उज्जैन नगर निगम का चार बिन जागरूकता अभियान, महाकाल की सवारी में भी दिया गया स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का संदेश
उज्जैन नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन में बेहतर बनाने के लिए चार-बिन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर वासियों को चार अलग-अलग तरह के कचरे के लिए अलग डस्टबिन उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शहर के अलग-अलग वार्डों में विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए नागरिकों को कचरा प्रबंधन की सीख दी जा रही है।
सावन के पहले सोमवार को निकली सवारी में भी यही नजारा दिखाई दिया। चार-बिन जागरूकता अभियान के अंतर्गत गीला, सूखा, घरेलू हानिकारक और सेनेटरी अपशिष्ट अलग-अलग करने के संबंध में जन जागरूकता अभियान के तहत महाकाल की सवारी में डस्टबिन की कॉस्ट्यूम पहने कर्मचारी शामिल हुए।
महाकाल की सवारी में चार-बिन अभियान
महाकाल की सवारी में नगर निगम के कर्मचारी शामिल हुए। जिन्होंने गीला और सूखा कचरा की कॉस्ट्यूम पहन लोगों को जागरूक करने का काम किया। इन कर्मचारियों के हाथों में अलग-अलग तरह के पोस्टर्स थे। जिनमें गीला, सूखा, घरेलू, हानिकारक और सेनेटरी कचरा क्या होता है इस बारे में जानकारी लिखी हुई थी। पोस्टर्स के जरिए सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने की अपील भी की गई। डस्टबिन की कॉस्ट्यूम पहने और हाथों में जन जागरूकता के पोस्टर लिए ये कर्मचारी हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहे।
बाबा महाकाल की सवारी के बाद तत्काल सफाई कर नगर निगम के सफाई मित्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश
सवारी मार्ग पर कुछ ही समय में सफाई व्यवस्था व्यवस्था बहाल, श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने निगम के सफाई मित्रों की तत्परता को सराहा
बाबा महाकाल की सवारी जहां आस्था और भक्ति का संदेश pic.twitter.com/D2WGXAOrAZ
— Ujjain Municipal Corporation (UMC) (@ujjainumc) August 3, 2026
सवारी मार्ग की सफाई से स्वच्छता का संदेश
उज्जैन में नगर निगम की स्वच्छता के प्रति जागरूकता उस समय भी दिखाई दी। जब सवारी निकलने के तुरंत बाद ही पूरा मार्ग व्यवस्थित तरीके से साफ कर दिया गया। सवारी निकलने के दौरान सड़कों पर जितना भी कचरा हुआ था। उसे नगर निगम की सफाई कर्मियों की टीम ने कुछ ही समय में साफ कर दिया। बाहर से आए श्रद्धालु और नागरिकों ने नगर निगम के सफाई कर्मियों की काफी सराहना की।
दिनांक: 03/08/2026
गतिविधि: बाबा महाकाल की सवारी में चार-बिन जागरूकता अभियान
बाबा महाकाल की भव्य सवारी के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन के बीच चार-बिन (गीला, सूखा, घरेलू हानिकारक एवं सैनिटरी अपशिष्ट) के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
सवारी मार्ग पर उपस्थित pic.twitter.com/GIs0xVGtc8
— Ujjain Municipal Corporation (UMC) (@ujjainumc) August 4, 2026
दतिया उपचुनाव में हार पर भाजपा का मंथन, CM हाउस में जुटे संगठन और सरकार के बड़े चेहरे
दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा ने मंथन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में सरकार और संगठन के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं। बैठक में उपचुनाव के नतीजों की समीक्षा के साथ हार के कारणों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।
बैठक में दतिया प्रभारी एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र लोधी, तुलसी सिलावट, दिलीप जायसवाल, राकेश शुक्ला और नरेंद्र शिवाजी पटेल मौजूद हैं। विधानसभा उपचुनाव सांसद प्रभारी भारत सिंह कुशवाहा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं।
जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर होगी चर्चा, एक्शन संभव
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में दतिया उपचुनाव में पार्टी की हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। स्थानीय संगठन और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि दतिया भाजपा जिला अध्यक्ष समेत नगर पालिका के 15 से 20 पार्षदों की भूमिका को लेकर भी चर्चा हो सकती है। बैठक के बाद संगठन स्तर पर कुछ बड़े फैसले या कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है।
दतिया सीट पर BJP को मिली शिकस्त
गौरतलब है कि सोमवार 3 अगस्त को आये दतिया उप चुनाव के परिणाम से भितरघात की चर्चाओं को बल मिला है, प्रदेश नेतृत्व के पास इस बात की शिकायतें चुनाव प्रचार के दौरान भी सामने आई थी लेकिन संगठन अपना फोकस सीट निकालने पर बनाये हुए थे लेकिन परिणाम कांग्रेस के पक्ष में गया और घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6000 से अधिक वोटों से हरा दिया ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News






















