Responsive Scrollable Menu

उज्जैन में करोड़ों का तांबा स्क्रैप बरामद, लोडिंग में भरकर ले जा रहे 5 गिरफ्तार

उज्जैन पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को रात तांबे के स्क्रैप से भरे हुए पांच लोडिंग वाहन बरामद किए हैं। इन वाहनों की जांच करने पर इनमें 11 टन तांबे का स्क्रैप मिला है। जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

इतनी भारी मात्रा में स्क्रैप जब्त करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। ये सभी इंदौर के बताए जा रहे हैं। जब्त किए गए वाहनों की कीमत 25 से 30 लाख बताई जा रही है। यह पूरी कार्रवाई रणकेश्वर मंदिर के पास ब्रिज के नीचे की गई है।

पांच लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस स्क्रैप को लेकर जा रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 44 वर्षीय मोहनलाल सोलंकी, 43 वर्षीय शंकर झाला, 55 वर्षीय रामकिशन पंवार, 27 वर्षीय राहुल चौहान और 22 वर्षीय विनायक राठौर शामिल है।

पुलिस कर रही जांच

स्क्रैप बरामद करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं मिल पाए हैं। जिसके कारण चोरी का माल होने की संदेह में जब्त किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने  बताया है कि वह पहली बार इस तरह का स्क्रैप लेकर उज्जैन आए थे। इसे इंदौर से लोड किया गया था। ये भी बताया कि उनके साथ मोहसिन नाम का एक व्यक्ति था जो पुलिस की कार्रवाई के दौरान भाग गया।

व्यापारी ने की शिकायत

SP प्रदीप शर्मा ने बताया कि पीथमपुर के व्यापारी ने यह सूचना दी थी कि उनकी फैक्ट्री से निकलने वाला स्क्रैप उज्जैन में खाली किया गया है। व्यापारी की शिकायत के बाद तुरंत ही कार्रवाई की गई और 5 वाहनों को पकड़ा गया। कंपनी मालिक ने आशंका जताई है कि इस तरह से स्क्रैप की चोरी अप्रैल के महीने से की जा रही है। अब इस बारे में जांच चल रही है कि आखिरकार कौन कौन इसमें शामिल है।

जारी है पुलिस कार्रवाई

अब इन पांच आरोपियों को लोडिंग वाहन सहित गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। यहां से पुलिस रिमांड पर लेकर इनसे पूछताछ की जाएगी। व्यापारी की शिकायत के मुताबिक अप्रैल से लेकर अब तक कितना स्क्रैप गायब हुआ है। इसे कौन बाहर निकालता था और माल कहां बेचा गया है। इन सारे मुद्दों पर जानकारी जुटाई जाएगी। अगर जांच के दौरान अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके नाम प्रकरण में जोड़कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Continue reading on the app

चुनाव आयोग से राजनीति तक: पीयूष गोयल के आरोपों के बीच क्या कहता है पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों का इतिहास?

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच चल रही राजनीतिक लड़ाई में अब देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों का इतिहास भी चर्चा में आ गया है.

Continue reading on the app

  Sports

जिम्बाब्वे सीरीज से पहले भारतीय बैटर ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर लिखा स्पेशल मैसेज

Poonam Raut Retire: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से तत्काल प्रभाव से संन्यास ले लिया है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले 37 वर्षीय पूनम ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस फैसले की घोषणा की. उन्होंने 2009 से 2021 के बीच भारत के लिए 4 टेस्ट, 73 वनडे और 35 टी20 मैच खेले. उन्होंने अपने शानदार सफर के लिए मुंबई क्रिकेट संघ और प्रशंसकों का आभार जताया है. Thu, 15 Oct 2026 22:54:26 +0530

  Videos
See all

Final Cut: CJP पर चौंकाने वाली खबर! | Jantar Mantar Protest | Rahul Gandhi | Neha Bora #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T18:06:58+00:00

16 और 17 अक्टूबर को सेट्रल पार्क बंद रहेगा: Neha Yadav | CJP Protest । CJP Tiranga Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T18:08:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers