Responsive Scrollable Menu

Bangladesh में सत्ता परिवर्तन, Tarique Rahman सोमवार को ले सकते हैं PM पद की शपथ

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी ने गुरुवार, 12 फरवरी को हुए आम चुनावों में शानदार जीत हासिल की। ​​पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 299 सीटों में से 212 सीटें जीतीं। अब जब नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं, तो सबका ध्यान इस बात पर केंद्रित हो गया है कि बांग्लादेश में नई सरकार कब बनेगी। ढाका स्थित द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार जल्द से जल्द नए शासन को सत्ता सौंपना चाहती है, जिसके लिए वे एक-दो दिन के भीतर शपथ ग्रहण समारोह की पूरी तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट में कई अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि यूनुस ने बांग्लादेश के कैबिनेट विभाग और कानून मंत्री को नई सरकार को सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें: India-Bangladesh Relations | तारीक रहमान 2.0: बांग्लादेश में 'सत्ता परिवर्तन' और भारत-हिंदू अल्पसंख्यकों के लिए इसके मायने

कैबिनेट सचिव शेख अब्दुर राशिद ने कैबिनेट के शपथ ग्रहण की कोई निश्चित तारीख बताने से परहेज किया, जबकि एक अन्य अधिकारी ने डेली स्टार को बताया कि नई सरकार के सोमवार या मंगलवार को शपथ ग्रहण के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। “इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जा सकती है। बांग्लादेश के एक अन्य समाचार पत्र प्रोथोम आलो ने मोहम्मद यूनुस के कार्यालय के सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार या मंगलवार को हो सकता है और उसी दिन नए प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: उन्हें Trial के लिए भेजो, Bangladesh में जीत के बाद BNP की मांग, Sheikh Hasina पर भारत क्या करेगा फैसला?

मोहम्मद यूनुस ने तारिक रहमान को बधाई दी

बांग्लादेश के अंतरिम प्रशासन के नेता मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे तारिक रहमान को बधाई दी और बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) की शानदार जीत पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। डेली स्टार के अनुसार, यूनुस ने कहा कि 13वें जातीय संसद चुनाव में आपके नेतृत्व में बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी को मिली भारी बहुमत के लिए मैं आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

Continue reading on the app

T20 World Cup का महामुकाबला: Team India और Pakistan में सिर्फ हुनर नहीं, दबाव झेलने की भी जंग

 क्रिकेट में सियासत के घालमेल के कारण पैदा हुआ गतिरोध ‘अस्थायी’ तौर पर दूर होने के बाद टी20 विश्व कप के सबसे चर्चित मुकाबले में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी आमने सामने होंगे तो भारत के मध्यक्रम के सामने पाकिस्तान के स्पिनरों की चुनौती होगी और मैच की पृष्ठभूमि को देखते हुए अब दोनों टीमें किसी तरह की कोताही बरतना नहीं चाहेगी। पाकिस्तान ने मैच के बहिष्कार के अपने फैसले पर ‘‘यू टर्न’ लेकर प्रेमदासा स्टेडियम पर यह मैच खेलने का फैसला लिया। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद , बांग्लादेश और श्रीलंका क्रिकेट के बीच हफ्तों तक लंबी बातचीत हुई।

 भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कौशल का नहीं

 व्यवहारिक तौर पर पूरा दक्षिण एशिया इस मैच को कराने के प्रयासों में जुटा हुआ था चूंकि प्रसारकों, प्रायोजकों से लेकर दर्शकों तक के लिये यह मैच सबसे अहम रहता है। विवाद की शुरूआत बीसीसीआई के निर्देश पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजूर रहमान का कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल करार रद्द करने से हुई। बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तान ने मैच के बहिष्कार का फैसला ले लिया था। वहीं दोनों टीमों के क्रिकेटरों ने इसे आम मैच बताकर हाइप कम करने की पूरी कोशिश की। लेकिन दोनों टीमों की क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता और खासकर इस मैच की पृष्ठभूमि को देखते हुए यह तो तय है कि अब कोई इसे हारना नहीं चाहेगा।

