Responsive Scrollable Menu

'ये हमारे लिए यादगार है...' PM नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स के चैंपियन खिलाड़ियों से की मुलाकात, जानें पदक विजेताओं को क्या कहा?

PM Narendra Modi meets Asian Games champions : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 चैंपियन खिलाड़ियों से मुलाकात की है. पीएम मोदी ने भारतीय दल के खिलाड़ियों से मिलकर उनको धन्यावाद किया और देश का मान बढ़ाने के लिए उनकी जमकर तारीफ भी की है. इस मुलाकात के दौरान भारतीय हॉकी टीम ने पीएम मोदी को 'हॉकी स्टिक' और 'जर्सी' भेंट की थी. कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष पीटी उषा भी उपस्थित रहीं. इन सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. 

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, 'हाल के एशियन गेम्स हमारे लिए कई तरह से यादगार रहे हैं. हमारी पुरुष और महिला हॉकी टीमें यहां मौजूद हैं. दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीते हैं और खासकर हमारी महिला हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर 44 साल का लंबा इंतजार खत्म किया है. क्रिकेट में हमारी दोनों टीमों ने लगातार दूसरी बार मेडल जीते हैं, और अपना पिछला रिकॉर्ड दोहराया है. कबड्डी में, हमारी पुरुष और महिला दोनों टीमों ने गोल्ड जीता है. इसी तरह, हमने आर्चरी में पांच गोल्ड मेडल जीते. हमने शूटिंग में शानदार परफॉर्मेंस देखी, और बॉक्सिंग और रेसलिंग में बड़ी सफलताएं मिलीं. हमारे एथलीटों ने नए रिकॉर्ड बनाए, और हमने 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भी मेडल जीता'.

 

ये भी पढ़ें : पार्थिव पटेल नहीं अब ये पूर्व क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर, चटका चुका है लगभग 150 विकेट

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: अचानक बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-पंजाब सहित 15 राज्यों में आएगी भयंकर बारिश; IMD ने जताई आशंका

कल का मौसम, 16 अक्टूबर: देशभर से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसी बीच बादलों ने एक बार फिर से रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के भीतर देश के मौसम में बड़े बदलाव को लेकर चेतावनी जारी कर दी है. मौसम वैज्ञानिकों के ताजा अनुमान के अनुसार 16 अक्टूबर को देश के 15 राज्यों में जोरदार बारिश और भयंकर आंधी का संकट खड़ा होने वाला है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. यह तेज हवाएं कई इलाकों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर सकती हैं. उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और दक्षिणी राज्यों तक वायुमंडल में बने चक्रवाती सिस्टम की वजह से यह स्थिति पैदा हो रही है.

पहाड़ों पर बर्फबारी और भूस्खलन का बड़ा खतरा

पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा खतरनाक दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में खतरनाक लैंडस्लाइड की आशंका जताई है. लगातार होने वाली बारिश की वजह से मिट्टी खिसकने की घटनाएं सामने आ सकती हैं, जिससे प्रमुख सड़कें बंद हो सकती हैं. पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा करने से बचें. इसके साथ ही तीन से अधिक राज्यों में ऊपरी चोटियों पर बर्फबारी की चेतावनी दी गई है, जिससे मैदानी इलाकों में भी सिहरन वाली ठंड दस्तक देने लगेगी.

मैदानी इलाकों में फसलों और पेड़ों पर आंधी की मार

उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले तूफानी झोंके भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं. खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की पूरी आशंका है. तेज हवाओं के दबाव से कई जगहों पर पुराने और विशाल पेड़ उखड़ कर धराशायी हो सकते हैं, जिससे बिजली के खंभे और यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी. इसके अलावा चार से ज्यादा राज्यों में तेज आंधी के साथ भारी ओलावृष्टि होने की संभावना भी जताई गई है. आकाशीय बिजली चमकने और गिरने की घटनाओं को देखते हुए लोगों को खुले मैदानों से दूर पक्के मकानों में शरण लेने की सलाह दी गई है.

क्यों बन रहे हैं ऐसे बिगड़े हालात?

वर्तमान समय में वायुमंडल में कई मौसमी प्रणालियां एक साथ सक्रिय हो गई हैं. उत्तर पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी मध्य अरब सागर तक एक मजबूत निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं दक्षिणी तटीय तमिलनाडु के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवाती परिसंचरण घूम रहा है. दूसरी तरफ दक्षिणी हरियाणा और उसके नजदीकी इलाकों में भी चक्रवाती हवाओं का दबाव बना हुआ है. साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमी वाली तेज हवाएं पूर्वी भारत में प्रवेश कर रही हैं, जिसने पूरे भारत के मौसम को एकदम से उथल-पुथल कर दिया है.

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तूफानी हवाओं का पहरा

देश की राजधानी दिल्ली में 16 अक्टूबर को बादलों के डेरे के साथ बारिश और धूल भरी आंधी का असर दिखेगा. यहां हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी, जिससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, कानपुर, बरेली, पीलीभीत और सोनभद्र समेत कई जनपदों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. राजधानी लखनऊ में हवाएं 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार छू सकती हैं और तापमान 32 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होगा.

एमपी-छत्तीसगढ़ में आंधी बनेगी परेशानी

मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, विदिशा और होशंगाबाद में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी परेशानी का सबब बनेगी. छत्तीसगढ़ और ओडिशा के तटीय जिलों में भी भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

बिहार, झारखंड और बंगाल में मौसम का मिजाज

बिहार के पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर के आसपास 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है. इससे तापमान में गिरावट आएगी और रात की ठंड बढ़ेगी. झारखंड के रांची, हजारीबाग, पलामू और धनबाद में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी और भारी बरसात के संकेत हैं. उधर पश्चिम बंगाल के कोलकाता, दार्जिलिंग, हावड़ा और जलपाईगुड़ी में तूफानी हवाएं 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी.

राजस्थान, पंजाब में भी बदलेंगे मिजाज

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और चंडीगढ़ में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश होगी. राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, कोटा और बाड़मेर में बादलों की गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है. 

यह भी पढ़ें: Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश, गिरेंगे ओले! IMD ने जारी किया अलर्ट

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी दिल्ली एयरपोर्ट पर पैपराजी को देख भड़के, बोले- 'रील्स के चक्कर में...'

Vaibhav Sooryavanshi angry on paparazzi: वैभव सूर्यवंशी दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश के बीच रील्स बना रहे पैपराजी पर गुस्सा हो गए. उन्होंने कहा, 'रील्स के चक्कर में ठुक जाओगे आप!' 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और एशियाई खेलों के पदक विजेताओं के सम्मान समारोह में शामिल होने राजधानी पहुंचे थे. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले प्लेइंग इलेवन में अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं. Thu, 15 Oct 2026 19:19:45 +0530

  Videos
See all

CJP Protest: डिबेट में बीजेपी और आप प्रवक्ता आपस में भिड़े | BJP | AAP | Ajay Alok #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T14:42:00+00:00

Rahul Gandhi Protest: बीच डिबेट अजय आलोक ने किसे 'एंग्लो इंडियन' कहा | Congress Protest | BJP | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T14:36:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers