देखते ही देखते इस SUV को मिली 1 लाख से ज्यादा बुकिंग, बिक्री भी 15 लाख के पार; कीमत ₹7.50 लाख
मारुति सुजुकी ने बिक्री के मामले में एक और नया मुकाम हासिल कर लिया है। कंपनी ने अपनी बेहद पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी मारुति ब्रेजा की 15 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचने का रिकॉर्ड बनाया है।
'ये हमारे लिए यादगार है...' PM नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स के चैंपियन खिलाड़ियों से की मुलाकात, जानें पदक विजेताओं को क्या कहा?
PM Narendra Modi meets Asian Games champions : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 चैंपियन खिलाड़ियों से मुलाकात की है. पीएम मोदी ने भारतीय दल के खिलाड़ियों से मिलकर उनको धन्यावाद किया और देश का मान बढ़ाने के लिए उनकी जमकर तारीफ भी की है. इस मुलाकात के दौरान भारतीय हॉकी टीम ने पीएम मोदी को 'हॉकी स्टिक' और 'जर्सी' भेंट की थी. कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष पीटी उषा भी उपस्थित रहीं. इन सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.
#WATCH | Delhi: Interacting with the Indian contingent that participated in the Asian Games 2026, PM Narendra Modi says, "...The recent Asian Games have been memorable for us in many ways. Both our men’s and women’s hockey teams are present here; both teams have won gold medals… pic.twitter.com/fSFSY7KLyc
— ANI (@ANI) October 15, 2026
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, 'हाल के एशियन गेम्स हमारे लिए कई तरह से यादगार रहे हैं. हमारी पुरुष और महिला हॉकी टीमें यहां मौजूद हैं. दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीते हैं और खासकर हमारी महिला हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर 44 साल का लंबा इंतजार खत्म किया है. क्रिकेट में हमारी दोनों टीमों ने लगातार दूसरी बार मेडल जीते हैं, और अपना पिछला रिकॉर्ड दोहराया है. कबड्डी में, हमारी पुरुष और महिला दोनों टीमों ने गोल्ड जीता है. इसी तरह, हमने आर्चरी में पांच गोल्ड मेडल जीते. हमने शूटिंग में शानदार परफॉर्मेंस देखी, और बॉक्सिंग और रेसलिंग में बड़ी सफलताएं मिलीं. हमारे एथलीटों ने नए रिकॉर्ड बनाए, और हमने 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भी मेडल जीता'.
Delhi: Prime Minister Narendra Modi says, "I extend my heartfelt congratulations to your coaches, support staff and families as well. Today is also the birth anniversary of our former President, Dr. A. P. J. Abdul Kalam. His life and vision are an inspiration to us all. I also… pic.twitter.com/YP0SU6P2DY
— IANS (@ians_india) October 15, 2026
ये भी पढ़ें : पार्थिव पटेल नहीं अब ये पूर्व क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर, चटका चुका है लगभग 150 विकेट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan
News Nation








