Responsive Scrollable Menu

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR से तमिलनाडु तक भारी बारिश का अलर्ट, 6 राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार 15 अक्टूबर को उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का असर देखने को मिल सकता है. दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु और केरल समेत कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की भी आशंका है. उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून की गतिविधियों के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में लोगों को बारिश और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है.

दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है. इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर हवा के झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है. खराब मौसम के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर रहने से बचने और बिजली कड़कने के समय सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी जाती है.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने में चुनाव कराने का निर्देश

 

Continue reading on the app

अमिताभ बच्चन से ज्यादा फीस लेना चाहते थे नाना पाटेकर, इस एक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Nana Patekar And Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शानदार एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) अब हमारे बीच नहीं रहे, आज भी उनकी दमदार एक्टिंग और डायलॉग बोलने का अंदाज हमेशा याद किया जाएगा. उनका 8 अक्टूबर 2026 को 75 साल की उम्र में निधन हो गया था. जिससे फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा. नाना ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई ऐसी फिल्में दीं, जिनके डायलॉग हमारी जुबान पर चढ़े रहते हैं. हाल ही में एक्टर कमलेश सावंत (Kamlesh Sawant) ने उनसे जुड़ा एक ऐसा दिलचस्प किस्सा सुनाया है, जो उनकी पर्सनैलिटी और अंदाज को दिखाता है. कमलेश के मुताबिक, नाना पाटेकर ने एक बार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ काम करने के लिए उनसे एक रुपये ज्यादा फीस की डिमांड रखी थी. कहा जाता है कि उस फिल्म में अमिताभ को एक करोड़ रुपये मिले थे, जबकि नाना ने एक करोड़ एक रुपये फीस ली थी. 

नाना के साथ में नहीं था कमलेश का एक भी सीन

नाना पाटेकर अपनी बेबाक बातों और अलग स्टाइल के लिए जाने जाते थे. वह अपने काम को लेकर भी काफी सीरियस रहते थे. कमलेश सावंत ने पिंकविला के साथ बातचीत में नाना से जुड़ी कई बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि उन्हें एक फिल्म में नाना पाटेकर के साथ काम करने का मौका मिला था, लेकिन उन्हें अफसोस इस बात का है कि दोनों का एक भी सीन साथ में नहीं था.

कमलेश ने कहा, 'मैंने एक फिल्म में उनके साथ काम किया था, लेकिन मेरा उनके साथ एक भी सीन नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इस बात का दुख होता है कि उन्हें नाना के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका नहीं मिल पाया. 

अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए रखी थी शर्त

इसके बाद कमलेश ने नाना और अमिताभ बच्चन से जुड़ा वह किस्सा सुनाया, जिसकी चर्चा अभी सोशल मीडिया पर हो रही है. उन्होंने कहा, 'हमने उन्हें काम करते हुए देखा है और उनकी कई कहानियां भी सुनी हैं. कमलेश ने बताया, 'मैंने सुना है कि नाना एक बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए नाना ने सिर्फ उनसे 1 रुपये ज्यादा फीस मांगी थी. उन्होंने कहा था कि बच्चन साहब के साथ काम करूंगा तो उनसे एक रुपये फीस ज्यादा लूंगा'

नाना पाटेकर को मिली थी अमिताभ से ज्यादा फीस

एक्टर ने आगे कहा कि हालांकि उन्हें नहीं पता कि इसमें कितनी सच्चाई है. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में यह बात कही जाती है कि अमिताभ बच्चन को उस फिल्म के लिए एक करोड़ रुपये फीस मिली थी और नाना पाटेकर को एक करोड़ एक रुपये दिए गए थे. समझा जा सकता है कि अगर यह किस्सा सच है तो यह नाना के अपने अलग अंदाज को दिखाता है. लेकिन कमलेश ने इस कहानी की पुष्टि नहीं की. बता दें कि नाना पाटेकर और अमिताभ बच्चन दोनों ही हिंदी सिनेमा के ऐसे नाम रहे हैं, जिन्होंने कई शानदार और यादगार फिल्मों में काम किया है. 

डायलॉग बोलने के अंदाज ने नाना को बनाया खास

बातचीत के दौरान कमलेश सावंत ने नाना पाटेकर की एक्टिंग की सबसे बड़ी ताकत के बारे में भी बात की. उनके मुताबिक, एक समय बॉलीवुड फिल्मों में डांस और गानों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे दमदार डायलॉग भी पॉपुलर होने लगे और वे भी पहचान बनने लगे. कमलेश का मानना है कि इसमें नाना पाटेकर का बड़ा योगदान था. उनका मानना है कि नाना की खासियत यह थी कि वह अपने डायलॉग सिर्फ डिलीवर नहीं करते थे बल्कि अपने अंदाज से उन्हें यादगार बना देते थे. उनकी आवाज, चेहरे के एक्सप्रेशन और बोलने के अंदाज से सीन की वैल्यू बढ़ जाती थी. यही वजह थी कि उनकी फिल्मों के कई डायलॉग अभी लोगों को याद रहते हैं. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गु्ल्लू और नकुल धुल की हाथापाई में माही ने उठाया हाथ, किया बिग बॉस के रूल्स का उल्लंघन, होगा एक्शन?

Continue reading on the app

  Sports

पार्थिव पटेल ने सेलेक्शन कमेटी से बनाई दूरी, सचिन के आखिरी टेस्ट का स्टार बनेगा चीफ सेलेक्टर!

पूर्व चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही BCCI ने नए सेलेक्टर के लिए आवेदन मंगाए थे और माना जा रहा था कि पार्थिव पटेल इसके लिए अप्लाय करेंगे, जिससे वो चीफ सेलेक्टर बन सकते थे. Wed, 14 Oct 2026 19:46:10 +0530

  Videos
See all

Arushi Nishank EXCLUSIVE: लेफ्ट vs राइट… क्या दो धड़ों में बंट गया बॉलीवुड | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T14:44:23+00:00

What happened to the moving train in Pakistan? | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T14:46:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers