Responsive Scrollable Menu

मजबूत सुरक्षा और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने से जापान-भारत संबंधों को मिली नई गति: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं। इन संबंधों में अब सुरक्षा सहयोग और उन्नत तकनीकों में साझेदारी पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।

जापान फॉरवर्ड की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच वर्षों से मजबूत होते आ रहे द्विपक्षीय संबंधों को अब इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझा रणनीतिक हितों और लोगों के बीच बढ़ते संपर्क से नई ऊर्जा मिल रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, भारत में जापानी निवेश में बढ़ोतरी और नवाचार व मैन्युफैक्चरिंग में सहयोग से रिश्तों को नई गति मिली है। दोनों देश वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच एक स्वतंत्र, खुला और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सुनिश्चित करने की समान दृष्टिकोण रखते हैं।

अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान, उस समय के जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने पिछले दशक में द्विपक्षीय संबंधों में हुई उल्लेखनीय प्रगति की सराहना की और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, जापान और भारत, जो समान मूल्यों को साझा करते हैं, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में कानून के शासन पर आधारित एक स्वतंत्र और खुले अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने और मजबूत करने की जिम्मेदारी साझा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात अनिश्चित होते जा रहे हैं, ऐसे में दोनों देशों को क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

दोनों पक्षों ने स्पेशल स्ट्रैटेजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप को और ऊंचाई देने की प्रतिबद्धता दोहराई। जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेता एक-दूसरे की ताकत का उपयोग करते हुए भविष्य में पूरक संबंध विकसित करेंगे और आने वाली पीढ़ियों की चुनौतियों का समाधान करने के लिए सामाजिक और आर्थिक मूल्यों का निर्माण करेंगे।

दिसंबर 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने मौजूदा जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

जापान-भारत मानव संसाधन आदान-प्रदान और सहयोग एक्शन प्लान के तहत दोनों देशों ने अगले पांच वर्षों में 5 लाख लोगों के दोतरफा आदान-प्रदान का लक्ष्य रखा है। इससे सांस्कृतिक, शैक्षणिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमने आने वाले वर्षों के लिए एक रोडमैप तैयार किया है, जिसमें निवेश, नवाचार, पर्यावरण, तकनीक, स्वास्थ्य, मोबिलिटी, लोगों के बीच संपर्क और राज्य-प्रांत साझेदारी जैसे क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा।

हाल के घटनाक्रम इन प्रतिबद्धताओं को जमीनी स्तर पर दर्शाते हैं। भारत में जापान नेशनल टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित जापान ट्रैवल फेयर 2026 का उद्देश्य सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधों को मजबूत करना है।

एक प्रतीकात्मक कदम के रूप में, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने जापान-भारत स्ट्रैटेजिक डायलॉग के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को जापान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की। नई दिल्ली स्थित जापानी दूतावास के मंत्री नोरियाकी आबे ने कहा कि क्रिकेट, जो भारत के सामाजिक जीवन का अहम हिस्सा है, अब दोनों देशों के बीच एक मजबूत सेतु बनकर उभर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023-24 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 21 अरब डॉलर था, जो 2026 में बढ़कर 25.17 अरब डॉलर हो गया। पिछले 25 वर्षों में जापान भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का प्रमुख स्रोत रहा है और इस दौरान लगभग 43 अरब डॉलर का निवेश किया गया है।

रिपोर्ट के निष्कर्ष में कहा गया है कि जापान-भारत संबंध पारंपरिक कूटनीति से आगे बढ़कर अब सुरक्षा, तकनीक और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित एक व्यापक साझेदारी के रूप में विकसित हो रहे हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IND vs PAK T20 World Cup Match Live Score: बारिश बिगाड़ेगा भारत-पाकिस्तान मैच का खेल? जानें कैसा है कोलंबो का मौसम

India vs Pakistan T20 World Cup Match Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई वोल्टेज मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीमों का इस वर्ल्ड कप में अब तक का सफर ठीक रहा है। ये मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। वहीं इस मैच में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

Continue reading on the app

  Sports

भारत ने फिर दिखाई पाकिस्तान को उसकी औकात, टी20 विश्व कप में जारी रहा नो हैंडशेक प्रोटोकॉल

IND vs PAK no handshake protocol: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नो शेक हैंड के प्रोटोकॉल को बरकरार रखा है. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया. Sun, 15 Feb 2026 18:44:13 +0530

  Videos
See all

Pakistan News: इमरान समर्थकों को आ रही है साजिश की बू! उठाया अस्पताल पर सवाल। #short #imrankhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T13:02:11+00:00

Ind vs Pak Breaking News:पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता | Pak Toss win #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T13:10:20+00:00

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता Rajkumar Bhati ने कहा- Hardeep Singh Puri को इस्तीफ़ा देना चाहिए #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T13:01:59+00:00

Malegaon Deputy Mayor के दफ्तर से हटाई गई Tipu Sultan की तस्वीर| #tipusultan #shorts #malegaon #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T13:02:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers