Responsive Scrollable Menu

Maha shivratri 2026 Mehndi Designs: महाशिवरात्रि पर हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए बेस्ट हैं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

Maha shivratri Mehndi Designs: महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव की आराधना और व्रत के लिए बेहद पावन माना जाता है. इस खास मौके पर महिलाएं पूजा-पाठ के साथ अपने श्रृंगार पर भी ध्यान देती हैं. पारंपरिक कपड़े, हल्का मेकअप और हाथों में सजी मेहंदी इस दिन की सुंदरता को और बढ़ा देती है. मेहंदी लगाना सुहागिन महिलाओं के लिए शुभ माना जाता है. आजकल महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति से जुड़े मेहंदी डिजाइन खास पसंद किए जा रहे हैं. अगर आप भी पूजा के लिए कुछ नया और ट्रेंडी ढूंढ रही हैं, तो ये लेटेस्ट डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेंगे.

महाशिवरात्रि पूजा के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

1. शिवलिंग डिजाइन मेहंदी

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग वाली मेहंदी बेहद शुभ मानी जाती है. हथेली के बीच छोटा सा शिवलिंग बनवाकर उसके चारों ओर बेलपत्र या मंडला पैटर्न बनाया जा सकता है. यह डिजाइन सिंपल होने के साथ बहुत खास लगता है.

2. त्रिशूल और डमरू पैटर्न

त्रिशूल और डमरू भगवान शिव की शक्ति और संतुलन के प्रतीक हैं. कलाई या हथेली के किनारे छोटा त्रिशूल बनवाया जा सकता है. यह डिजाइन हल्का, एलिगेंट और पूजा के लिए एकदम उपयुक्त होता है.

3. ओम नमः शिवाय मेहंदी

अगर आप मिनिमल डिजाइन पसंद करती हैं तो “ॐ नमः शिवाय” लिखवाना एक अच्छा विकल्प है. इसके साथ हल्का फूल-पत्ती पैटर्न जोड़ सकते हैं. यह डिजाइन उंगलियों के साइड या कलाई पर बहुत सुंदर लगता है.

4. फुल हैंड मंडला मेहंदी

जिन महिलाओं को हैवी मेहंदी पसंद है, उनके लिए फुल हैंड मंडला डिजाइन बेस्ट रहेगा. इसमें शिव से जुड़े छोटे-छोटे प्रतीक मिलाकर मेहंदी लगाई जाती है, जो बेहद आकर्षक दिखाई देती है.

5. नाग मेहंदी डिजाइन

भगवान शिव के गले में विराजमान नाग से प्रेरित मेहंदी डिजाइन भी खास मानी जाती है. यह डिजाइन हथेली या बाजू पर बनवाया जा सकता है और शिव भक्ति को दर्शाता है. महाशिवरात्रि पर लगाए गए ये मेहंदी डिजाइन न सिर्फ आपकी सुंदरता बढ़ाएंगे, बल्कि शिव भक्ति की भावना को भी मजबूत करेंगे. 

यह भी पढ़ें: Maha shivratri 2026: महाशिवरात्रि का व्रत रखने के बाद शरीर में महसूस हो रही है थकान, इन चीजों का करें सेवन बनी रहेगी एनर्जी

Continue reading on the app

Dividend Stocks: इन 57 कंपनियों पर रखें नजर! डिविडेंड, बोनस और शेयर स्प्लिट का दिखेगा एक्शन

Dividend Stocks: 16 से 20 फरवरी 2026 के बीच 57 कंपनियां एक्स डिविडेंड पर ट्रेड करेंगी। Escorts Kubota, Apollo Hospitals, Coal India समेत कई कंपनियां डिविडेंड दे रही हैं। वहीं, कुछ में बोनस और स्टॉक स्प्लिट भी होगा। जानिए रिकॉर्ड डेट और डिविडेंड अमाउंट समेत पूरी डिटेल।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: किस पाकिस्तानी को सैल्यूट करते नजर आए हरभजन सिंह, Video वायरल

T20 World Cup में भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होने वाली है. इस मुकाबले से पहले हरभजन सिंह ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह उल हक को सलाम किया, जानिए क्या है मामला? Sun, 15 Feb 2026 18:37:01 +0530

  Videos
See all

Malegaon Deputy Mayor के दफ्तर से हटाई गई Tipu Sultan की तस्वीर| #tipusultan #shorts #malegaon #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T13:02:43+00:00

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता Rajkumar Bhati ने कहा- Hardeep Singh Puri को इस्तीफ़ा देना चाहिए #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T13:01:59+00:00

Pakistan News: इमरान समर्थकों को आ रही है साजिश की बू! उठाया अस्पताल पर सवाल। #short #imrankhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T13:02:11+00:00

Noida Police ने युवाओं को नशेड़ी बना रहे आरोपी को दबोचा | Drug Scandal | Salman | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T13:01:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers