'ऊपर से नीचे तक... सबको देंगे सजा, अपने पास सबूत रखिए', राहुल गांधी ने पुलिस को खुली चेतावनी
Rahul Gandhi Press Conference: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और देशभर में एसआईआर को रोकने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन को लेकर सियासी घमासान जारी है. इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को मीडिया से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित छात्रों को एक दूसरे के कंधों पर हाथ रखकर कहा कि ये हिंदुस्तान है, इसे अच्छी तरह से देख लीजिए. यहां कोई हिंदू नहीं है कोई मुस्लिम नहीं है, कोई किसी जाति का नहीं है, कोई स्त्री नहीं है कोई पुरुष नहीं है. एक आवाज है एक प्रोटेस्ट है हिंदुस्तान की आवाज और आप इस आवाज के सामने खड़े हो.
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी इस आवाज के सामने खड़े हैं. मैं आपको सुझाव देता हूं इस आवाज के सामने खड़े मत होइए, इस आवाज के सामने कोई खड़ा नहीं हो सकता. उन्होंने दिल्ली पुलिस को लेकर कहा कि मैं आपको प्यार से कहना चाहता हूं, मैंने सारे छात्रों को कहा है कि वीडियो के साथ अपने पास रिकॉर्ड रखिए. इन सबको कहा है और हर स्टूडेंट से मैं कह रहा हूं आप वीडियो बनाइए और एविडेंस रखिए और एविडेंस हमारे पास भेजिए. जब ये पूरा का पूरा मामला खत्म होगा. तो फिर हम उस एविडेंस का हम प्रयोग करेंगे. जिनको सजा देनी होगी उनको हम सजा देंगे ज्ञानेश कुमार से लेकर ऊपर से नीचे तक.
राहुल गांधी ने कहा कि जो भी कांस्टेबल हमारे बच्चों पर हाथ उठा रहा है सभी का सबूत अपने पास रखिए और घबराइए मत. राहुल गांधी ने कहा कि एक प्रोटेस्ट है, एक आवाज है देश की आवाज और उस आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है. मैंने
Bigg Boss 20: गौहर खान का काजी तौकीर की हरकतों पर फूटा गुस्सा, वीडियो शेयर कर रॉकस्टार को सुनाई खरी खोटी
Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर में जब से वाइल्ड कार्ड सदस्यों की एंट्री हुई है, तब से घर का पूरा समीकरण ही बदल गया है. पिछले एपिसोड में अरिश्फा और गुल्लू के बीच लड़ाई देखने को मिली. जब नॉमिनेशन टास्क हो रहा था उस समय दोनों एक दूसरे को लेकर तरह-तरह की बातें करते नजर आए. वहीं, दूसरी तरफ काजी तौकीर और स्काउट के बीच भी जमकर बहस हुई. काजी लड़ाई के साथ अपना मस्तमौला अंदाज दिखाते हुए नजर आए. इस हफ्ते करीब 11 कंटेस्टेंट्स नोमिनेटेड हैं. जिसकी एक लाइफ बची है, उसके लिए खतरे की घंटी मंडरा रही है. हालांकि, कल के एपिसोड में काजी ने स्काउट के साथ ऐसी हरकत की जो किसी को भी पसंद नहीं आई. इसके लिए गौहर खान ने काजी पर अपना गुस्सा जाहिर किया है.
स्काउट और काजी ने की मौजमस्ती
दरअसल, पिछले एपिसोड में काजी और स्काउट लड़ाई के बाद एक दूसरे से बात करते हुए नजर आए. दोनों बिग बॉस के घर में साथ में चिल कर रहे थे. इसी बीच दोनों के बीच फन शुरू हो गया था. काजी ने स्काउट से कहा कि वह उन्हें जोर धक्का दें और वह खुद को संभालेंगे. जिसके बाद स्काउट काजी को कई बार धक्का देते हैं, लेकिन काजी गिरते नहीं है. इसके बाद काजी अचानक स्काउट को जोर से पकड़र उनके कान में मुंह भरकर थूक देते हैं. हालांकि, यहां तक दोनों के बीच फन भी हो रहा था. ये कान में थूकने वाला मुद्दा तब बना जब नकुल धुल ने स्काउट को बताया कि काजी ने जानबूझकर उनके कान में थूका था और वह हंसकर कर सबको बता रहे हैं. काजी कान में थूकने वाली बात जिस तरीके से सबको बताते हुए नजर आए, वह सही नहीं था. उसके लिए सोशल मीडिया पर लोगों ने काजी पर अपनी नाराजगी जाहिर की.
गौहर खान का काजी तौकीर पर फूटा गुस्सा
गौहर खान शुरुआत में काजी तौकीर की जमकर तारीफ करती नजर आईं. उन्होंने कई बार काजी के सपोर्ट में वीडियो भी बनाई. काजी ने पिछले एपिसोड में स्काउट के कान में थूक दिया था, जो गौहर खान को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. उन्होंने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि कई बार जब किसी की ज्यादा तारीफ होती है तो डर होता है कि कहीं वो सिर पर न चढ़ जाए. उन्होंने कहा, 'क्या होता है ना... जब आपकी बहुत ज्यादा तारीफ की जाती है, तो कई बार डर ये होता है कि कही वो सिस पर न चढ़ जाए. मैंने अपने पहले हफ्ते में कहा था कि मैं चाहती हूं कि काजी कुछ गलत न करें और ना ही गलत रास्ते पर जाए. लेकिन वो गलत गए. मेरा मानना है कि उसके कान में थूकना या उसके बारे में बोस्ट करना.. ये बहुत ही गलत है.'
Imagine even @GAUAHAR_KHAN is calling out that joker Qazi...????????
— ???????????????????? (@OgVivaaditRavi) October 14, 2026
The Downfall Of Qazi in BB is Unreal from last week????????#BiggBoss20 • #ScoutOp • #YungDSA pic.twitter.com/aFsSozJX90
गौहर खान ने काजी को बताया इरिटेटिंग
इसके आगे उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि इस वीकेंड का वार पर सलमान खान काजी की इस हरकत पर बात करें और जो उनका मजाक चल रहा है वो ओवर द टॉप जा रहा है. उन्होंने आगे कहा, 'मैं चाहती हूं कि इस वीकेंड के वार में सलमान खान उसे जरूर बताएं कि कहीं जो आपका मजाक चल रहा है वो थोड़ा सा ओवर द टॉप जा रहा है और उसका मजाक थोड़ा इरिटेटिंग हो रहा है. जो उन्हें स्काउट के साथ किया, वो कूल नहीं था.'
ये भी पढ़ें: 'प्रहार' से 'राणाबाली' तक, इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश, इन बड़े स्टार्स की फिल्म हो रही रिलीज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










