चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुंबले-द्रविड़ के नाम पर दो स्टैंड्स होंगे:द्रविड़ बोले- घर से ज्यादा वक्त इस मैदान पर बिताया
बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के 50 साल इंटरनेशनल क्रिकेट के पूरे होने पर स्टेडियम के दो स्टैंड्स का नाम अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ के नाम पर रखा गया है। कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद की अगुवाई में आयोजित इस समारोह में कुंबले और द्रविड़ को भारतीय और कर्नाटक क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर दोनों ही खिलाड़ी भावुक नजर आए और उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम से जुड़ी अपनी पुरानी यादें साझा कीं। कुंबले बोले-भावुक कर देने वाला पल अनिल कुंबले के लिए यह पल बेहद खास था। उन्होंने कहा,'मैं पहली बार 9 साल की उम्र में एक दर्शक के तौर पर यहां मैच देखने आया था। आज इसी स्टेडियम के पवेलियन पर अपना नाम देखना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है और मैं थोड़ा इमोशनल भी हूं। चिन्नास्वामी स्टेडियम का 50 साल का सफर दरअसल भारतीय क्रिकेट की ग्रोथ को भी दिखाता है। मैं BCCI का भी शुक्रगुजार हूं जिसने ऐसा स्ट्रक्चर बनाया कि भारत के हर कोने से आने वाले सपनों को मौका मिल सके। द्रविड़ का घर से ज्यादा वक्त इस मैदान पर बीता, बोले- इसी ने मुझे बनाया टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ ने चिन्नास्वामी स्टेडियम को अपना दूसरा घर बताया। उन्होंने कहा,'जैसा अनिल ने कहा, हमने शायद अपने घरों से ज्यादा वक्त इस मैदान पर बिताया है। यह वह जगह है जिसने मुझे बहुत खुशी दी और कभी-कभी निराशा भी, लेकिन आज मैं जो कुछ भी हूं,इसी मैदान की वजह से हूं। मैं KCA अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद और उनकी कमेटी का आभारी हूं कि उन्होंने मेरे नाम पर स्टैंड का नाम रखने का फैसला किया।' दोनों खिलाड़ियों का शानदार रिकॉर्ड अनिल कुंबले भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने टेस्ट में 619 और वनडे में 337 विकेट लिए। वे दोनों फॉर्मेट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम कुल 953 विकेट दर्ज हैं। वहीं, राहुल द्रविड़ का नाम दुनिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शुमार है। वे सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद भारत के लिए सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। द्रविड़ ने 504 मैचों में 24,064 रन बनाए हैं,जिसमें 48 शतक और 145 अर्धशतक शामिल हैं। कुंबले और द्रविड़, दोनों ने ही अलग-अलग समय पर भारतीय टीम की कप्तानी भी संभाली है।
फिल्म धुरंधर के डायलॉग पर सनी देओल का रिएक्शन:रणवीर के डायलॉग “घायल हूं, इसलिए घातक हूं” पर बोले-रॉयल्टी मांगने का कोई इरादा नहीं
फिल्म धुरंधर के डायलॉग को लेकर एक्टर सनी देओल ने रॉयल्टी मांगने से इनकार कर दिया है। दरअसल, धुरंधर में एक्टर रणवीर सिंह का एक डायलॉग- “घायल हूं, इसलिए घातक हूं”, सनी देओल की पुरानी फिल्मों ‘घायल’ और ‘घातक’ की ओर इशारा करता है। इसी संदर्भ में हाल ही में ANI को दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या इस डायलॉग के लिए वे रॉयल्टी मांगेंगे, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि ऐसा करने का उनका कोई इरादा नहीं है। सनी देओल ने कहा कि फिल्म के निर्देशक आदित्य धर उनके बड़े फैन हैं। उनके मुताबिक, सिर्फ सम्मान के लिए ही यह डायलॉग इस्तेमाल किया गया। उन्होंने यह भी कहा, “मतलब, उन्होंने टाइटल का इस्तेमाल किया, जो बहुत स्वीट है।” बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर फिल्म 5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹1300 करोड़ से अधिक का ग्लोबल कलेक्शन किया है। वहीं, सनी देओल इन दिनों अपनी नई रिलीज ‘बॉर्डर 2’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। दुनिया भर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹460 करोड़ के पार पहुंच चुका है। बता दें कि फिल्म बॉर्डर 2, 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



