हो गया ऐलान! रोहित शर्मा वर्ल्ड कप स्क्वाड से बाहर, दिग्गज ने यशस्वी और हर्षित को दिया मौका, देखें पूरी टीम
India Squad for ODI World Cup 2027 : वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में 4 अक्टूबर से लेकर 21 नवंबर तक होने वाला है. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और दुनिया भर के तमाम दिग्गज अपना-अपना वर्ल्ड कप स्क्वाड चुन रहे हैं. वो टीम इंडिया के उन 15 खिलाड़ियों का चुनाव कर रहे हैं, जो इंडियन क्रिकेट टीम के लिए वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखाई देंगे. इसी कड़ी में अब एक और भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर ने अपना टीम इंडिया का स्क्वाड चुना है.
इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने टीम इंडिया के स्क्वाड से रोहित शर्मा को बाहर कर दिया है. उनके इस फैसले ने सभी को हौरान कर दिया है. रोहित को वर्ल्ड कप में खेलते देखने के उनके और टीम इंडिया के तमाम क्रिकेट फैंस कर रहे हैं, लेकिन अब उनको टीम इंडिया के स्क्वाड से ही बाहर कर दिया गया है. ये पूर्व भारतीय क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि आकाश चोपड़ा हैं.
आकाश चोपड़ा ने चुना वनडे वर्ल्ड कप 2027 का स्क्वाड
आकाश चोपड़ा ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपना स्क्वाड चुना है. उन्होंने रोहित शर्मा को बाहर करने के साथ-साथ भुवनेश्वर कुमार को भी मौका नहीं दिया है, जिनको ज्यादातर क्रिकेटर्स अपने स्क्वाड में शामिल कर रहे हैं. आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया में हर्षित राणा को मौका दिया है. वहीं उन्होंने रोहित शर्मा की जगह पर टीम इंडिया के स्क्वाड में यशस्वी जायसवाल को चुका है.
How good is Ravi Shastri's ODI World Cup 2027 Squad? #Aakashvani #ODIWorldCup pic.twitter.com/N1XCsWL6yX
— Aakash Chopra (@cricketaakash) August 4, 2026
आकाश चोपड़ा ने ऋषभ पंत को भी नहीं दिया मौका
आकाश चोपड़ा ने रवि शास्त्री के लिए चुने गए टीम इंडिया के स्क्वाड में ही फेर बदल किया है, जो स्क्वाड शास्त्री ने चुना था उसमें आकाश ने कुछ बदलाव किए हैं. रवि ने रोहित शर्मा को मौका दिया था, जबकि आकाश ने उनको बाहर कर दिया है. वहीं भुवनेश्वर कुमार को शास्त्री ने मौका दिया था और आकाश चोपड़ा ने शमी को मौका दिया है. इस टीम से आकाश ने ऋषभ पंत को भी बाहर कर दिया है, जिनको रवि शास्त्री ने अपने स्क्वाड में चुना था.
???? INDIA'S SQUAD FOR THE UPCOMING 2027 ODI WC BY AAKASH CHOPRA ????
— Indian Cricket (@IndianCricketHQ) August 3, 2026
Harshit Rana
Mohammed Shami
Arshdeep Singh
Mohammed Siraj
Jasprit Bumrah
Kuldeep Yadav
Washington Sundar
Axar Patel
Hardik Pandya
Ishan Kishan (Wicketkeeper)
KL Rahul (Wicketkeeper)
Shreyas Iyer (Vice-Captain)… pic.twitter.com/CF9scOyWWQ
आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को रखा है, जिसमें उन्होंने अर्शदीप सिंह को चुना है. वहीं रवि शास्त्री की टीम में बाएं हाथ का तेज गेंदबाज मिसिंग है. इसके अलावा आकाश ने कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के साथ टीम में वाशिंगटन सुंदर को भी मौका दिया है. ईशान किशन और केएल राहुल के रूप में उन्होंने टीम में 2 विकेटकीपर बल्लेबाज को रखा है.
आकाश चोपड़ा का वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए स्क्वाड
यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव.
2️⃣1️⃣st 100-run partnership in ODIs ????
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
Rohit Sharma ???? Virat Kohli ????
Updates ▶️ https://t.co/pLZ2PvDH5G#TeamIndia | #ENGvIND | @ImRo45 | @imVkohli pic.twitter.com/kGuUzgeEQT
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा ने की थी. उस समय टीम में शुभमन गिल भी मौजूद थे. इसके अलावा टीम में ईशान किशन को भी मौका मिला था. वहीं अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी तब टीम में मौजूद नहीं थे. कुलदीप यादव 2023 वर्ल्ड कप में खेले थे. उनके साथ जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की तिकड़ी टीम में मौजूद थी.
ये भी पढ़ें : 'मुझे किसी का डर नहीं...' हिंदू-मुस्लिम एजेंडे पर शमी का बयान वायरल, वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने पर कही ये बात
'राम मंदिर के विरोध में थी कांग्रेस', चढ़ावा विवाद पर रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब, राज्यसभा की कार्यवाही ठप
Ram Mandir Donation: राम मंदिर ट्रस्ट के चढ़ावे और प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ, जिसके कारण सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित करनी पड़ी. नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से इस मामले पर जवाब मांगा. इस पर पलटवार करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर अतीत में भगवान राम का अपमान करने का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18




















