Responsive Scrollable Menu

वैश्विक झटकों के बीच भी मजबूत रही भारतीय अर्थव्यवस्था: आईएमएफ ने आर्थिक सुधारों, वित्तीय अनुशासन की सराहना की

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने गुरुवार को भारत की मजबूत आर्थिक बुनियाद और नीतिगत कदमों की सराहना करते हुए कहा कि देश वैश्विक ऊर्जा और वित्तीय झटकों का सफलतापूर्वक सामना करने में सक्षम रहा है तथा दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल बना हुआ है।

बैंकॉक में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आईएमएफ के एशिया और प्रशांत विभाग के निदेशक कृष्णा श्रीनिवासन ने कहा कि हालिया ऊर्जा संकट के समय भारत मजबूत आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन की स्थिति में था तथा उसने बाहरी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया।

इसके साथ ही आईएमएफ ने अप्रैल-जून तिमाही में अपेक्षा से बेहतर आर्थिक प्रदर्शन के बाद भारत के विकास दर अनुमान को बढ़ा दिया है।

अब आईएमएफ का अनुमान है कि भारत की अर्थव्यवस्था चालू वर्ष और अगले वर्ष दोनों में 7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी, जबकि मध्यम अवधि में विकास दर लगभग 6.9 प्रतिशत बनी रहेगी।

हालांकि, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-जून तिमाही में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

आईएमएफ की ताजा वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, भारत प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच अलग पहचान बनाए हुए है। इसके पीछे मजबूत घरेलू मांग, सेवा क्षेत्र की अच्छी गतिविधियां, अनुकूल जनसांख्यिकीय स्थिति, बड़ा और लगातार विस्तार करता घरेलू बाजार तथा जारी संरचनात्मक सुधार प्रमुख कारण हैं।

श्रीनिवासन ने यह भी कहा कि रुपए पर हाल में पड़ा दबाव आर्थिक कमजोरी का संकेत नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विनिमय दरें वैश्विक ब्याज दरों, निवेशकों की धारणा और कच्चे तेल की कीमतों जैसे कई कारकों से प्रभावित होती हैं।

उन्होंने आगे बताया कि एक बड़े तेल आयातक देश के रूप में भारत वैश्विक ऊर्जा झटकों से प्रभावित हुआ है, लेकिन किसी अर्थव्यवस्था की सफलता या असफलता का आकलन केवल मुद्रा की चाल से नहीं किया जा सकता।

आईएमएफ ने भारत की संशोधित जीडीपी गणना पद्धति का भी समर्थन किया। श्रीनिवासन ने कहा कि किए गए बदलाव अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं और आईएमएफ की पूर्व सिफारिशों के अनुरूप हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी को बेहतर बनाने के लिए सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) द्वारा किए गए प्रयास सराहना के पात्र हैं।

क्षेत्रीय आर्थिक परिदृश्य पर बात करते हुए श्रीनिवासन ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच एशिया की कई अर्थव्यवस्थाओं की विकास संभावनाएं कुछ कमजोर हुई हैं, लेकिन भारत ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर सकारात्मक आश्चर्य दिया है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

सिक्सर किंग बन गए अभिषेक शर्मा, रच दिया T20I क्रिकेट में नया इतिहास, ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज

Abhishek Sharma Record: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मैदान पर उतरते हैं, तो अक्सर कोई न कोई रिकॉर्ड बनाकर ही वापस लौटते हैं. अब बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे टी-20 मैच में अभिषेक 29 रन बनाकर ही आउट हो गए, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिया है. अपनी पारी में लगाए एक सिक्स की बदौलत अभिषेक ने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा और वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

अभिषेक शर्मा ने खेली 29 रनों की शानदार पारी

वेस्टइंडीज के साथ खेले गए चौथे टी-20 मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह अपनी पारी को बड़ा नहीं बना सकगे. अभिषेक 24 गेंद पर 29 रन की पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया. अभिषेक ने संजू सैमसन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 60 रनों की पार्टनरशिप बनाई थी. इतना ही नहीं सिर्फ 3 ओवर में ही टीम ने 50 रनों का स्कोर बना लिया था.

सिक्सर किंग बने अभिषेक शर्मा

कैरेबियाई टीम के खिलाफ खेले गए चौथे टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में एक सिक्स लगाया और इसी के साथ उन्होंने बड़ा कारनामा कर दिया. जी हां, अभिषेक टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने साल 2022 में 68 छक्के लगाए थे. अब अभिषेक इस साल 2026 में 69 छक्के लगा चुके हैं.

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पूरे किए 1000 रन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैदान में अभिषेक शर्मा ने 29 रन की पारी खेली और अपनी पारी में 25 रन बनाते ही उन्होंने राजीव गांधी स्टेडियम में एक हजार रन पूरे कर लिए हैं. पूर्व दिग्गज ओपनर शिखर धवन के बाद अभिषेक इस मैदान पर एक हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

टीम इंडिया को मिली 24 रन से हार

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. नतीजन, वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी. एक बार फिर कैरेबियाई कप्तान शे होप का बल्ला चला और उन्होंने नाबाद शतक ठोका. शे होप की 102 रनों की पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन बोर्ड पर लगाए.

वहीं, 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 19.3 ओवरों में 223 रन बनाए और 24 रन से मैच हार गई. टीम इंडिया की इस हार के साथ ही सीरीज 2-2 की बराबरी पर पहुंच चुकी है और अब पांचवां मैच ही निर्णायक होगा. जो टीम पांचवें टी-20 मैच को जीतेगी, वही सीरीज अपने नाम करेगी.

ये भी पढ़ें: 'मुझे कुछ दिक्कतें आ सकती हैं...', कप्तान शे होप मैच जीतने के बाद ये क्या बोल गए, वायरल हुआ बयान

Continue reading on the app

  Sports

Jasprit Bumrah पर निर्भरता और दिशाहीन बॉलिंग, क्या T20 World Cup जीत पाएगी Team India?

भारतीय क्रिकेट टीम ने इस साल T20 विश्व कप का किताब एक बार फिर से अपने नाम किया है। यह लगातार दूसरा मौका है जब टीम इंडिया ने यह किताब जीता था। हालांकि, उसके बाद टीम इंडिया में कई परिवर्तन हुए। सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया। हालांकि वर्तमान स्थिति में देखें तो टीम इंडिया कई मौके पर लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने आयरलैंड और इंग्लैंड में बेहद खराब प्रदर्शन किया। वर्तमान में देखें तो अपनी ही जमीन पर वेस्टइंडीज के खिलाफ भी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। वर्तमान में देखें तो टीम इंडिया में ऐसी कई कमजोरी नजर आती है जो उसके 2028 T20 वर्ल्ड कप अभियान को कमजोर कर सकती है। T20 वर्ल्ड कप 2018 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होना है।

इसे भी पढ़ें: Series बराबर करने के इरादे से South Africa का मास्टरस्ट्रोक, Team Squad में बड़ा बदलाव

बल्लेबाजी में ये है कमजोरी

अगर टीम इंडिया को क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखना है तो समय रहते अपनी गलतियों और कमजोरियों को दूर करनी होगी। वर्तमान में देखें तो टीम इंडिया अपने ओपनिंग बल्लेबाजों पर ज्यादा डिपेंडेंट है। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी ऐसे खिलाड़ी हैं जो मौका मिलने पर टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब हो जा रहे हैं। इसके अलावा ईशान किशन भी तीसरे नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन उसके बाद के खिलाड़ियों में निरंतरता की कमी देखी जा रही है जिसकी वजह से मिडिल ऑर्डर कमजोर सा दिखाई दे रहा है। ऐसे में टीम इंडिया वर्तमान में कई प्रयोग कर रही है। लेकिन विश्व कप जीतने के लिए मिडिल ओवर में स्थिरता बेहद जरूरी है।

ऑलराउंडर पर भी ज्यादा जोर

टीम इंडिया में वर्तमान में देखें तो ऑलराउंडर पर भी ज्यादा जोर दिया जा रहा है। यही कारण है कई प्रयोग हो रहा है। शिवम दुबे के अलावा वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, नमम धीर जैसे खिलाड़ियों को T20 में कई मौके दिए जा रहे हैं। कई बार यह खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन कई बार यह फ्लॉप होते हैं जिसका असर सीधे-सीधे टीम के प्रदर्शन पर पड़ता है। पहले हार्दिक पांड्या की उपस्थिति में कम से कम ऑलराउंडर का स्टॉल भरा रहता था। वर्तमान में हार्दिक पांड्या टीम में नहीं है। लेकिन अगर वह अपनी फिटनेस को साबित करने में कामयाब हो जाते हैं तो टीम की बड़ी समस्या सॉल्व हो सकती है।
 


गेंदबाजी बड़ी कमजोरी

टीम के लिए सबसे बड़ी कमजोरी वर्तमान में देखें तो गेंदबाजी है। जसप्रीत बुमराह अगर नहीं खेल रहे होते हैं तो गेंदबाजी बेहद ही कमजोर और दिशाहीन नजर आती है। अर्शदीप सिंह अनुभवी और सीनियर खिलाड़ी जरूर है। लेकिन बड़े मौके पर वह कुछ खास कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। हाल के दिनों में का फॉर्म भी ऊपर-नीचे हो रहा है। इसके अलावा अर्शदीप के साथ टीम में किस गेंदबाज को मौका दिया जाए, यह बड़ा सवाल रह रहा है। मयंक यादव, प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया। लेकिन अब तक इन्होंने कुछ खास कमाल नहीं किया है। यही कारण है कि न्यूजीलैंड दौरे के लिए अनुभवी भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी कराई गई है।

इसे भी पढ़ें: चौथे T20I में West Indies से मिली हार, Shreyas Iyer ने गेंदबाजी को माना जिम्मेदार

स्पिनर्स कौन होंगे?

स्पिनर्स की बात करें तो अक्षर पटेल नियमित खेलते नजर आते हैं। लेकिन उनके साथ दूसरा स्पिनर कौन होगा यह बड़ा सवाल रहता है? कभी टीम में वॉशिंगटन सुंदर होते हैं तो कभी कुलदीप यादव को मौका मिल जाता है। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने बीच में अच्छा खेल दिखाया था। अगला विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होना है जहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। ऐसे में टीम इंडिया को तेज गेंदबाजी पर खास ध्यान देना होगा। इसके अलावा फील्डिंग में भी टीम इंडिया लगातार कई बड़े मौके पर कैच छोड़ रही है जिसका नुकसान टीम को होता है। इसमें भी सुधार की जरूरत है।

Thu, 15 Oct 2026 18:37:00 +0530

  Videos
See all

Panchayat Aaj Tak: सचिन पायलट के आरोप पर क्या बोले प्रेमचंद बैरवा? #premchandbairwa #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T13:34:18+00:00

AAJTAK 2 | BANGLADESH पर बयान देकर NEHA BORA ने नया विवाद खड़ा कर दिया! फंस गए RAHUL GANDHI | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T13:35:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers