Responsive Scrollable Menu

बाहर हमको डार्लिंग कहकर पुकारता है, इधर... कल्‍याण बनर्जी संसद में ये क्‍या बोल गए

लोकसभा में एक हल्का-फुल्का लेकिन मजेदार पल देखने को मिला जब कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने स्पीकर से अपनी बात रखने के लिए और समय मांगा.कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने स्पीकर को मजेदार अंदाज़ में कहा कि उन्हें अक्सर 'डार्लिंग' कहकर बुलाया जाता है, लेकिन यहां संसद में उन्हें बोलने का पर्याप्त समय नहीं मिलता. उन्होंने अनुरोध किया कि स्पीकर उन्हें थोड़ी और बारी दें ताकि वे अपनी बात रख सकें. सांसद का यह हल्का-फुल्का पल सदन में हंसी और हलचल का कारण भी बना.

Continue reading on the app

राहुल गांधी के किसानों को लेकर सवाल पर मचा बवाल, जानें बीजेपी नेताओं कैसे घेरा?

लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर जोरदार सियासी टकराव देखने को मिला. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस डील में देश के किसानों के हितों की अनदेखी की गई है. उनके बयान के बाद सदन में हंगामा खड़ा हो गया और सत्ता पक्ष ने तीखा पलटवार किया. संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू से लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल तक ने राहुल गांधी को घेरा है. 

राहुल गांधी का आरोप: “किसानों के हित कुचले गए”

राहुल गांधी ने संसद में कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील बराबरी की शर्तों पर नहीं की गई. उनके अनुसार, यह समझौता “पूर्ण समर्पण” जैसा है, जिसमें भारतीय किसानों के हितों की रक्षा नहीं हुई. उन्होंने दावा किया कि इस तरह किसानों के हितों को पहले कभी नुकसान नहीं पहुंचाया गया.

राहुल ने कहा कि देश के किसानों के साथ अन्याय हुआ है और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए. उनके बयान 'भारत माता को बेच दिया' पर सत्ता पक्ष की ओर से कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई.

पीयूष गोयल की सफाई

राहुल गांधी के आरोपों के बाद वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सदन में सरकार का पक्ष रखा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत सरकार के सभी निर्णय किसानों के हितों को ध्यान में रखकर ही लिए गए हैं. गोयल ने आश्वस्त किया कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते में देश के कृषि क्षेत्र और किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रही है.

उन्होंने कहा कि सरकार ने हर कदम पर संतुलन और राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता दी है तथा किसानों के कल्याण से कोई समझौता नहीं किया गया है.

किरेन रिजिजू का पलटवार

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, 'कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो देश को बेच या खरीद सके.' रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक का सबसे मजबूत प्रधानमंत्री बताते हुए विपक्ष के आरोपों को निराधार करार दिया.

रिजिजू ने यह भी कहा कि विपक्ष के नेता होने के नाते राहुल गांधी की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने आरोपों को तथ्यों के साथ साबित करें. उन्होंने जोर देकर कहा कि बिना सबूत के गंभीर आरोप लगाना उचित नहीं है और ऐसे बयान सदन की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं.

सियासी बयानबाजी तेज

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर यह बहस अब संसद से बाहर भी राजनीतिक मुद्दा बनती दिख रही है. जहां विपक्ष इसे किसानों के हितों से जोड़कर सरकार पर हमला कर रहा है, वहीं सत्ता पक्ष इसे राष्ट्रीय हित में लिया गया फैसला बता रहा है. आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी तापमान और बढ़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ें -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के व्यापार क्षेत्र में आया ऐतिहासिक बदलाव: पीयूष गोयल

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: कप्तानों के लिए श्राप बना ये मैच, पहली बॉल पर ही रिटायर हो गया ये कैप्टन

ऑस्ट्रेलियाई टीम 11 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच के लिए मैदान पर उतरी लेकिन उससे पहले ही टीम को बड़ा झटका लग गया था. वहीं मैच के दौरान आयरलैंड के कप्तान के साथ एक हादसा हो गया. Wed, 11 Feb 2026 21:13:58 +0530

  Videos
See all

Vande Mataram New Guidelines : 'वंदे मातरम' पर सियासी लड़ाई? | Rahul Gandhi | Congress | R.Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T15:45:01+00:00

Sonu Nigam Concert: हजारों की भीड़ में गुम हुआ मासूम, सोनू निगम ने परिवार से ऐसे मिलवाया,Video Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T15:45:01+00:00

Nishikant Dubey का Congress के प्रदर्शन को लेकर तंज | Rahul Gandhi | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T15:41:49+00:00

News Ki Pathshala: राहुल गांधी की 'सरेंडर' वाली थ्योरी में कितने झोल? #shorts #ytshorts #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T15:46:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers