शिक्षकों को 10 साल बाद मिलेगा प्रमोशन! दिवाली पर शुरू हो रही पदोन्नति की प्रक्रिया, सैलरी में भी होगा बम्पर इजाफा
उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा विभाग के 70 हजार से अधिक शिक्षकों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। करीब 10 साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए यह राहत भरी खबर हो सकती है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, प्रमोशन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू करने की तैयारी है। सहायक शिक्षकों को प्रधानाध्यापक या उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षक के पद पर पदोन्नति मिल सकती है। वरिष्ठता सूची डिजिटल तरीके से तैयार होगी और शिक्षकों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। अंतिम सूची आपत्तियों के निपटारे के बाद जारी की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24









