटअप पर बुलाया गया, जो सोनाली को किसी के घर जैसा लग रहा था. डायरेक्टर ने उन्हें कहानी सुनाने के बहाने एक कमरे के अंदर आने को कहा. लेकिन जैसे ही सोनाली ने कमरे के अंदर कदम रखा, उन्होंने देखा कि वहां कमरे में बेड के अलावा और कुछ भी नहीं था, जिससे वहां का माहौल पूरी तरह अजीब लग रहा था.
डर और असहजता के बाद सेट से भाग निकलीं सोनाली
मामले की गंभीरता और कमरे के अजीब माहौल को तुरंत भांपते हुए सोनाली ने बिना देर किए वहां से निकल जाने का फैसला किया. एक्ट्रेस ने उस घटना को याद करते हुए बताया कि उन्होंने तुरंत कहा, "मैं जा रही हूं." उन्हें उस जगह पर बहुत अनकंफर्टेबल महसूस हुआ और उस वक्त वो बयां भी नहीं कर पा रही थीं कि वो वहां से क्यों भाग रही हैं.
सोनाली ने आगे बताया कि वह फिल्म बाद में बनी और रिलीज भी हुई, लेकिन उन्हें उन लोगों के लिए बुरा महसूस हुआ जिन्होंने उस डायरेक्टर के साथ काम किया होगा. उन्होंने अपनी इस सीख को साझा करते हुए कहा कि यदि आपको कभी भी ऐसा लगे कि कुछ गलत है, तो बिना सोचे वहां से भाग जाना ही बेहतर होता है.
ऑडियंस में सुने लोगों के भद्दे ताने
सोनाली कुलकर्णी इंडस्ट्री की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में शामिल हैं जिन्हें अपने सांवले रंग के कारण शुरुआती दिनों में काफी भेदभाव और ताने सुनने पड़े थे. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जब वे कास्टिंग के लिए जाती थीं, तो कई बार लोग उनके रंग पर ताने कसते थे.
लोग यह तक कहते थे कि उनकी बेटियां सोनाली से ज्यादा सुंदर हैं. सोनाली ने अपने पहले ऑडिशन का दर्द साझा करते हुए बताया कि जब वो मात्र 16 साल की थीं, तब एक महिला ने उनसे तंज कसते हुए कहा था, "तुम यहां ऑडिशन के लिए क्यों आई हो? क्या तुम्हें नहीं पता कि काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं?"
यह भी देखें- अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने की मलयालम सिनेमा के दिग्गज मोहनलाल की तारीफ
बचपन के तानों पर अब सोनाली को होता है गर्व
सोनाली ने दुख जताते हुए कहा कि उस समय अगर उनके अंदर थोड़ी हिम्मत होती, तो वे उस महिला को मुंहतोड़ जवाब देतीं और पूछतीं कि एक बच्चे से ऐसी बातें क्यों की जा रही हैं.
हालांकि, वक्त के साथ उनका नजरिया बदला है. आज के समय को याद करते हुए सोनाली गर्व से कहती हैं कि फिल्म 'पैराडाइज' के लिए उन्हें और भी ज्यादा काला होना पड़ा था और अब उन्हें अपने स्किल के कलर पर पूरी तरह गर्व महसूस होता है.
नाना पाटेकर के साथ काम करने पर बोलीं सोनाली
इसी इंटरव्यू में सोनाली ने दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के साथ अपने काम करने के एक्सपीरियंस का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर के साथ सेट पर और यहां तक कि टैक्सी में भी कई बार तीखी नोकझोंक और झगड़े हुए हैं, लेकिन आज वे दोनों अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जब तक आप नाना पाटेकर को करीब से नहीं जानते, तब तक उनके स्वभाव को लेकर लोगों के मन में गलतफहमी हो सकती है.
नवाज शरीफ की तरह इमरान खान पाकिस्तान छोड़ सकते हैं:विपक्षी नेता का दावा- सरकार ने ऑफर दिया, समझौता करने का दबाव बना रहे
पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान भी पूर्व प्रधानमंत्रियों की तरह देश छोड़ सकते हैं। विपक्षी नेता महमूद खान अचकजई ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यहा दावा किया। अचकचई ने कहा- सरकार इमरान पर समझौते के लिए दबाव बना रही है। वे नवाज शरीफ और बेनजीर भुट्टो की तरह देश छोड़कर जा सकते हैं। अचकचई पख्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी (PKMP) के अध्यक्ष और पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता हैं। नवाज-बेनजीर ने क्यों छोड़ा था पाकिस्तान? अचकजई ने अपने दावे के समर्थन में पाकिस्तान के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों नवाज शरीफ और बेनजीर भुट्टो के पुराने मामलों का हवाला दिया। अगस्त 2023 से जेल में हैं इमरान 73 साल के इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उन्हें सबसे पहले तोशाखाना मामले में 3 साल की सजा मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन पर सिफर, अल-कादिर ट्रस्ट और इद्दत निकाह समेत कई मामले दर्ज हुए। बाद में सिफर और इद्दत निकाह मामलों में उन्हें अदालत से राहत मिल गई। तोशाखाना मामले में भी उनकी एक सजा रोक दी गई। इसके बावजूद दूसरे मामलों के चलते वह अभी जेल में हैं। इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई का कहना है कि 2022 में प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद उनके खिलाफ मामले राजनीतिक वजहों से दर्ज किए गए। उनका आरोप है कि उन्हें राजनीति और चुनाव से दूर रखने के लिए ऐसा किया गया। वहीं, पाकिस्तान सरकार और जांच एजेंसियां इन आरोपों को खारिज करती हैं और कहती हैं कि ये मामले कानूनी प्रक्रिया के तहत चल रहे हैं। तोशाखाना क्या है और इमरान खान का मामला क्या है? तोशाखाना पाकिस्तान सरकार का सरकारी भंडार है। यहां प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मंत्री और दूसरे सरकारी अधिकारियों को विदेशों से मिले कीमती तोहफे जमा किए जाते हैं। इनमें घड़ियां, गहने, पेंटिंग जैसी चीजें शामिल होती हैं। इमरान खान से जुड़े विवाद इमरान खान 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान उन्हें कई महंगे विदेशी तोहफे मिले। आरोप है कि कुछ तोहफों की जानकारी और उनकी बिक्री से मिली रकम की पूरी जानकारी नहीं दी गई। इससे जुड़े तीन मामले… इमरान खान के प्रमुख केस की वर्तमान स्थिति -------------------- ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया: सिंध में भी झटके महसूस हुए पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र खुझदार शहर से 48 किलोमीटर दूर था। इसी साल फरवरी में यहां इतनी ही तीव्रता का भूकंप आया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









