Responsive Scrollable Menu

Mahela Jayawardene ने Mumbai Indians के Head Coach पद से दिया इस्तीफा, फ्रेंचाइजी ने की पुष्टि

 श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने ने पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। जयवर्धने जब पहली बार मुंबई के मुख्य कोच बने थे तब उनकी टीम ने तीन खिताब जीते थे। उन्होंने इसके बाद 2025 के सत्र से पहले फिर से मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले उन्होंने 2017 से 2022 तक मुंबई को कोचिंग दी थी।’’ 

मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी ने बयान में कहा, ‘‘महेला ने वर्षों से मुंबई इंडियंस में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका शांतचित्त रहकर नेतृत्व करना, ईमानदारी और खेल के प्रति गहरा लगाव हमारे लिए बहुत मायने रखता है। मैं मुंबई इंडियंस के परिवार की तरफ से महेला का उनके वर्षों के अमूल्य योगदान और अटूट प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त करती हूं।’’ 

जयवर्धने ने भी टीम के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद करते हुए फ्रेंचाइजी और उसके मालिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस पिछले एक दशक से मेरे सफर का एक बेहद खास हिस्सा रही है। खिलाड़ी, कोचिंग टीम, ‘वनफैमिली’ का अविश्वसनीय समर्थन और सबसे बढ़कर प्रशंसकों ने इसे ऐसा अनुभव बना दिया है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।’’ 

जयवर्धने के मुख्य कोच के रूप में पहले कार्यकाल में मुंबई इंडियंस को 2017, 2019 और 2020 में तीन आईपीएल खिताब जीते थे। उन्हें 2025 के सत्र से पहले मार्क बाउचर की जगह फिर से मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में चौथे स्थान पर रही थी जबकि 2026 में उसका अभियान अच्छा नहीं रहा और पांच बार की चैंपियन टीम नौवें स्थान पर रही थी। 

मुंबई इंडियंस को अब 15 नवंबर को आईपीएल में खिलाड़ियों को रिटेन करने की अंतिम तिथि से पहले नया मुख्य कोच नियुक्त करना होगा। आईपीएल की नीलामी दिसंबर में गोवा में होने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

Surya Gochar 2026: आज सूर्य का तुला राशि में गोचर हुआ, 4 राशियों को रहना होगा सावधान!

Surya Gochar 2026: ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व और पद-प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है. सूर्य की चाल में बदलाव का असर 12 राशियों पर अलग-अलग प्रकार से होने वाला है. बता दें कि पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर को सूर्य का कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. वैदिक ज्योतिष में तुला राशि में सूर्य का गोचर नीच का माना जाता है. ऐसे में इस गोचर के दौरान कुछ राशियों को लाभ तो वहीं कुछ राशियों को नुकसान भी हो सकता है. इन राशियों को करियर, पैसों को लेकर और रिश्तों के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से मतभेद हो सकते हैं. आइए जानते हैं सूर्य गोचर से किन राशियों को इस अवधि में सतर्क रहने की आवश्यकता है.

सूर्य गोचर 2026 कब होगा? (Sun Transit 2026 October)

पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर को शाम 07:57 मिनट पर तुला राशि में सूर्य प्रवेश करने वाले हैं. यहां वे 16 नवंबर तक इस स्थिति में ही रहेंगे. करीब एक महीने तक सूर्य तुला राशि में रहने की वजह से कौन सी राशियों को सावधान रहना होगा. ज्योतिष में सूर्य का आत्मबल, अधिकार और प्रतिष्ठा से जोड़ा जाता है, जबकि तुला राशि संतुलन और साझेदारी का प्रतीक माना जाता है. इस गोचर के दौरान कामकाज और रिश्तों में तालमेल बनाएं रखना बहुत जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Ashtami-Navami: क्या 19 अक्टूबर को साथ मनाई जाएगी अष्टमी-नवमी? जानें कन्या पूजन किस दिन होगा

इन राशियों को होगा सूर्य गोचर से नुकसान (Sun Transit Negative Impact on These Zodiacs)

1.मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों को इस अवधि में अपने खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है. आर्थिक योजनाओं में उतार-चढ़ाव आने की आशंकाएं हैं. नौकरी और कारोबार में मनचाहे परिणाम पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. किसी नई योजना में पैसा लगाने से पहले से उसके सभी रिस्क और टर्म एंड कंजिशन्स को जरूर समझ लें. परिवार के साथ बातचीक करते समय भी धैर्य बनाए रखें.

2.कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वाले लोगों को तुला राशि में सूर्य गोचर होने से आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. अनावश्यक खर्च बढ़ने से आपका बजट बिगड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में अपनी बात रखते समय शब्दों का सही चयन करें. परिवार में किसी मुद्दे को लेकर मतभेद हो सकता है. ऐसे में जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने की जगह बातचीत से समाधना निकालने की कोशिश करें.

3.धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कामकाज में रुकावटें आने से तनाव महसूस हो सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा अवसर प्राप्त करने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ेगा. आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचने की जरूरत है. अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें.

4.कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वाले लोगों को इस दौरान बजट और बचत, दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है. सुख-सुविधाओं या महंगी वस्तुओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में ज्यादा सावधानी बरतें और डॉक्यूमेंट्स की अच्छी तरह जांच करें. कार्यक्षेत्र में विरोध या मतभेद की स्थिति बने तो शांत रहे और फिर समाधान निकालें.

सूर्य गोचर के दौरान किन बातों का ख्याल रखें?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य का तुला राशि में गोचर कुछ लोगों के लिए आत्मविश्वास, रिश्तों और कामकाज से जुड़े मामलों में संतुलन बनाने का समय है. इस दौरान आर्थिक फैसलों को सोच-समझकर ही लें. कार्यक्षेत्र में विवादों से बचना ही उपयोगी रहेगा.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026 Wishes: "बोलो अम्बे मात की जय", शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये प्यारे संदेश 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill की Ranji Trophy में वापसी, वनडे में दोहरा शतक जड़ने के बाद मैदान पर

 भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल की पंजाब की तरफ से रणजी ट्रॉफी में वापसी रविवार से देशभर में शुरू होने वाले इस घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट के दूसरे दौर का मुख्य आकर्षण होगी। गिल पंजाब के पहले दौर के मैच में नहीं खेल पाए थे। उनकी अनुपस्थिति में भारत की अंडर19 टीम के पूर्व कप्तान उदय सहारन ने टीम की कप्तानी की। इस मैच में पंजाब ने असम के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए थे। सत्र के दूसरे दौर में पंजाब का सामना छत्तीसगढ़ से होगा।

 गिल का हाल में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे श्रृंखला में 334 रन बनाए। गिल ने दूसरे वनडे में 133 गेंदों पर नाबाद 223 रन बनाए और इस प्रारूप में सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। ग्रुप बी के एक अन्य मुकाबले में कर्नाटक ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल के नेतृत्व में अलूर में सौराष्ट्र का सामना करेगा। इस मैच में उसे बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण की कमी खलेगी जिन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। 

कर्नाटक को हालांकि चोट से उबरने वाले प्रमुख तेज गेंदबाज विद्वथ कावेरप्पा और वैशाक विजयकुमार की वापसी से मजबूती मिलेगी। ग्रुप बी में शीर्ष पर काबिज हैदराबाद की टीम आंध्र के खिलाफ अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेगी। उसने पहले मैच में त्रिपुरा को पारी और 40 रन से हराकर बोनस अंक हासिल किया था। ग्रुप डी में मुंबई की टीम हिमाचल प्रदेश के खिलाफ उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे के बिना खेलेगी जो चोटिल हैं। 

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी इस मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम का हिस्सा हैं। मुंबई ने दिव्यांश सक्सेना और अंगकृष रघुवंशी को टीम में शामिल किया है। म्हात्रे और जायसवाल की अनुपस्थिति में मुंबई को मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ग्रुप सी में दिल्ली और सेना की टीम अपने शुरुआती मैचों में मिली हार से उबरने की कोशिश करेंगी। उनका सामना क्रमशः गुजरात और बंगाल से होगा।

 गुजरात और बंगाल ने अपने पहले मैचों में जीत हासिल की थी। बंगाल ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को नौ विकेट से हराया था। ग्रुप ए में उत्तर प्रदेश ने बिहार को पारी और 267 रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी और अब उसका मुकाबला गोवा से होगा। 

दूसरी तरफ गोवा अपने पहले मैच में बड़ौदा के खिलाफ पारी और 135 रन की हार से उबरने की कोशिश करेगा। प्लेट ग्रुप में अनुभवी घरेलू क्रिकेटर नीलम ओबी सिक्किम के खिलाफ अरुणाचल प्रदेश की कप्तानी करेंगी। अरुणाचल राज्य क्रिकेट संघ में प्रशासनिक संकट के कारण अपना पहले दौर का मैच नहीं खेल पाया था।

Sat, 17 Oct 2026 14:33:00 +0530

  Videos
See all

Breaking News Live : हिरासत में अभिजीत दीपके पर सबसे बड़ा अपडेट, जानिए पूरा मामला ! | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T09:14:25+00:00

News18 UP Mega Survey: सर्वे में CM Yogi का जलवा, क्या बोली Ghaziabad की जनता? | Public Reaction #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T09:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers