Responsive Scrollable Menu

भारत और US Trade Deal जल्द पूरी होने की उम्मीद, निर्मला सीतारमण ने कही बात

(फाइल फोटो के साथ) नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को वैश्विक व्यापार तथा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के हित में जल्द से जल्द अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हाल में भारतीय वाणिज्य मंत्री ने भी कहा है कि वे समझौते पर जल्द हस्ताक्षर होने की उम्मीद कर रहे हैं और ऐसा चाहते हैं। बातचीत जारी है।

मुझे उम्मीद है कि वैश्विक व्यापार और दोनों साझेदारों, भारत तथा अमेरिका के बीच व्यापार के हित में इस समझौते को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।’’ वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा था कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप दे दिया गया है और उसके कानूनी मसौदे पर काम जारी है। चीन के साथ व्यापार पर सीतारमण ने कहा कि चीन के साथ वर्षों से बातचीत के बावजूद बढ़ता व्यापार असंतुलन और भारतीय उत्पादों के लिए बाजार तक पहुंच पर लगातार लगी पाबंदियां प्रमुख चिंताएं बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने चीन में जेनेरिक दवाओं, गोवंश का मांस, सब्जियों और अन्य जल्दी खराब होने वाले उत्पादों के लिए बाजार तक पहुंच हासिल करने की लगातार कोशिश की है, लेकिन वर्षों से बातचीत के बावजूद बहुत कम प्रगति हुई है।

सीतारमण ने यह बात थाईलैंड के बैंकॉक में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ)-विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों के दौरान ‘अटलांटिक काउंसिल’ के साथ बातचीत में कही। उन्होंने कहा, ‘‘भारत और चीन के बीच व्यापार में गैर-शुल्क बाधाएं सबसे बड़ी रुकावट हैं।’’ वित्त मंत्री ने कहा कि ऐसे मुद्दों को बातचीत और जांच के जरिये सुलझाने की संभावना के बावजूद चीन ने पादप-स्वास्थ्य संबंधी उपायों और अन्य गैर-शुल्क प्रतिबंधों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने बड़े व्यापार असंतुलन को दूर करने के लिए व्यापारिक साझेदारों पर दंडात्मक शुल्क लगाने का रास्ता नहीं अपनाया है।

इसके बजाय उसने बातचीत को प्राथमिकता दी है, भले ही इस प्रक्रिया में अधिक समय लगता हो। ‘ब्रिक्स’ के बारे में सीतारमण ने कहा कि इस समूह को किसी देश या गुट का मुकाबला करने वाले मंच के बजाय अपने लोगों के बेहतर कल्याण के उद्देश्य से बनी साझेदारी के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि ब्रिक्स का उद्देश्य दूसरों का मुकाबला करना है।

इसका मकसद ब्रिक्स के जरिये साझेदारी को मजबूत करना है।’’ सीतारमण ने कहा कि ब्रिक्स दुनिया की करीब 40 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करता है और सदस्य देशों के बीच सहयोग से व्यापार बढ़ाने, आपसी समझ विकसित करने तथा आर्थिक अवसरों का विस्तार करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के समूह में शामिल होने के साथ 11 से 12 देश एक-दूसरे के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रहे हैं। इन देशों का कुल वैश्विक व्यापार में करीब 45 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

भारत की आर्थिक वृद्धि पर सीतारमण ने कहा कि वैश्विक व्यवधानों के बावजूद देश ने मजबूत वृद्धि बनाए रखी है और पिछले चार से पांच वर्षों से, खासकर कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद, वह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था रहा है। उन्होंने भारत के इस प्रदर्शन का श्रेय समावेशी वृद्धि, संसाधनों तक व्यापक पहुंच, युवाओं के कौशल विकास, राजकोषीय अनुशासन और सार्वजनिक पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी को दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे में सार्वजनिक निवेश से लोगों को उतनी ही राशि सीधे हस्तांतरित करने की तुलना में अर्थव्यवस्था को अधिक मजबूत गुणक प्रभाव मिला है।

इससे रोजगार के अवसर भी पैदा हुए और आर्थिक गतिविधियों को समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे पर सार्वजनिक खर्च से आर्थिक गतिविधियों के जरिये लोगों तक पैसा पहुंचाने में मदद मिली, जबकि खर्च के कुछ अन्य तरीकों की तुलना में राजकोषीय घाटे पर उतना दबाव नहीं पड़ा। सीतारमण ने कहा कि सरकार का उधार मोटे तौर पर बुनियादी ढांचे पर होने वाले खर्च के अनुरूप रहा है।

उन्होंने कहा कि कर्ज लेकर परिसंपत्तियां बनाने से अर्थव्यवस्था को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘उधार ली गई राशि का इस्तेमाल परिसंपत्तियां बनाने में होता है और इसके परिणामस्वरूप अर्थव्यवस्था को लाभ मिला है।’’

Continue reading on the app

Durga Puja की मूर्ति में मां की आंखें सबसे खास क्यों होती हैं, आखिर क्या है चक्षुदान?

दुर्गा पूजा के पड़ाल में आपने मां की आंखों की तरफ गौर जरुर किया होगा, कुछ अलग और जैसे कि भक्तों से बातें कर रही हों। मां दुर्गा की आंखों की संरचना बिल्कुल अनोखी होती है कि दर्शन के समय नजरें वहीं टिक जाती है। प्रत्येक वर्ष मां दुर्गा की विशाल मूर्ति बनाई जाती है, जिसमें माता के वस्त्र, आभूषण और अस्त्र-शस्त्र तक खूबसूरती से सजाए जाते हैं।  लेकिन एक चीज ऐसी होती है जिसे मूर्तिकार सबसे आखिर में बनाते हैं, वो हैं मां दुर्गा की आंखें।

सच में मां की आंखें दिखने में अलग होती है, ऐसा क्या होता है जो सबको आकर्षित करता है। बंगाल में माता दुर्गा की प्रतिमा बनाते समय एक ऐसी परंपरा निभाई जाती है, जिसमें मूर्तिकार माता की आंखों में मानो प्राण डालता है, इसको चक्षुदान कहा जाता है। ऐसा क्या है इन आंखों के पीछे का रहस्य जिसे सदियों से बंगाल के मूर्तिकार संभाल कर रखते हैं।

माता दुर्गा की आंखों का रहस्य क्या है?

असल में बंगाल की दुर्गा पूजा से संबंधित एक खास परंपरा है, जिसे चक्षुदान कहा जाता है। बंगाल के कुम्हार टोली जैसे प्रसिद्ध मूर्तिकार इलाकों में मिट्टी से माता दुर्गा की प्रतिमा बनाने का कम कई चरणों में पूरा है। इसमें सबसे पहले बांस और भूसे से ढांचा तैयार किया जाता है फिर ऊपर मिट्टी की परतें चढ़ाई जाती है।

इसके बाद मां का चेहरा हाथ, अस्त्र और पूरा स्वरुप तैयार किया जाता है। फिर माता की मूर्ति में रंग, वस्त्र और आभूषण पहनाकर प्रतिमा को भव्य रुप दिया जाएगा, लेकिन जब पूरी प्रतिमा तैयार हो जाती है उस समय भी मां की आंखें बनाने की अनोखी रस्म निभाई जाती है। माता की आंखें बनाते समय एक छोटी सी लकीर भी माता के चेहरे के पूरे भाव बदल देती है।

मां दुर्गा की आंखों का स्वरुप कैसा होता है?

जब मूर्तिकार माता दुर्गा की आंखें बनाता है, उनमें करुणा दिखनी चाहिए, शक्ति दिखाई देनी चाहिए और भक्तों को मां की ममता का एहसास भी होना जरुरी है। इसलिए यह काम अत्यंत कुशलता और एकाग्रता से किया जाता है। इस पंरपरा का महत्व सिर्फ कला तक सीमित नहीं है, बल्कि बंगला में इसे चक्षुदान कहा जाता है।

चक्षु का अर्थ है आंख और दान का अर्थ है अर्पित करना। यह प्रथा सदियों से बंगाल की दुर्गा पूजा का अनूठा हिस्सा है और इसे मुख्य रुप से महालय के दिन किया जाता है।

क्या है चक्षुदान की परंपरा?

मूर्तिकार मां की आंखों में आखिरी रेखा खींचता है, तो उसके लिए वह सिर्फ चित्रकारी का काम नहीं रह जाता है। इसमें मूर्तिकार की मेहनत, पीढियों से चली आ रही कला और मां के प्रति श्रद्धा भी दिखाई देती है। माता दुर्गा की आंखें हमेशा सबसे वरिष्ठ कलाकर ही बनाता है, जिससे उसमें जीवंतता आए।

इतना ही नहीं, माता की आंखों को दुर्गा पूजा में स्थापना से पहले गुप्त रखा जाता है जिससे वह भक्तों के सामने जब आएं तो भक्त उनसे अनोखा रिश्ता कायम कर पाएं। इसी कारण से दुर्गा पूजा के पंडाल में मां की आंखों से नजर मिलाते हैं तब हमें सिर्फ मिट्टी और रंगों से बनी प्रतिमा नहीं दिखाई देती है बल्कि माता का एक जीवंत स्वरुप नजर आता है।

मां दुर्गा की आंखों में हमें नजर आती है एक मां की शक्ति, मां की करुणा और भक्तों की रक्षा करने वाली देवी। अगर आप कभी भी मां दुर्गा के पंडाल में जाएं, तो एक बार माता की आंखों को रुककर जरुर देखें। माता की आंखों में आपको दिखेगा देवी दुर्गा का आशीर्वाद।

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद शमी बाहर, बुमराह-आकाशदीप की वापसी, कुलदीप यादव की 15 सदस्यीय टेस्ट टीम में जगह बरकरार

Mohammed Shami ignored again: बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए 15 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे. चोट के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. शानदार प्रदर्शन के बावजूद अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को नजरअंदाज किया गया है. विकेटकीपर ऋषभ पंत का चयन फिटनेस पर निर्भर है. Fri, 16 Oct 2026 22:15:39 +0530

  Videos
See all

UP News: 'रिजीम चेंज' वाले बयान को लेकर विपक्ष पर राजनाथ सिंह-CM योगी का प्रहार | Congress | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T17:15:03+00:00

News Ki Pathshala: पंजाब में चिट्टे पर कैसी चुप्पी ? #shorts #ytshorts #amitshah #punjab #drugs #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T17:05:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers