Responsive Scrollable Menu

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक ने कई श्रद्धालुओं को रौदा; 12 लोगों की मौत

Gwalior Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया. जहां शीतला माता मंदिर के पास एक बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंद दिया. हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए. इनमें 7 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि ट्रक अनाज से भरा हुआ था. ऐसा माना जा रहा है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. ट्रक के भीड़ में घुसते ही चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. मौके मौजूद पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों आनन-फानन में अस्‍पताल पहुंचाया.

पुलिस बैरिकेड्स तोड़ बेकाबू हुआ ट्रक

ग्वालियर के SSP धर्मवीर सिंह ने बताया, "यह एक दुखद घटना है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर जा रहे थे. छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर एक तीखी ढलान है, जहां भारी वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित है. रात करीब 1:30 बजे, धान से लदा एक ट्रक वहां रुका था. वह पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए अनियंत्रित हो गया और तेजी से नीचे की ओर आया और मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया. सड़क पर मौजूद श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए, जिससे यह हादसा हुआ."

हादसे में दो पुलिसकर्मी भी घायल

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस हादसे में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि इस हादसे में अब तक कुल 39 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 12 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 5-6 मरीज गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें फ्रैक्चर हुआ है, जबकि बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

Breaking News Today Live Updates: कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ मामले में अब तक 19 लोगों की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश

Breaking News Today Live Updates: आज 18 अक्टूबर 2026 और दिन रविवार है. दिल्ली समेत उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक सुबह और रात के समय हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में लोगों ने पंखा-कूलर और एसी बंद कर दिए हैं. हालांकि देश के कुछ हिस्सों में अभी भी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान में शनिवार को बारिश और भारी भीड़ की वजह से दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है. जबकि 35 लोग घायल हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है. साथ ही मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए के मुआवजे का एलान किया है. इस हादसे की वजह से गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी रविवार को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए. उधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गोवा में पार्टी के जनसंपर्क अभियान ‘गोय राखोन यात्रा’ में शामिल होंगे. इस दौरान वे मडगांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

  Sports

तुम्हें इंतजार करना होगा... वैभव सूर्यवंशी के साथ फिर नाइंसाफी? श्रेयस अय्यर ने खुद बताई सच्चाई

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर रही. इस सीरीज में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया, तो कुछ प्लेयर ऐसे भी रहे जो मौके के इंतजार में रह गए. उन्हीं में से एक भारतीय टीम की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी हैं. वैभव को एक भी मैच में मौका नहीं मिला. Sun, 18 Oct 2026 06:15:43 +0530

  Videos
See all

Kolkata Durga Puja Accident LIVE: जहां गिरा पंडाल वहीं से लाइव तस्वीरें | Durga Pandal Collapsed #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T02:11:22+00:00

Gwalior Truck Accident: ग्वालियर में बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा! Gwalior Breaking News | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T02:17:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers