Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: गौहर खान का काजी तौकीर की हरकतों पर फूटा गुस्सा, वीडियो शेयर कर रॉकस्टार को सुनाई खरी खोटी

Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर में जब से वाइल्ड कार्ड सदस्यों की एंट्री हुई है, तब से घर का पूरा समीकरण ही बदल गया है. पिछले एपिसोड में अरिश्फा और गुल्लू के बीच लड़ाई देखने को मिली. जब नॉमिनेशन टास्क हो रहा था उस समय दोनों एक दूसरे को लेकर तरह-तरह की बातें करते नजर आए. वहीं, दूसरी तरफ काजी तौकीर और स्काउट के बीच भी जमकर बहस हुई. काजी लड़ाई के साथ अपना मस्तमौला अंदाज दिखाते हुए नजर आए. इस हफ्ते करीब 11 कंटेस्टेंट्स नोमिनेटेड हैं. जिसकी एक लाइफ बची है, उसके लिए खतरे की घंटी मंडरा रही है. हालांकि, कल के एपिसोड में काजी ने स्काउट के साथ ऐसी हरकत की जो किसी को भी पसंद नहीं आई. इसके लिए गौहर खान ने काजी पर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

स्काउट और काजी ने की मौजमस्ती

दरअसल, पिछले एपिसोड में काजी और स्काउट लड़ाई के बाद एक दूसरे से बात करते हुए नजर आए. दोनों बिग बॉस के घर में साथ में चिल कर रहे थे. इसी बीच दोनों के बीच फन शुरू हो गया था. काजी ने स्काउट से कहा कि वह उन्हें जोर धक्का दें और वह खुद को संभालेंगे. जिसके बाद स्काउट काजी को कई बार धक्का देते हैं, लेकिन काजी गिरते नहीं है. इसके बाद काजी अचानक स्काउट को जोर से पकड़र उनके कान में मुंह भरकर थूक देते हैं. हालांकि, यहां तक दोनों के बीच फन भी हो रहा था. ये कान में थूकने वाला मुद्दा तब बना जब नकुल धुल ने स्काउट को बताया कि काजी ने जानबूझकर उनके कान में थूका था और वह हंसकर कर सबको बता रहे हैं. काजी कान में थूकने वाली बात जिस तरीके से सबको बताते हुए नजर आए, वह सही नहीं था. उसके लिए सोशल मीडिया पर लोगों ने काजी पर अपनी नाराजगी जाहिर की.

गौहर खान का काजी तौकीर पर फूटा गुस्सा

गौहर खान शुरुआत में काजी तौकीर की जमकर तारीफ करती नजर आईं. उन्होंने कई बार काजी के सपोर्ट में वीडियो भी बनाई. काजी ने पिछले एपिसोड में स्काउट के कान में थूक दिया था, जो गौहर खान को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. उन्होंने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि कई बार जब किसी की ज्यादा तारीफ होती है तो डर होता है कि कहीं वो सिर पर न चढ़ जाए. उन्होंने कहा, 'क्या होता है ना... जब आपकी बहुत ज्यादा तारीफ की जाती है, तो कई बार डर ये होता है कि कही वो सिस पर न चढ़ जाए. मैंने अपने पहले हफ्ते में कहा था कि मैं चाहती हूं कि काजी कुछ गलत न करें और ना ही गलत रास्ते पर जाए. लेकिन वो गलत गए. मेरा मानना है कि उसके कान में थूकना या उसके बारे में बोस्ट करना.. ये बहुत ही गलत है.'

गौहर खान ने काजी को बताया इरिटेटिंग

इसके आगे उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि इस वीकेंड का वार पर सलमान खान काजी की इस हरकत पर बात करें और जो उनका मजाक चल रहा है वो ओवर द टॉप जा रहा है. उन्होंने आगे कहा, 'मैं चाहती हूं कि इस वीकेंड के वार में सलमान खान उसे जरूर बताएं कि कहीं जो आपका मजाक चल रहा है वो थोड़ा सा ओवर द टॉप जा रहा है और उसका मजाक थोड़ा इरिटेटिंग हो रहा है. जो उन्हें स्काउट के साथ किया, वो कूल नहीं था.'

ये भी पढ़ें: 'प्रहार' से 'राणाबाली' तक, इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश, इन बड़े स्टार्स की फिल्म हो रही रिलीज

Continue reading on the app

CJP को अमेरिका से हो रही फंडिंग, अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का आरोप, विवाद के बीच क्या बोले अभिजीत दीपके?

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके को लेकर सियासी विवाद गहराता नजर आ रहा है. अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने आरोप लगाया है कि दीपके और उनकी पार्टी को अमेरिका में ऐसे डोनर्स से आर्थिक मदद मिल रही है, जो पीएम मोदी के विरोधी हैं. मिलबेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये आरोप लगाए हैं और दावा किया कि भारत में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के लिए विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है. हालांकि, उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में किसी डोनर का नाम या ठोस सार्वजनिक सबूत पेश नहीं किया है. 

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब CJP ने दिल्ली में आंदोलन की चेतावनी दी है और पार्टी के कुछ नेताओं को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, राष्ट्रीय ध्वज फहराने और निषेधाज्ञा के कथित उल्लंघन को लेकर मामला पहले ही गरमाया हुआ है. ऐसे में मैरी मिलबेन के बयान ने राजनीतिक बहस को नया मोड़ दे दिया है.

मैरी मिलबेन ने क्या आरोप लगाए?

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने भारतीय युवाओं को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की. इसमें उन्होंने दावा किया कि अभिजीत दीपके और कॉकरोच जतना पार्टी को अमेरिका के उन डोनर्स से फंडिंग मिल रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हैं.

मिलेबन ने अपने पोस्ट में पीएम मोदी के नेतृत्व और उनके राजनीतिक जनादेश का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के युवा देशभक्तों को इस तरह की कथित गतिविधियों के प्रति सतर्क रहना चाहिए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ विदेशी डोनर्स दुनिया के अलग-अलग देशों में कंजर्वेटिव नेताओं को निशाना बनाने की रणनीति पर काम करते हैं.  

उनके मुताबिक, इस कथित रणनीति के तहत अमेरिका में पढ़े युवाओं के तलाशा जाता है, उन्हें कट्टर बनाया जाता है और फिर अपने देश लौटकर राजनीतिक उथल-पुथल पैदा करने के लिए आर्थिक सहयाता दी जाती है. मिलबेन ने दावा किया कि इस तरह की गतिविधियों से संबंधित देशों के विकास और शासन व्यवस्था पर असर पड़ता है.

हालांकि, मिलबेन के बयान में किसी कथित फंडर, संस्था, भुगतान या लेनदेन का विशिष्ट विवरण सामने नहीं आया है. इसलिए उनके आरोपों को फिलहाल अपुष्ट दावों के रूप में ही देखा जाना चाहिए. इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि के लिए संबंधित वित्तीय रिकॉर्ड या अन्य विश्वसनीय साक्ष्य जरूरी होंगे. 

CJP के आंदोलन के बीच क्यों अहम है यह बयान?

मैरी मिलबेन का बयान ऐसे वक्त आया है, जब CJP दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी कर रही है. पार्टी की गतिविधियों और उसके नेताओं के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर पहले से ही विवाद बना हुआ है.  रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया था. 

वहीं जंतर-मंतर पर तिरंग फहराने औऱ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी निषेधाज्ञा के कथित उल्लंघन के मामले में CJP नेता आशुतोष रांका और सौरभ दास को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

इन घटनाओं ने पार्टी और पुलिस के बीच टकराव को राजनीतिक बहस का विषय बना दिया है. एक तरफ CJP कार्रवाई को विरोध प्रदर्शन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर सवाल उठा रही है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस का पक्ष कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निषेधाज्ञा के पालन से जुड़ा बताया गया है.

ऐसे माहौल में विदेशी फंडिंग के आरोप सामने आने से आंदोलन की राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, केवल आरोप लगाए जाने से किसी संगठन की फंडिंग या उसके राजनीतिक उद्देश्यों के बारे में अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता. 

फंडिंग के सवाल पर अभिजीत दीपके ने क्या कहा था?

अभिजीत दीपके से मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनकी पार्टी की आर्थिक मदद को लेकर सवाल किया गया था. इस पर उन्होंने अपनी फंडिंग को चुनाव आयोग में कथित गड़बड़ियों के मुत्ते से अलग बताया. 

दीपके ने सवाल उठाया कि उनकी पार्टी को मिलने वाली फंडिंग और चुनाव आयोग से जुड़े विवाद के बीच क्या संबंध है. उन्होंने कहा कि पार्टी को सार्वजनिक रूप से मिलने वाली आर्थिक मदद के बारे में जानकारी देने से चुनाव संबंधी समस्याओं का समाधान कैसे हो जाएगा. 

उनके जवाब से यह साफ हुआ कि वह फंडिंग के सवाल को अपने आंदोलन के मुख्य मुद्दे से अलग रखकर देख रहे हैं. हालांकि, इस बयान के आधार पर विदेशी फंडिंग से जुड़े आरोपों की पुष्टि या खंडन नहीं किया जा सकता है. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपके से उनके प्रस्तावित प्रदर्शन के आकार और संसाधनों को लेकर भी सवाल किए गए थे. उन्होंने मंच के आकार का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदर्शन स्थल पर आकर स्थिति देखी जा सकती है. 

इसके अलावा, उन्होंने अपने महंगे जूतों को लेकर उठे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी. दीपके ने कहा कि वह करीब 30 हजार रुपए के जूते पहनने में सक्षम हैं और उन्हें इसकी जानकारी देने में कोई झिझक नहीं है.

उन्होंने अमेरिका में अपनी यात्रा का भी जिक्र किया और कहा कि यदि वह अमेरिका जा सकते हैं, तो भारत के अलग-अलग राज्यों में भी यात्रा कर सकते हैं.

इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो सकती है, लेकिन निजी खर्च या यात्रा करने की क्षमता अपने आप में किसी राजनीतिक संगठन की फंडिंग के स्त्रोत का प्रमाण नहीं है. 

आशुतोष रांका और सौरभ दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत

CJP से जुड़े विवाद में आशुथोष रांका और सौरभ दास की गिरफ्तारी भी अहम घटनाक्रम है. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों नेताओं को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया और उन्हें तिहाड़ जेल लाया गया. 

पार्टी के एक अन्य पदाधिकारी अजिंक्य शिंदे को भी गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है. हालांकि उन्हें पांच हजार रुपए के बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया. 

पुलिस की ओर से रांका और दास को बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाला बताया गया है. पुलिस का आरोप है कि इन दोनों ने शांति बनाए रखने के लिए हस्ताक्षरित बॉन्ड की शर्तों का पालन नहीं किया. दूसरी तरफ, इस कार्रवाई को लेकर CJP के नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है. 

इस मामले में आरोपों, पुलिस के दावों और संबंधित कानूनी आदेशों के बीच अंतर समझना जरूरी है. न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का अर्थ अपने आप में दोष सिद्ध होना नहीं है. मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया में आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों का मूल्यांकन किया जाएगा. 

विदेशी फंडिंग के आरोपों की जांच क्यों जरूरी?

किसी राजनीतिक दल या आंदोलन को विदेशी स्त्रोतों से आर्थिक मदद मिलने का आरोप गंभीर हो सकता है. लेकिन ऐसे आरोपों की पुष्टि के लिए केवल सोशल मीडिया पोस्ट या राजनीतिक बयान पर्याप्त नहीं होते.

इसके लिए फंडिंग के स्त्रोत, लेनदेन के रिकॉर्ड, संबंधित संस्थाओं की जानकारी और लागू कानूनों के अनुपालन की  जांच जरूरी होती है.

भारत में विदेशी योगदान से जुड़े मामलों में विदेशी अंशदान विनियमन अधिनयम (FCRA) सहित लागू कानूनी प्रावधानों की प्रासंगिकता परिस्थितियों और संबंधित प्राप्तकर्ता की कानूनी स्थिति पर निर्भर करती है. किसी संगठन के बारे में निष्कर्ष निकालने से पहले यह देखना आवश्यक होगा कि उसे वास्तव में कोई विदेशी योगदान मिला भी है या नहीं और यदि मिला है तो वह किन नियमों के अधीन आता है. 

मैरी मिलबेन ने अपने बयान में किसी डोनर का नाम नहीं बताया है. ऐसे में फिलहाल यह साफ नहीं है कि उनके आरोप किसी विशिष्ट वित्तीय लेनदेन पर आधारित हैं या राजनीतिक आकलन पर.

CJP विवाद में अब फंडिंग भी बना बड़ा मुद्दा

अभिजीत दीपके और कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर विवाद अब पुलिस कार्रवाई और दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन से आगे बढ़कर कथित विदेशी फंडिंग तक पहुंच गया है. अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन के आरोपों ने इस मामले को अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक संदर्भ भी दे दिया है.

एक ओर CJP पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बता रही है, तो दूसरी ओर मिलबेन ने पार्टी की कथित विदेशी फंडिंग पर सवाल उठाए हैं. लेकिन इन दोनों पहलुओं पर अंतिम राय बनाने से पहले आधिकारिक दस्तावेजों, विश्वसनीय साक्ष्यों और संबंधित पक्षों के जवाबों को देखना जरूरी है.

फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम में तीन सवाल सबसे अहम हैं क्या CJP की फंडिंग को लेकर कोई ठोस सबूत सामने आता है, दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन पर प्रशासन का अगला कदम क्या होगा और हिरासत में लिए गए नेताओं के मामले में न्यायिक प्रक्रिया किस दिशा में आगे बढ़ती है. इन्हीं सवालों के जवाब आने वाले दिनों में इस विवाद की दिशा तय कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें - 

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ठोक दिए 238 रन

पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका को 2-1 से हरा दिया. पाकिस्तान के नए टी20 कप्तान ने इस सीरीज में अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. Wed, 14 Oct 2026 19:09:10 +0530

  Videos
See all

Mahabahas LIVE : BJP में शामिल SP के 3 विधायक..स्मृति बोलीं- घर वापसी! | Smriti Irani | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T14:15:08+00:00

Aar Paar With Rubika Liyaquat: India Alliance Protest | Rahul Gandhi | EC Row | Muslim Voters #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T14:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers