Responsive Scrollable Menu

'उनके बिना क्रिकेट उबाऊ हो जाता है...', पूर्व अंपायर ने जमकर की विराट कोहली की तारीफ, बोले- 'मैं उसे बचपन से जानता हूं'

Anil Chowdhary Statement On Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली कितने आक्रामक खिलाड़ी हैं, ये बात तो जगजाहिर है. ऐसे में विराट कोहली कई बार मैदान पर विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से भिड़ भी जाते हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट हो या फिर आईपीएल, हर जगह उनकी एनर्जी एक जैसी देखी जाती है और वह अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए बेस्ट देते हैं. विराट कोहली अब टेस्ट और टी-20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन वह वनडे क्रिकेट में और आईपीएल में खेलते नजर आते हैं. अब पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने विराट की इस एनर्जेटिक प्रदर्शन पर बयान दिया है. उनका कहना है कि विराट जैसे खिलाड़ी न हो, तो खेल उबाऊ लगने लगता है.

'विराट कोहली जैसे खिलाड़ी नहीं होंगे तो उबाऊ हो जाएगा खेल'

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि विराट कोहली मैदान पर काफी एनर्जी लेकर आते हैं. वह हर गेंद को चियर करते हैं और मैदान पर खुलकर रिएक्ट करते हैं. कई बार गेंदबाजों ने तो ये तक कहा है कि विराट विकेट को गेंदबाज से भी ज्यादा सेलिब्रेट करते हैं. उनकी इस एनर्जी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि इससे क्रिकेट के मैदान पर जान आ जाती है. अब इस बात को खुद पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने भी माना है. उनका कहना है कि विराट कोहली जैसे खिलाड़ी न हों, तो खेल उबाऊ हो जाएगा.

अनिल चौधरी ने कहा, "असल में, विराट कोहली को मैं अच्छे से समझता हूं, क्योंकि मैंने बचपन से ही उनके मैचों में अंपायरिंग की थी, इसलिए मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं. उनके मन में कोई गलत भावना नहीं होती. वे कभी-कभी आक्रामक प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन अगर आप सही हैं, तो वे आपको थम्स अप भी देंगे. ओवरों के बीच, वे आपके पास आकर आपकी कमर पर हाथ रख सकते हैं. लेकिन वे एक लाइवली कैरेक्टर हैं. उनके जैसे खिलाड़ी होने चाहिए वरना, खेल उबाऊ हो जाएगा."

विराट और गंभीर की फाइट पर दी प्रतिक्रिया

विराट कोहली और गौतम गंभीर 2 बार आईपीएल के दौरान मैदान पर भिड़ चुके हैं. पहली बार आईपीएल 2013 के दौरान विराट और गंभीर आपस में भिड़े थे और दोनों के बीच काफी गर्मागर्मी देखने को मिली थी. फिर 2023 में जब गंभीर LSG के हेड कोच थे, तब दूसरी बार दोनों के बीच भिड़ंत देखने को मिली थी.

पूर्व कोच अनिल कुंबले ने आगे कहा, "मुझे पता था कि विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच ऐसा कुछ होगा क्योंकि वे दोनों उत्तर भारत से हैं और उत्तर भारत के खिलाड़ी आक्रामकता के साथ खेलते हैं. अगर वे उस आक्रामकता के साथ नहीं खेलेंगे, तो उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं होगा. अगर आप खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा पाबंदियां लगा देंगे, तो खेल का मजा ही नहीं रहेगा. लेकिन एक सीमा होती है और उसे पार नहीं किया जाना चाहिए."

विराट कोहली अगली बार कब एक्शन में दिखेंगे?

विराट कोहली टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते नजर आते हैं. ऐसे में विराट कोहली अब अगली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ सितंबर में खेली जाने वाली वनडे सीरीज में ही एक्शन में दिखेंगे. सितंबर में भारत वेस्टइंडीज के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज की मेजबानी करने वाला है, जहां एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते दिखेंगे.

ये भी पढ़ें: जुगाड़ हो तो ऐसा! बल्ला बदलने को कहा, तो बल्लेबाज ने किया कुछ ऐसा, अंपायर भी नहीं रोक पाए हंसी, वायरल VIDEO

Continue reading on the app

हो गया ऐलान! रोहित शर्मा वर्ल्ड कप स्क्वाड से बाहर, दिग्गज ने यशस्वी और हर्षित को दिया मौका, देखें पूरी टीम

India Squad for ODI World Cup 2027 :  वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में 4 अक्टूबर से लेकर 21 नवंबर तक होने वाला है. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और दुनिया भर के तमाम दिग्गज अपना-अपना वर्ल्ड कप स्क्वाड चुन रहे हैं. वो टीम इंडिया के उन 15 खिलाड़ियों का चुनाव कर रहे हैं, जो इंडियन क्रिकेट टीम के लिए वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखाई देंगे. इसी कड़ी में अब एक और भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर ने अपना टीम इंडिया का स्क्वाड चुना है. 

इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने टीम इंडिया के स्क्वाड से रोहित शर्मा को बाहर कर दिया है. उनके इस फैसले ने सभी को हौरान कर दिया है. रोहित को वर्ल्ड कप में खेलते देखने के उनके और टीम इंडिया के तमाम क्रिकेट फैंस कर रहे हैं, लेकिन अब उनको टीम इंडिया के स्क्वाड से ही बाहर कर दिया गया है. ये पूर्व भारतीय क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि आकाश चोपड़ा हैं. 

आकाश चोपड़ा ने चुना वनडे वर्ल्ड कप 2027 का स्क्वाड

आकाश चोपड़ा ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपना स्क्वाड चुना है. उन्होंने रोहित शर्मा को बाहर करने के साथ-साथ भुवनेश्वर कुमार को भी मौका नहीं दिया है, जिनको ज्यादातर क्रिकेटर्स अपने स्क्वाड में शामिल कर रहे हैं. आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया में हर्षित राणा को मौका दिया है. वहीं उन्होंने रोहित शर्मा की जगह पर टीम इंडिया के स्क्वाड में यशस्वी जायसवाल को चुका है. 

आकाश चोपड़ा ने ऋषभ पंत को भी नहीं दिया मौका

आकाश चोपड़ा ने रवि शास्त्री के लिए चुने गए टीम इंडिया के स्क्वाड में ही फेर बदल किया है, जो स्क्वाड शास्त्री ने चुना था उसमें आकाश ने कुछ बदलाव किए हैं. रवि ने रोहित शर्मा को मौका दिया था, जबकि आकाश ने उनको बाहर कर दिया है. वहीं भुवनेश्वर कुमार को शास्त्री ने मौका दिया था और आकाश चोपड़ा ने शमी को मौका दिया है. इस टीम से आकाश ने ऋषभ पंत को भी बाहर कर दिया है, जिनको रवि शास्त्री ने अपने स्क्वाड में चुना था.  

आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को रखा है, जिसमें उन्होंने अर्शदीप सिंह को चुना है. वहीं रवि शास्त्री की टीम में बाएं हाथ का तेज गेंदबाज मिसिंग है. इसके अलावा आकाश ने कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के साथ टीम में वाशिंगटन सुंदर को भी मौका दिया है. ईशान किशन और केएल राहुल के रूप में उन्होंने टीम में 2 विकेटकीपर बल्लेबाज को रखा है.

आकाश चोपड़ा का वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए स्क्वाड

यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव.

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा ने की थी. उस समय टीम में शुभमन गिल भी मौजूद थे. इसके अलावा टीम में ईशान किशन को भी मौका मिला था. वहीं अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी तब टीम में मौजूद नहीं थे. कुलदीप यादव 2023 वर्ल्ड कप में खेले थे. उनके साथ जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की तिकड़ी टीम में मौजूद थी.

ये भी पढ़ें : 'मुझे किसी का डर नहीं...' हिंदू-मुस्लिम एजेंडे पर शमी का बयान वायरल, वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने पर कही ये बात

Continue reading on the app

  Sports

Video: दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंका रवाना, बदले हुए लुक में नजर आए कई खिलाड़ी

दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंका रवाना, बदले हुए लुक में नजर आए कई खिलाड़ी Tue, 4 Aug 2026 15:19:49 +0530

  Videos
See all

कांवड़ यात्रा में सुरक्षा का पूरा इंतजाम! Delhi-Ghaziabad से Ground Report | UP News | Hindi News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T10:46:57+00:00

Jammu Kashmir Floods: जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही | Weather News | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T10:44:36+00:00

Ranchi Students Protest: रांची में JPSC कार्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन! | Hemant Soren | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T10:45:41+00:00

UP Politics: "मार्शलों के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की का काम किया गया" CM Yogi का बड़ा बयान | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T10:46:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers