Responsive Scrollable Menu

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा हुई पेपरलेस, सीएम हेमंत सोरेन ने ई-विधान सेवा केंद्र का किया उद्घाटन; विधायकों को दिए गए टैबलेट

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ई-विधान सेवा केंद्र का उद्घाटन किया. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री और सभी विधायक मौजूद रहे. उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने विधायकों को टैबलेट भी वितरित किए.

डिजिटल सिस्टम से अब तेजी से होगा विधानसभा का काम

विधानसभा के सेंट्रल हॉल में कुल 81 टैबलेट लगाए जा रहे हैं. इन टैबलेट की मदद से अब विधायकों को कागज के बजाय डिजिटल माध्यम से सभी दस्तावेज, प्रश्न, नोटिस और अन्य जानकारी मिलेगी. इससे काम तेज होगा और कागज की बचत भी होगी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से विधायकों के काम करने का तरीका आधुनिक होगा और फैसले लेने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनेगी. उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ तकनीक अपनाना जरूरी है और झारखंड भी अब डिजिटल राज्यों की कतार में शामिल हो गया है.

विधायकों को मिलेगी e-Vidhan ऐप की ट्रेनिंग

इसके तहत विधायकों को नेशनल ई-विधान एप का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे डिजिटल सिस्टम का सही उपयोग कर सकें. इस पहल से विधानसभा की कार्यवाही अधिक पारदर्शी, तेज और पर्यावरण के अनुकूल बनेगी.

यह भी पढ़ें- JPSC Exam Update: JPSC परीक्षा में उम्र सीमा छूट मामले में अभ्यर्थियों को HC से मिली बड़ी राहत

Continue reading on the app

पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी ने इमरान खान से कहा 'जेल इबादत की जगह'

लाहौर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक नेक सलाह दी है। कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच मंच से बिना नाम लिए कहा है कि जेल के हालात की शिकायत करने से अच्छा है उसमें रम जाया जाए और उसे इबादत की जगह समझा जाए।

जरदारी ने दक्षिण पंजाब में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये मशविरा दिया। विभिन्न मीडिया आउटलेट्स में उनका ये बयान प्रकाशित किया गया।

प्रमुख पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट डॉन के अनुसार उन्होंने पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक को नेता का फर्ज याद दिलाया। उन्होंने कहा कि एक नेता का यह फर्ज है कि वह पार्टी और लोगों की सुरक्षा के लिए लड़े और जेल जाए।

इमरान खान का नाम लिए बिना, जरदारी ने उनकी शिकायतों का पुलिंदा पेश कर दिया। उन्होंने कहा, वे 18 महीने की हिरासत के बाद ही जेल की हालत के बारे में शिकायत करने लगे हैं। कभी वे कहते हैं कि उनकी आंखों में दर्द है। कभी वे शिकायत करते हैं कि दूध नहीं है। ऐसा नेता बलिदान देना नहीं जानता और उसमें हिम्मत की कमी होती है।

इसके बाद जरदारी ने आपबीती सुनाते हुए इबादत वाली सलाह दे डाली। बताया, मैंने खुद 14 साल जेल में बिताए, मुश्किलें झेलीं लेकिन कभी हिम्मत नहीं हारी। जेल इबादत की जगह है, और जो लोग इबादत करते हैं उनकी दुआएं कबूल होती हैं।

दुनिया न्यूज के मुताबिक उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी सलाह दी कि उन्हें गिरफ्तार होने से डरना नहीं चाहिए। उन्होंने वादा किया कि वह पाकिस्तान को बनाने और बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे और जब तक उनका मिशन पूरा नहीं हो जाता, तब तक पद नहीं छोड़ेंगे।

जरदारी कह चुके हैं कि एक दिन पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी दो-तिहाई बहुमत से जीतेगी और बिलावल को प्रधानमंत्री बनाएगी।

इन दिनों पाकिस्तान की राजनीति में इमरान खान की सेहत को लेकर हल्ला मचा हुआ है। विपक्षी गठबंधन संसद परिसर में धरने पर बैठा है और परिवार उनकी सेहत को लेकर फिक्रमंद है। दरअसल, हाल ही में उनसे मिल कर लौटे कोर्ट की ओर से नियुक्त एमिकस क्यूरी सलमान सफदर ने अपनी रिपोर्ट में उनकी गिरती सेहत का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि, अडियाला जेल में बंद इमरान खान की दाहिनी आंख में मात्र 15 प्रतिशत रोशनी रह गई है यानी वो 85 प्रतिशत रोशनी खो चुके हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों के हक में सड़कों पर उतरेगी AAP, सौरभ भारद्वाज ने की 1 मार्च को जंतर-मंतर पहुंचने की अपील

दिल्ली में संविदा कर्मचारियों की बर्खास्तगी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रविवार को नौकरी गंवाने वाले सभी संविदा कर्मचारियों से 1 मार्च को जंतर मंतर पहुंचने की अपील की है। सौरभ भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि आप … Sun, 15 Feb 2026 20:19:09 GMT

  Videos
See all

India Vs Pakistan T20 World Cup : पाकिस्तानी पैनलिस्ट ने बैट क्यों दिखाया ? #indiavspakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T15:12:41+00:00

RJ का सही काम क्या होता है? #shortsvideo #aajtak #rj #latest #lucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T15:01:24+00:00

Maulana Controversial Statement: मौलाना ने उगला जहर हिंदुओ पर केहर! | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T15:05:02+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | GDP की रफ्तार में भारत कहा ? | India Economy Boost | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T15:01:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers