झारखंड में हाथी नियंत्रण दस्ते का वाहन ट्रक से टकराया, दो की मौत, 10 घायल
झारखंड में हाथी नियंत्रण दस्ते का वाहन ट्रक से टकराया, दो की मौत, 10 घायलIND vs PAK: भारत के सामने पाकिस्तान 100 से कम रनों पर हुई ढेर, इंडियन टीम की कप्तान राधा यादव ने बिखेरा जलवा
IND vs PAK: भारतीय महिला ए क्रिकेट टीम आज एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के छठे मुकाबले में पाकिस्तान महिला ए टीम के साथ मैच खेले रही है. इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का कप्तान राधा यादव का फैसला सही साबित किया. भारत के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान 100 से भी कम रनों पर ढेर हो गई है.
भारत के सामने 100 भी कम रनों में सिमटी पाकिस्तान
आज भारत और पाकिस्तान की महिला ए टीम के बीच बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का मैच खेला गया. इस मैच में राधा यादव ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने 18.5 ओवर में 92 रनों पर ऑल आउट हो गई.
इन गेंदबाजों ने चटकाए पाकिस्तान के 2-2 विकेट
पाकिस्तान के लिए शवाल जुल्फिकार ने 29 बॉल में 3 चौकों के साथ 23 रनों की पारी खेली, जबकि गुल रुख ने 28 बॉल में 1 चौके और 1 छक्के के साथ 21 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज रन नहीं बना पाया. भारत के लिए राधा यादव, प्रेमा रावत, और साइमा ठाकोर ने 2-2 विकेट चटकाए.
Innings Break!
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 15, 2026
India A bowlers with a strong performance ????
2️⃣ wickets each for Saima Thakor, Radha Yadav and Prema Rawat
1️⃣ wicket each for Jintimani Kalita and Minnu Mani
Our batters have begun their chase of 94 ????
Updates ▶️ https://t.co/NAZpc7cP1Y… pic.twitter.com/vJTJKrc600
भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग-11
भारत ए: हुमैरा काज़ी, वृंदा दिनेश, तेजल हसबनीस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), ममता मदिवाला (विकेट कीपर), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, मिन्नू मणि, साइमा ठाकोर, जिंतीमानी कलिता
पाकिस्तान ए: युसरा आमिर (विकेट कीपर), शवाल जुल्फिकार, हुरैना सज्जाद, हफ्सा खालिद (कप्तान), ओमैमा सोहेल, गुल रुख, इमान नसीर, वहीदा अख्तर, अनोशा नसीर, मोमिना रियासत, नेहा शर्मिन.
ये भी पढ़ें : यूएई के हाथों 7 विकेट से हारा भारत, महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स में राधा यादव के हाथ लगी निराशा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation
















.jpg)





