Responsive Scrollable Menu

IND vs WI 4th T20 Live Streaming: फ्री में कब-कहां-कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला

IND vs WI 4th T20 Update: भारत-वेस्टइंडीज का मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद में होगा। जानें मैच का समय, टीवी टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।

Continue reading on the app

पायलटों की नो-एंट्री...मोदी के दोस्त मैक्रों के देश ने पाकिस्तानियों पर ले लिया होश उड़ाने वाला फैसला

एयर फ़्रांस ने बुधवार को पुष्टि की कि वह इज़राइल के नए प्रतिबंधों का पालन कर रहा है। इन प्रतिबंधों के तहत, उन देशों के पायलट और केबिन क्रू सदस्य इज़राइल के लिए या उसके ऊपर से उड़ान नहीं भर सकते, जिनके इज़राइल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं। एयर फ़्रांस ने कहा कि उसने पाकिस्तानी पायलटों और क्रू सदस्यों को इज़राइल आने-जाने वाली उड़ानों का संचालन करने से रोक दिया है। इस नीति से पाकिस्तान सहित 31 देशों के नागरिक प्रभावित होते हैं, और इसने फ़्रांसीसी क़ानून के तहत एयरलाइन कर्मचारियों के साथ संभावित भेदभाव को लेकर चिंताएँ पैदा कर दी हैं।

इसे भी पढ़ें: Sunil Bharti Mittal को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, मैक्रों ने दिया Legion of Honour 
मुस्लिम-बहुसंख्यक देशों के नागरिकों पर पाबंदियां


अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इज़राइली मीडिया और फ्रांसीसी खोजी प्रकाशन 'मीडियापार्ट' द्वारा बताई गई इन पाबंदियों में कई मुस्लिम-बहुसंख्यक देशों के नागरिक शामिल हैं, जिनमें अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, ईरान, ओमान, सऊदी अरब, पाकिस्तान और नाइजर शामिल हैं। अल जज़ीरा ने एयर फ्रांस के एक बयान का हवाला देते हुए कहा सभी एयरलाइंस की तरह, एयर फ्रांस के लिए भी उन देशों के अधिकारियों द्वारा तय किए गए प्रवेश नियमों का पालन करना ज़रूरी है जहाँ वह सेवाएँ देती है; यह नियम उसके ग्राहकों और कर्मचारियों, दोनों पर लागू होते हैं। एयरलाइन ने आगे कहा तेल अवीव जाने वाली उड़ानों के लिए इज़राइली अधिकारियों द्वारा लागू किए गए नए नियमों के बारे में संबंधित कर्मचारियों को सूचित कर दिया गया है। यह कदम फ्लाईदुबई की उड़ान में ओमान के को-पायलट द्वारा किए गए हमले के बाद उठाया गया है यह कदम 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की एक उड़ान में ओमान के को-पायलट द्वारा किए गए आतंकी हमले की कोशिश के बाद उठाया गया है। ओमान उन देशों में से एक है जिनके इज़राइल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं। पाकिस्तान सहित 31 देशों के एयरलाइन क्रू पर एयर फ्रांस द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद, शिकागो स्थित यूनाइटेड एयरलाइंस ने अपने पायलटों और केबिन क्रू को इज़राइल आने-जाने वाली उड़ानों के लिए राष्ट्रीयता-आधारित नियमों के बारे में सूचित किया। गौरतलब है कि इन पाबंदियों ने अंतरराष्ट्रीय विमानन पर इनके असर और इस बात पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या इज़राइली नियमों का पालन करने के लिए अन्य एयरलाइंस भी ऐसा ही करेंगी। 

इसे भी पढ़ें: Trump On France Protests| दिल्ली में लाठी नहीं चली, फ्रांस में क्यों आग लगी?
किन देशों के नागरिकों पर इज़राइल की उड़ानों में काम करने पर रोक है?


ch-aviation के अनुसार, यूनाइटेड एयरलाइंस के इंटरनल शेड्यूलिंग मेमो में 29 देशों का ज़िक्र है जिनके नागरिकों को तेल अवीव आने-जाने वाली उड़ानों में काम करने से रोका जा सकता है। इन देशों में अफ़गानिस्तान, अल्जीरिया, बांग्लादेश, ब्रुनेई, कोमोरोस, क्यूबा, ​​जिबूती, इंडोनेशिया, ईरान, इराक, कुवैत, लेबनान, लीबिया, मलेशिया, मालदीव, माली, मॉरिटानिया, नाइजर, उत्तर कोरिया, ओमान, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, सोमालिया, सूडान, सीरिया, ट्यूनीशिया, वेनेजुएला और यमन शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, FlyDubai पर आतंकी हमले की कोशिश से पहले भी इज़राइल की पाबंदियां लागू थीं, लेकिन उन्हें सख्ती से लागू नहीं किया जाता था। इज़राइली अधिकारी मुख्य रूप से विदेशी एयरलाइंस पर निर्भर थे ताकि यह पक्का किया जा सके कि जिन देशों के साथ इज़राइल के राजनयिक संबंध नहीं हैं, वहां के क्रू मेंबर देश की उड़ानों में शामिल न हों; वे खुद उनकी राष्ट्रीयता की जांच नहीं करते थे।

Continue reading on the app

  Sports

Jasprit Bumrah पर निर्भरता और दिशाहीन बॉलिंग, क्या T20 World Cup जीत पाएगी Team India?

भारतीय क्रिकेट टीम ने इस साल T20 विश्व कप का किताब एक बार फिर से अपने नाम किया है। यह लगातार दूसरा मौका है जब टीम इंडिया ने यह किताब जीता था। हालांकि, उसके बाद टीम इंडिया में कई परिवर्तन हुए। सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया। हालांकि वर्तमान स्थिति में देखें तो टीम इंडिया कई मौके पर लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने आयरलैंड और इंग्लैंड में बेहद खराब प्रदर्शन किया। वर्तमान में देखें तो अपनी ही जमीन पर वेस्टइंडीज के खिलाफ भी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। वर्तमान में देखें तो टीम इंडिया में ऐसी कई कमजोरी नजर आती है जो उसके 2028 T20 वर्ल्ड कप अभियान को कमजोर कर सकती है। T20 वर्ल्ड कप 2018 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होना है।

इसे भी पढ़ें: Series बराबर करने के इरादे से South Africa का मास्टरस्ट्रोक, Team Squad में बड़ा बदलाव

बल्लेबाजी में ये है कमजोरी

अगर टीम इंडिया को क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखना है तो समय रहते अपनी गलतियों और कमजोरियों को दूर करनी होगी। वर्तमान में देखें तो टीम इंडिया अपने ओपनिंग बल्लेबाजों पर ज्यादा डिपेंडेंट है। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी ऐसे खिलाड़ी हैं जो मौका मिलने पर टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब हो जा रहे हैं। इसके अलावा ईशान किशन भी तीसरे नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन उसके बाद के खिलाड़ियों में निरंतरता की कमी देखी जा रही है जिसकी वजह से मिडिल ऑर्डर कमजोर सा दिखाई दे रहा है। ऐसे में टीम इंडिया वर्तमान में कई प्रयोग कर रही है। लेकिन विश्व कप जीतने के लिए मिडिल ओवर में स्थिरता बेहद जरूरी है।

ऑलराउंडर पर भी ज्यादा जोर

टीम इंडिया में वर्तमान में देखें तो ऑलराउंडर पर भी ज्यादा जोर दिया जा रहा है। यही कारण है कई प्रयोग हो रहा है। शिवम दुबे के अलावा वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, नमम धीर जैसे खिलाड़ियों को T20 में कई मौके दिए जा रहे हैं। कई बार यह खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन कई बार यह फ्लॉप होते हैं जिसका असर सीधे-सीधे टीम के प्रदर्शन पर पड़ता है। पहले हार्दिक पांड्या की उपस्थिति में कम से कम ऑलराउंडर का स्टॉल भरा रहता था। वर्तमान में हार्दिक पांड्या टीम में नहीं है। लेकिन अगर वह अपनी फिटनेस को साबित करने में कामयाब हो जाते हैं तो टीम की बड़ी समस्या सॉल्व हो सकती है।
 


गेंदबाजी बड़ी कमजोरी

टीम के लिए सबसे बड़ी कमजोरी वर्तमान में देखें तो गेंदबाजी है। जसप्रीत बुमराह अगर नहीं खेल रहे होते हैं तो गेंदबाजी बेहद ही कमजोर और दिशाहीन नजर आती है। अर्शदीप सिंह अनुभवी और सीनियर खिलाड़ी जरूर है। लेकिन बड़े मौके पर वह कुछ खास कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। हाल के दिनों में का फॉर्म भी ऊपर-नीचे हो रहा है। इसके अलावा अर्शदीप के साथ टीम में किस गेंदबाज को मौका दिया जाए, यह बड़ा सवाल रह रहा है। मयंक यादव, प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया। लेकिन अब तक इन्होंने कुछ खास कमाल नहीं किया है। यही कारण है कि न्यूजीलैंड दौरे के लिए अनुभवी भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी कराई गई है।

इसे भी पढ़ें: चौथे T20I में West Indies से मिली हार, Shreyas Iyer ने गेंदबाजी को माना जिम्मेदार

स्पिनर्स कौन होंगे?

स्पिनर्स की बात करें तो अक्षर पटेल नियमित खेलते नजर आते हैं। लेकिन उनके साथ दूसरा स्पिनर कौन होगा यह बड़ा सवाल रहता है? कभी टीम में वॉशिंगटन सुंदर होते हैं तो कभी कुलदीप यादव को मौका मिल जाता है। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने बीच में अच्छा खेल दिखाया था। अगला विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होना है जहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। ऐसे में टीम इंडिया को तेज गेंदबाजी पर खास ध्यान देना होगा। इसके अलावा फील्डिंग में भी टीम इंडिया लगातार कई बड़े मौके पर कैच छोड़ रही है जिसका नुकसान टीम को होता है। इसमें भी सुधार की जरूरत है।

Thu, 15 Oct 2026 18:37:00 +0530

  Videos
See all

Panchayat Aaj Tak: सचिन पायलट के आरोप पर क्या बोले प्रेमचंद बैरवा? #premchandbairwa #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T13:34:18+00:00

AAJTAK 2 | BANGLADESH पर बयान देकर NEHA BORA ने नया विवाद खड़ा कर दिया! फंस गए RAHUL GANDHI | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T13:35:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers