सिक्सर किंग बन गए अभिषेक शर्मा, रच दिया T20I क्रिकेट में नया इतिहास, ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
Abhishek Sharma Record: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मैदान पर उतरते हैं, तो अक्सर कोई न कोई रिकॉर्ड बनाकर ही वापस लौटते हैं. अब बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे टी-20 मैच में अभिषेक 29 रन बनाकर ही आउट हो गए, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिया है. अपनी पारी में लगाए एक सिक्स की बदौलत अभिषेक ने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा और वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
अभिषेक शर्मा ने खेली 29 रनों की शानदार पारी
वेस्टइंडीज के साथ खेले गए चौथे टी-20 मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह अपनी पारी को बड़ा नहीं बना सकगे. अभिषेक 24 गेंद पर 29 रन की पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया. अभिषेक ने संजू सैमसन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 60 रनों की पार्टनरशिप बनाई थी. इतना ही नहीं सिर्फ 3 ओवर में ही टीम ने 50 रनों का स्कोर बना लिया था.
???????????????????????? ????????????????, ???????????????????????????? ???????????????????????? ????????????????. ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 14, 2026
Local boy #NitishKumarReddy takes a blow, dusts it off, and launches two consecutive maximums into the stands! ????#INDvWI 4th T20I | LIVE NOW ???? https://t.co/u6TUkXnpvZ pic.twitter.com/mwaO1431Ka
सिक्सर किंग बने अभिषेक शर्मा
कैरेबियाई टीम के खिलाफ खेले गए चौथे टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में एक सिक्स लगाया और इसी के साथ उन्होंने बड़ा कारनामा कर दिया. जी हां, अभिषेक टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने साल 2022 में 68 छक्के लगाए थे. अब अभिषेक इस साल 2026 में 69 छक्के लगा चुके हैं.
Abhishek Sharma creates history with 69 sixes in a calendar year, setting a new record among Full-Member nations. pic.twitter.com/U2XwA0mxAK
— Sunrisers Xtra (@SRHXtra) October 15, 2026
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पूरे किए 1000 रन
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैदान में अभिषेक शर्मा ने 29 रन की पारी खेली और अपनी पारी में 25 रन बनाते ही उन्होंने राजीव गांधी स्टेडियम में एक हजार रन पूरे कर लिए हैं. पूर्व दिग्गज ओपनर शिखर धवन के बाद अभिषेक इस मैदान पर एक हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
टीम इंडिया को मिली 24 रन से हार
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. नतीजन, वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी. एक बार फिर कैरेबियाई कप्तान शे होप का बल्ला चला और उन्होंने नाबाद शतक ठोका. शे होप की 102 रनों की पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन बोर्ड पर लगाए.
West Indies level the series 2-2.
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
An important decider awaits in Bengaluru on Saturday.
Scorecard ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/i7juMPuEe9
वहीं, 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 19.3 ओवरों में 223 रन बनाए और 24 रन से मैच हार गई. टीम इंडिया की इस हार के साथ ही सीरीज 2-2 की बराबरी पर पहुंच चुकी है और अब पांचवां मैच ही निर्णायक होगा. जो टीम पांचवें टी-20 मैच को जीतेगी, वही सीरीज अपने नाम करेगी.
ये भी पढ़ें: 'मुझे कुछ दिक्कतें आ सकती हैं...', कप्तान शे होप मैच जीतने के बाद ये क्या बोल गए, वायरल हुआ बयान
दशहरे से पहले 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को तोहफा, मिलेगा 78 दिन के बोनस का लाभ, खाते में आएगी 17951 रुपए तक राशि
रेलवे के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है । दशहरे से पहले केन्द्र की मोदी सरकार ने बोनस का ऐलान कर दिया है। बुधवार, 14 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 11 लाख 40 हजार 770 रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता से जुड़े बोनस (PLB) के रूप में 2009.61 करोड़ रुपये के भुगतान को स्वीकृति दी गई।
रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना को देखते हुए यह मंजूरी दी गई है। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में रेलवे ने रिकॉर्ड 1670 मिलियन टन माल लादा और लगभग 7.41 बिलियन यात्रियों को परिवहन प्रदान किया।
हर साल दशहरे से पहले होता है बोनस का ऐलान
प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले पात्र रेल कर्मचारियों को उत्पादकता से जुड़े बोनस का भुगतान किया जाता है। इस वर्ष भी, लगभग 11.40 लाख गैर-राजपत्रित रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी (प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस ) राशि का भुगतान किया जाएगा। पात्र रेल कर्मचारियों को अधिकतम 78 दिनों के लिए 17,951 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
ये रहेंगे पात्र
यह राशि रेल कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों जैसे ट्रैक मेंटेनेंस कर्मी, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, तकनीशियन सहायक, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप ‘सी’ स्टाफ को दी जाएगी। हालांकि, सभी कर्मचारी को मिलने वाली वास्तविक राशि तय नियमों और बोनस की गणना के आधार पर तय होगी। इसका मतलब है कि रेलवे के कई अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों को इस बोनस का लाभ मिलेगा।
कैसे तय होती है बोनस की राशि
पीएलबी के भुगतान के लिए मासिक वेतन की सीमा 7000 रुपये (सीमा 2014-15 से लागू है ) तय की गई है। इसके तहत किसी पात्र कर्मचारी का वेतन 7,000 से ज्यादा होने पर भी बोनस की गणना निर्धारित सीमा के आधार पर होगी। 78 दिन के बोनस के लिए अधिकतम भुगतान 17,951 रुपए निर्धारित है।
- एक दिन का काल्पनिक वेतन: तय सीमा/ 30.4 दिन
- 7,000/30.4 = 230.26 (एक दिन की सैलरी 230.26 रुपए)।
- 78 दिन का कुल बोनस: 230.26 × 78 दिन = 17,951 रुपए
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News










