साउथ म्यूजिक कंपोजर देवा का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 400 से ज्यादा फिल्मों में दिए गाने
Veteran Tamil Music Composer Deva Death News: दिग्गज तमिल म्यूजिक कंपोजर और सिंगर देवा (Deva) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. 75 की उम्र में 17 अक्टूबर को चेन्नई के एक अस्पताल में देवा ने अपनी अंतिम सांसे ली है. देवा ने अपने म्यूजिक करियर में लगभग चार दशकों तक इंडस्ट्री पर राज किया है. देवा उन सिंगर्स में से एक हैं, जिन्होंने तमिल, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम सभी भाषाओं में काम किया है.
देवा ने अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों को म्यूजिक दिया है. देवा के निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मातम परस चुका है. देवा को ब्लॉकबस्टर मेलोडी सॉन्ग्स ने असली पहचान दिलाई. आइए जानें, देवा के बेस्ट गानों और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में...
म्यूजिक कंपोजर देवा कौन हैं?
साउथ म्यूजिक कंपोजर देवा का असली नाम देवनेसन चोकलिंगम है. म्यूजिक इंडस्ट्री उन्हें देवा के नाम से जानती है. 17 अक्टूबर को चेन्नई के एक अस्पताल में देवा ने अपनी आखिरी सांसे लीं. समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, उनके निधन का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. देवा के पार्थिव शरीर को चेन्नई के टी नगर में उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा.
देवा को उनकी असली पहचान तमिल सिनेमा में 'गाना' (Gaana) संगीत से मिली, जो संगीत की दुनिया का एक स्टाइल है. देवा ने अपने करियर में 400 से ज्यादा तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में गाने दिए. देवा का तमिल फिल्म संगीत की दुनिया में सबसे बड़ा योदगान रहा है.
चेन्नई, तमिलनाडु: मशहूर संगीतकार देवा का स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया है। चेन्नई के मायलापुर में जन्मे देवा को तमिल सिनेमा में 'गाना' (Gaana) संगीत को लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा की 400 से अधिक फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया था।
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 17, 2026
खबर अपडेट की जा रही है....
मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बड़ी खबर, हेड कोच महेला जयवर्धने ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह
Mahela Jayawardene: आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में शुमार मुंबई इंडियस के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मुंबई इंडियंस ने आज ऐलान कर दिया है कि महेला जयवर्धने हेड कोच का पद छोड़ रहे हैं. इसके साथ ही 10 साल से अधिक साल तक MI का हिस्सा रहने के बाद अब जयवर्धने टीम से अलग हो रहे हैं. आइए जान लेते हैं कि उन्होंने अपने रास्ते मुंबई इंडियंस से अलग क्यों किए हैं.
हेड कोच महेला जयवर्धने
मुंबई इंडियंस के लिए महेला जयवर्धने में केवल एक हेड कोच से कहीं बढ़कर रहे हैं. हेड कोच के रूप में उनके नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने 3 IPL खिताब जीते. 2017 से 2022 तक और फिर 2024 से 2026 तक, अपने दो कार्यकाल के दौरान, उन्होंने फ्रेंचाइजी की संस्कृति को आकार देने, टीम में एक मजबूत माहौल बनाने और अनुशासन, आपसी सहयोग तथा 'टीम को सबसे पहले रखने' की सोच को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई.
???????????????????????? ???????????????????????????? ???????????? ???? ???????????????????????????????????? ???????????????????????????????? ???????? ???????????????????????? ????????????????????????????????????????????
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 17, 2026
Mahela has been much more than a Head Coach to Mumbai Indians. Under his leadership as Head Coach, Mumbai Indians won 3 IPL titles.
????… pic.twitter.com/qWLyWbxSYW
श्रीमती नीता एम. अंबानी ने कहा: "महेला ने पिछले कुछ सालों में मुंबई इंडियंस के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है. उनका शांत नेतृत्व, ईमानदारी और खेल के प्रति गहरा लगाव हमारे लिए बहुत मायने रखता है. पूरे MI परिवार की ओर से मैं महेला को उनके इतने बड़े योगदान और कमिटमेंट के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं. हमने जो सफर साथ तय किया है और जो यादें एक साथ बनाई हैं, उन्हें हम हमेशा संजोकर रखेंगे. महेला हमेशा हमारी #OneFamily का हिस्सा रहेंगे, और हम उनके आगे के सफर के लिए उन्हें ढेर सारी खुशियां और सफलता की शुभकामनाएं देते हैं."
महेला जयवर्धने ने क्या-क्या कहा?
महेला जयवर्धने ने कहा: "मुंबई इंडियंस पिछले एक दशक से अधिक समय से मेरे सफर का एक बहुत ही खास हिस्सा रहा है. खिलाड़ियों, कोचिंग टीम, #OneFamily के शानदार सपोर्ट और सबसे बढ़कर हमारे फैंस ने मिलकर इसे एक ऐसा अनुभव बना दिया है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा. हमने साथ मिलकर कुछ अविस्मरणीय पल बिताए हैं, चुनौतियों का सामना किया है और कुछ ऐसा बनाया है जिस पर हम सभी गर्व कर सकते हैं. मैं श्रीमती नीता अंबानी और आकाश अंबानी को उनके अटूट भरोसे, सपोर्ट और दोस्ती के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. हमने जो कुछ भी हासिल किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है और मेरे दिल में MI के लिए हमेशा एक खास जगह रहेगी. मैं टीम को आने वाले सालों में ढेर सारी सफलता की शुभकामनाएं देता हूं."
Forever a part of our MI Paltan. Thank you for everything, MJ ???? pic.twitter.com/BBQuZd1M3u
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 17, 2026
मुंबई इंडियंस में निभा चुके हैं अहम भूमिका
आईपीएल 2022 में महेला जयवर्धने ने 'ग्लोबल हेड ऑफ परफॉरमेंस' की भूमिका संभाली. उन्होंने दुनिया भर की लीगों में MI फ्रैंचाइजियों की देखरेख की और 'वन फैमिली' (एक परिवार) के हिसाब से क्रिकेट से जुड़ी एक सोच विकसित करने के लिए कोचिंग टीमों के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान, मुंबई इंडियंस विमेंस, MI न्यूयॉर्क और MI एमिरेट्स... तीनों टीमों ने खिताब जीते, जिससे इस फ्रैंचाइजी की विश्व स्तर पर हैरिटेज और भी मजबूत हुई.
IPL 2026 में MI ने किया था निराशाजनक प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजन रहा था. फ्रेंचाइजी ने 14 मैच खेले थे, जिसमें सिर्फ 4 मैच जीते थे और 10 मैचों में हार का सामना किया था. इस तरह 8 अंकों के साथ हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही थी.
ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा फैसला, 761 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले दिग्गज को बनाया गेंदबाजी कोच
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