 हारने पर अपने प्रशंसकों का कोपभाजन बनना दोनों में से किसी टीम को मंजूर नहीं होगा और वह भी तब जबकि विश्व कप के अहम मुकाबले अभी आने बाकी हैं। भारत के सामने समस्या अभिषेक शर्मा को लेकर है जो पेट के संक्रमण के कारण दो दिन अस्पताल में रहे और नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल सके थे। उनके नहीं खेलने पर या तो संजू सैमसन को ही उतारा जाये या ईशान किशन के साथ पारी की शुरूआत के लिये वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया जाये जो फिट हो गए हैं। सुंदर प्रेमदासा स्टेडियम की धीमी पिच पर अच्छी आफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

 पिच को देखते हुए बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को भी उतारा जा सकता है। ऐसे में रिंकू सिंह को बाहर रहना पड़ सकता है। बाबर आजम के खिलाफ कुलदीप के शानदार रिकॉर्ड और एशिया कप फाइनल में उनके चार विकेट को देखते हुए उन्हें इस मैच में मौका देना अच्छा विकल्प होगा। विश्व कप से पहले भारत की बल्लेबाजी काफी मजबूत लग रही थी लेकिन टूर्नामेंट के दो मैचों में बल्लेबाजों का प्रदर्शन चिंता का सबब है। अमेरिका के खिलाफ भारत के छह विकेट 77 रन पर गिर गए थे जबकि नामीबिया के खिलाफ डैथ ओवरों में मेजबान टीम ने चार रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिये थे लेकिन 200 रन से अधिक का स्कोर और 93 रन से जीत के कारण यह कमजोरियां दब गई। दोनों मैचों में सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने संकटमोचक की भूमिका निभाई।

 लेकिन बड़े टूर्नामेंट में एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन जरूरी है। पिछले साल हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बनने के बाद पाकिस्तान टीम के मैच कोलंबो में हो रहे हैं जिससे उसे हालात और पिच की बेहतर जानकारी है। पिच धीमे गेंदबाजों की मददगार है और पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक, सईम अयूब, अबरार अहमद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसे स्पिनर हैं। तारिक का गेंदबाजी एक्शन पहले ही र्चा का विषय बन चुका है और भारतीय बल्लेबाजों से उनकी टक्कर रोचक रहेगी। पाकिस्तान की बल्लेबाजी साहिबजादा फरहान पर निर्भर होगी जबकि अयूब और हरफनमौला फहीम अशरफ उनका साथ देंगे। पाकिस्तान का सामना अभी तक बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण से नहीं हुआ है जो भारत के पास है।

जसप्रीत बुमराह से लेकर वरूण चक्रवर्ती तक भारत के पास मैच विनर हैं और हरफनमौला शिवम दुबे की गेंदबाजी भी बेहतर हुई है। वैसे तमाम समीकरणों , टीम संयोजन और कौशल से इतर यह मुकाबला जज्बात पर काबू पाने का है और बाहरी तथा भीतरी दबाव झेलने वाली टीम की विजयी रहेगी।

टीमें : भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,वरूण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

- समय: मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।

Continue reading on the app

  Sports

मालेगांव महापालिका में टीपू सुल्तान की तस्वीर पर फिर गरमाया विवाद, हिंदुत्ववादी संगठनों ने खोला मोर्चा, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र के मालेगांव में टीपू सुल्तान की तस्वीर को लेकर छिड़ा सियासी घमासान शांत होने के बजाय और गहरा गया है। कुछ दिनों पहले उपमहापौर शाने ए हिन्द के कार्यालय में लगी तस्वीर पर हिंदुत्ववादी संगठनों के विरोध के बाद प्रशासन ने उसे हटवा दिया था। अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें समाजवादी … Sat, 14 Feb 2026 16:10:07 GMT

  Videos
See all

सड़कों पर वैलेंटाइन डे को लेकर हंगामा | #viralnews | #valentinesday | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T10:35:00+00:00

PM Modi Speech In Guwahati: Congress ने Assam को हमेशा Vote के चश्मे से देखा- PM Modi | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T10:35:56+00:00

Valentine's Day के दिन कपल का खौफनाक कदम! #shorts #valentineday #suicide #rbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T10:36:00+00:00

PM Modi Assam Visit: असम से पीएम मोदी ने ये कहकर सबको चौंकाया ! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T10:34:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers